बहुत मुश्किल है टीवी कलाकारों की लाइफ, 15-16 घंटे तक करना पड़ता है काम, एक एक्ट्रेस तो चली गई थी डिप्रेशन में

Working Hours In Tv Industry: एलएंडटी चेयरमैन एस एन सुब्रमण्यन के बयान को लेकर सोशल मीडिया पर बहस छिड़ गई है. उनके मुताबिक 90 घंटे काम करने चाहिए और इसे लेकर उन्हें ट्रोल किया जा रहा है. ऐसे में आइए जानतें है टीवी इंडस्ट्री में एक्टर्स कितनी देर काम करते है.

Working Hours In Tv Industry: लार्सन एंड टुब्रो (एलएंडटी) के चेयरमैन एस एन सुब्रमण्यन इस समय अपने एक बयान को लेकर सुर्खियों में आ गए हैं. उनका एक वीडियो सामने आया है, जिसमें वह कर्मचारियों को 90 घंटे काम करने की सलाह देते दिखे थे. उन्होंने कहा था कि संडे को भी काम करना चाहिए. उनके इस बयान को लेकर सोशल मीडिया पर उन्हें ट्रोलिंग का शिकार होना पड़ा. ऐसे में अगर आप सोच रहे हैं कि टीवी इंडस्ट्री में एक्टर्स कितनी देर काम करते हैं, तो यहां जान लीजिए.

60 घंटे तक शूट करने की वजह से ऐसी हालत हो गई थी क्रिस्टल डिसूजा की

टीवी एक्ट्रेस क्रिस्टल डिसूजा ने सिद्धार्थ कनन संग एक इंटरव्यू में बताया था कि उन्होंने 60 घंटे तक लगातार शूट किया था और इस वजह से उनकी तबीयत खराब हो गई थी. वह सेट पर कई बार बेहोश भी चुकी है. एक्ट्रेस ने बताया था कि वह दवाईयां लेती, ड्रिप्स लेती थी और फिर दोबारा शूट पर आती थी. ‘भाबीजी घर पर है’ फेम एक्ट्रेस शुभांगी अत्रे ने एक इंटरव्यू में बताया था कि एक्टिंग फील्ड में वह लोग 10-15 घंटे काम करते है और इस वजह से उनका शिड्यूल स्ट्रिक्ट हो जाता है.

दीपिका सिंह से लेकर वैदेही नायर ने कहा था- 15-16 घंटे करने पड़ते थे काम

दीया और बाती फेम एक्ट्रेस दीपिका सिंह ने पिंकविला से एक इंटरव्यू बताया था कि, टीवी पर एक्टर्स को हर रोज 14-15 घंटे काम करना पड़ता था. साथ ही उन्हें कोई छुट्टी भी नहीं मिलती थी. शो ‘श्रीमद रामायण’ फेम एक्ट्रेस वैदेही नायर ने ईटाइम्स संग एक इंटरव्यू में बताया था कि उन्हें 16-17 घंटे शूट करने होते थे और इसके साथ अपनी पढ़ाई भी मैनेज करनी होती थी. ‘थपकी प्यार की’ फेम एक्ट्रेस जिज्ञासा सिंह ने बताया था कि वह 12 घंटे लगातार काम कर रही थी, जिसके कारण उनकी तबीयत खराब हो गई थी. उन्होंने कहा था कि वह खुद को वक्त नहीं दे पा रही थी और इस वजह से वह डिप्रेशन में जा चुकी थी. हालांकि उन्होंने शो को अलविदा कह दिया और खुद पर ध्यान दिया.

यह भी पढ़ें- Working Hours Debate : छोटा सा देश है ये, काम करवा के छुड़ा देता है कर्मचारियों के पसीने

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >