Hanuman Ansh Song: ‘मैंने तेरे ही भरोसे’ गाने वाले दृष्टिबाधित गायक Sunil Lodhi कौन हैं? जानें कैसे मिली उन्हें बड़े पर्दे पर एंट्री

बुंदेलखंड के गांव में तंबूरा बजाने वाले दृष्टिबाधित गायक सुनील लोधी की आवाज अब फिल्म 'हनुमान अंश' के गाने 'मैंने तेरे ही भरोसे' में गूंज रही है. जानिए कैसे एक वायरल वीडियो ने बदल दी 25 साल के इस हुनरमंद गायक की जिंदगी.

Hanuman Ansh Singer Sunil Lodhi: हनुमान अंश का एक गीत ‘मैंने तेरे ही भरोसे’ काफी वायरल हो रहा है, पर आपको जानकार हैरानी होगी कि यह गाना कोई फेमस सिंगर नहीं बल्कि 25 साल के दृष्टिबाधित गायक सुनील लोधी ने गाया है. उन्होंने अपनी सुरीली और भावुक आवाज से  लोगों का ध्यान खींचा हैं.

बुंदेलखंड के एक गांव में भजन और पारंपरिक बुंदेली लोकगीत गाने वाले सुनील की आवाज अब फिल्म ‘हनुमान अंश’ के भक्ति गीत में सुनाई दे रही है. उनका यह सफर किसी बड़े मंच से नहीं, बल्कि सोशल मीडिया पर वायरल हुई एक साधारण रिकॉर्डिंग से शुरू हुआ.

Who is Sunil Lodhi Whose Hanuman Ansh Song Gone Viral: कौन है सुनील लोधी जिनका गाना हो रहा है वायरल 

सुनील लोधी पिछले कई वर्षों से भजन और बुंदेली लोकगीत गा रहे हैं. वह तंबूरा लेकर गांव और आसपास के इलाकों में होने वाले कार्यक्रमों में परफॉर्मेंस देते थे. उनकी खास आवाज और भक्ति गीतों की प्रस्तुति रीजनल लोगों को काफी पसंद आती थी.

हनुमान अंश की सफलता से उनकी जिंदगी में भरी बदलाव आया है. इतना ही नहीं, उनका एक पारंपरिक हनुमान भजन ‘ओ मोरे संकट के कटैया हनुमान’ गाना गाया और वह सोशल मीडिया पर पहुंचा. यह रिकॉर्डिंग देखते ही देखते वायरल हो गई। अब तक इस वीडियो को 2.9 करोड़ से ज्यादा बार देखा जा चुका है.

यह भजन बुंदेलखंड की लोक परंपरा और हनुमान भक्ति से जुड़ा हुआ है. इसमें भगवान हनुमान को संकट दूर करने वाले देवता के रूप में याद किया गया है. गीत में भगवान राम के प्रति उनकी भक्ति और उनके महत्वपूर्ण कार्यों का भी वर्णन मिलता है.

Social Media Changed Sunil Lodhi Life: सोशल मीडिया ने बदली जिंदगी

वीडियो वायरल होने के बाद बड़ी संख्या में लोगों ने सुनील की आवाज की काफी तारीफ की. उनकी सादगी और आत्मविश्वास के साथ गाने के अंदाज ने लोगों का ध्यान अपनी ओर खींचा. इस वायरल वीडियो ने यह भी दिखाया कि देश के छोटे गांवों और दूरदराज के इलाकों में छिपी प्रतिभा को सही मौका मिले तो वह बड़े मंच तक पहुंच सकती है.

">

Hanuman Ansh Music Director Pankaj Gave Sunil Lodhi Opportunity: पंकज VRK की नजर पड़ी

जब  म्यूजिक डायरेक्टर पंकज VRK ने उनकी वायरल रिकॉर्डिंग सुनी तब उन्होनें सुनील को ढूंढना शुरू कर दिया. आखिरकार उन्होंने सुनील को ढूंढ लिया और उन्हें मुंबई आने का मौका दिया.

सुनील के लिए यह उनके संगीत सफर का बड़ा पड़ाव था. गांव में तंबूरा लेकर कार्यक्रम करने वाले सुनील पहले इंदौर पहुंचे और इसके बाद मुंबई गए. वहां साईं बाबा स्टूडियो में उन्होंने करीब आठ गाने रिकॉर्ड किए. उस वक्त उन्हें यह अंदाजा नहीं था कि इनमें से एक गाना आगे चलकर फिल्म का हिस्सा बन जाएगा.

Sunil Lodhi Hanuman Ansh 'Maine Tere hi Bharose' Song: ‘मैंने तेरे ही भरोसे’ में सुनाई दी आवाज

सुनील की रिकॉर्ड की गई इन रचनाओं में से एक भक्ति गीत ‘मैंने तेरे ही भरोसे’ को फिल्म ‘हनुमान अंश’ में शामिल किया गया. इस गाने के जरिए उनकी आवाज गांव की छोटी-छोटी महफिलों से निकलकर बड़े पर्दे तक पहुंच गई. गीत में भगवान हनुमान के प्रति आस्था, भरोसे और समर्पण की भावना दिखाई देती है. फिल्म में सुनील की आवाज को जगह मिलना उनके लिए एक बड़ी उपलब्धि मानी जा रही है.

Hanuman Ansh Box Office Collection: 53 करोड़ से ज्यादा कमा चुकी है फिल्म

वहीं, ‘हनुमान अंश’ बॉक्स ऑफिस पर भी अच्छा प्रदर्शन कर रही है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, करीब 1.8 करोड़ रुपये के बजट में बनी इस फिल्म ने 25 दिनों में लगभग 53.43 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया है. फिल्म को मिल रही दर्शकों की प्रतिक्रिया के बीच इसकी कमाई भी लगातार चर्चा में बनी हुई है.

हनुमान अंश, फोटो इंस्टाग्राम

सुनील लोधी की कहानी इस बात की मिसाल है कि प्रतिभा को किसी बड़े शहर या मंच की जरूरत नहीं होती. बुंदेलखंड के एक गांव से तंबूरा लेकर शुरू हुआ उनका सफर अब फिल्मी दुनिया तक पहुंच चुका है.

यह भी पढ़ें: कौन हैं शोभिनव सत्या? जिन्होंने 'Hanuman Ansh में निभाया नीम करोली बाबा का रोल, डेब्यू फिल्म से ही बटोर रहे हैं सुर्खियां

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By आशा कुमारी

आशा कुमारी प्रभात खबर डिजिटल में एंटरटेनमेंट कंटेंट राइटर हैं. वह बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, OTT, बॉक्स ऑफिस, टीवी शोज और सोशल मीडिया पर वायरल एंटरटेनमेंट अपडेट्स कवर करती हैं. उनकी कोशिश यही रहती है कि हर बड़ी एंटरटेनमेंट खबर पूरी फैक्ट-चेकिंग, सटीक जानकारी और आसान भाषा के साथ सबसे पहले पाठकों तक पहुंचाई जाए.

आशा को एंटरटेनमेंट बीट हमेशा से पसंद रहा है, इसलिए वह एंटरटेनमेंट की हर बड़ी खबर, ट्रेंडिंग और महत्वपूर्ण अपडेट्स पर नजर रखती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि खबरें सिर्फ जानकारी तक सीमित न रहें, बल्कि दिलचस्प और आसान भाषा में हों, ताकि रीडर्स इनसे जुड़ाव महसूस करें.

शिक्षा (Education)

झारखंड की रहने वाली आशा ने इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन (IIMC), दिल्ली से इंग्लिश जर्नलिज्म में पोस्ट ग्रेजुएशन किया है.

पत्रकारिता की शुरुआत 

आशा को कंटेंट राइटिंग में ढाई साल का अनुभव है. अपने करियर की शुरुआत उन्होंने ‘द पैम्फलेट’ (The Pamphlet) में न्यूज राइटर के तौर पर की थी. इसके बाद उन्होंने आउटलुक (Outlook) में लाइफस्टाइल कंटेंट राइटर के तौर पर काम किया. इसके साथ ही, आशा ने ईटीवी भारत (ETV Bharat) और हिंदुस्तान टाइम्स (Hindustan Times) जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में इंग्लिश कंटेंट राइटर के रूप में अपना योगदान दिया है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >