Sargam Kaushal: कौन हैं मिसेज वर्ल्ड 2022 का खिताब जीतने वाली सरगम कौशल, यहां जानिए

Mrs. World 2022 Sargam Kaushal: भारत की सरगम कौशल ने मिसेज वर्ल्ड 2022 का खिताब अपने नाम कर लिया है. सरगम को सोशल मीडिया पर हर कोई बधाई दे रहा है. सरगम जम्मू की रहने वाली है. चलिए आपको बताते है उनके बारे में अनसुनी बातें.

भारत की सरगम कौशल ने मिसेज वर्ल्ड 2022 का खिताब अपने नाम कर लिया है. सरगम कौशल जम्मू कश्मीर की रहने वाली है और वो एक शिक्षक और मॉडल है. 63 देशों की महिलाओं को पीछे छोड़ते हुए सरगम ने ये खिताब अपने नाम किया.

मिसेज पोलिनेशिया को ‘फर्स्ट रनर-अप (प्रथम उपविजेता)’ और उसके बाद मिसेज कनाडा को ‘सेकेंड रनर-अप (दूसरी उपविजेता)’ घोषित किया गया. मिसेज इंडिया पेजेंट ने रविवार को अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम पेज पर विजेता की घोषणा की. पोस्ट में कहा गया, ‘लंबा इंतजार खत्म हो गया है, 21 साल बाद हमारे पास खिताब वापस आ गया है.

कार्यक्रम के बाद एक वीडियो में जम्मू कश्मीर की रहने वालीं मिसेज वर्ल्ड Sargam Kaushal ने कहा, ‘हमें 21-22 साल बाद ताज वापस मिला है. मैं बहुत उत्साहित हूं. लव यू इंडिया, लव यू वर्ल्ड. आखिरी बार अदिति गोवित्रिकर ने साल 2001 में खिताब जीता था.

सरगम कौशल की उम्र 32 साल की है और उन्होंने फाइनल राउंड के लिए भावना राव द्वारा डिजाइन किया गया एक गुलाबी स्लिट चमकदार गाउन पहना था. सरगमने इंग्लिश लिटरेचर में पोस्ट ग्रेजुएशन किया है.

सरगम कौशल के पति नेवी ऑफिसर है और उनकी शादी साल 2018 में हुई थी. मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो उनके पति का नाम लेफ्टिनेंट कमांडर आदित्य मनोहर शर्मा है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Divya Keshri

दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट सेक्शन में काम कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का पत्रकारिता अनुभव है. वह फिल्म, टीवी और ओटीटी की दुनिया को बहुत अच्छे से समझती हैं. दिव्या की खास पहचान फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरी, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट, गॉसिप और ट्रेंडिंग टीवी-ओटीटी खबरों में है. वह खबरों को आसान भाषा में लिखती हैं ताकि हर पाठक उसे आराम से समझ सके और जुड़ाव महसूस कर सके. शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. यहां उन्होंने कई खास स्टोरी और पैकेज बनाए और झारखंड से जुड़ी कई महत्वपूर्ण खबरों पर काम किया. यहीं से उनकी रिपोर्टिंग स्किल और सरल भाषा में खबर लिखने की क्षमता मजबूत हुई. प्रभात खबर डिजिटल में भूमिका इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. यहां उन्होंने एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में अपनी अलग पहचान बनाई. आज वह एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं और फिल्म, टीवी और ओटीटी से जुड़ी ट्रेंडिंग खबरों पर लगातार काम कर रही हैं. उनकी सबसे मजबूत पकड़ फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग में मानी जाती है. वह हर खबर को सिर्फ जानकारी नहीं, बल्कि एक कहानी की तरह पेश करती हैं. पत्रकारिता को लेकर सोच दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ खबर देना नहीं है, बल्कि पाठकों से जुड़ने का एक तरीका है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिससे वह किसी भी खबर की गहराई को अच्छे से समझ पाती हैं. इसी वजह से वह खबरों को आसान, साफ और असरदार भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में सक्षम हैं.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >