एक्शन के पीछे छिपी होगी गहराई, ‘टॉक्सिक’ पर यश ने किया बड़ा खुलासा

Toxic: रॉकिंग स्टार यश ने ‘टॉक्सिक’ को लेकर बड़ा खुलासा किया है. उन्होंने इसे एक साधारण गैंगस्टर फिल्म नहीं, बल्कि लेयर्ड साइकोलॉजिकल ड्रामा बताया. फिल्म में डार्क किरदार, गहरी कहानी और नया ट्रीटमेंट देखने को मिलेगा, जो दर्शकों के दिमाग पर असर डालेगा.

Toxic: जब सिनेमा कॉन 2026 में लास वेगास में इंडियन सिनेमा ने ग्लोबल स्टेज पर अपनी धाक जमाई, तब रॉकिंग स्टार यश ने अपनी अपकमिंग फिल्म “टॉक्सिक: ए फेयरी टेल फॉर ग्रोनअप्स” को लेकर ऐसे-ऐसे खुलासे किए कि सबकी नजरें बस उन पर टिक गईं। रामायण के को-प्रोड्यूसर नमित मल्होत्रा के साथ बातचीत करते हुए, यश ने इस फिल्म की दुनिया की एक झलक दिखाई जो काफी अलग और यूनिक नजर आती है.

‘टॉक्सिक’ में होगा साइकोलॉजिकल ट्विस्ट

फिल्म के कॉन्सेप्ट पर बात करते हुए यश ने साफ कहा कि यह कोई आम गैंगस्टर कहानी नहीं है. उन्होंने बताया, “पहली बार हमने इस फिल्म को इंग्लिश में भी शूट किया है. ऊपर से देखने पर ये एक एक्शन से भरपूर गैंगस्टर फिल्म लग सकती है, लेकिन असल में ये काफी लेयर्ड कहानी है. इसमें डीप साइकोलॉजी और इंसानी जिंदगी के कई दिलचस्प पहलुओं को एक्सप्लोर किया गया है, जिससे ऑडियंस आसानी से कनेक्ट कर पाएगी.”

डायरेक्टर की जमकर की तारीफ

डायरेक्टर गीतू मोहनदास और टीम के साथ काम करने का एक्सपीरियंस शेयर करते हुए यश बोले,
“ये एक्सपीरियंस काफी एक्साइटिंग था. हमारी डायरेक्टर गीटू मोहनदास और टीम के बेहतरीन टेक्नीशियंस ने गैंगस्टर फिल्म को एक नया ट्विस्ट दिया है. मुझे इस पर काम करके बहुत मजा आया. ये फिल्म सिर्फ विजुअल ट्रीट नहीं होगी, बल्कि ऑडियंस की साइकोलॉजी पर भी गहरा असर डालेगी.”

पैन-इंडिया सिनेमा पर क्या बोले यश?

इंडियन सिनेमा के बदलते रूप पर बात करते हुए यश ने भारत को “अपने आप में एक पूरी दुनिया” बताया.

उन्होंने कहा कि यहां हर कुछ सौ किलोमीटर पर भाषा और संस्कृति बदल जाती है, लेकिन अब डबिंग और पैन-इंडिया स्टोरीटेलिंग के जरिए अलग-अलग क्षेत्रों की कहानियां पूरे देश और दुनिया तक पहुंच रही हैं.

कुछ अलग करने की तैयारी में ‘टॉक्सिक’

यश के मुताबिक, ‘टॉक्सिक’ सिर्फ एक फिल्म नहीं बल्कि एक एक्सपीरियंस होगी, जो दर्शकों को एक नई तरह की कहानी और ट्रीटमेंट से रूबरू कराएगी.

इस फिल्म से साफ है कि मेकर्स पारंपरिक गैंगस्टर जॉनर से हटकर कुछ नया और गहराई वाला कंटेंट पेश करने की तैयारी में हैं.

यह भी पढ़ें: धीमी रफ्तार में आगे बढ़ रही ‘डकैत’, वर्ल्डवाइड कलेक्शन 45 करोड़ के करीब

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Pushpanjali

मेरा नाम पुष्पांजलि है और मैं पिछले दो साल से प्रभात खबर डिजिटल के साथ जुड़ी हूं. इस दौरान मैं फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री से जुड़ी खबरों और ट्रेंड्स को कवर कर रही हूं. मेरा मुख्य फोकस ट्रेंडिंग अपडेट्स, फिल्म रिव्यू, और बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स पर रहता है. मैं हमेशा कोशिश करती हूं कि जटिल और तकनीकी खबरों को भी पाठकों के लिए सरल, रोचक और पठनीय अंदाज में प्रस्तुत किया जाए, ताकि वे न सिर्फ खबर को समझ सकें बल्कि उससे जुड़े भी महसूस करें.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >