कौन हैं ईशा रिखी? जिनके साथ बादशाह की शादी की खबरें हो रहीं वायरल

Who Is Isha Rikhi?: बादशाह और ईशा रिखी की शादी की खबरें वायरल तस्वीरों के बाद चर्चा में हैं. दोनों को शादी की रस्में निभाते देखा गया, लेकिन अभी तक किसी ने आधिकारिक पुष्टि नहीं की है. फैंस इन खबरों को लेकर उत्साहित हैं और सच्चाई जानने का इंतजार कर रहे हैं. ऐसे में जानें आखिर कौन हैं ईशा रिखी?

Who Is Isha Rikhi?: मशहूर सिंगर-रैपर बादशाह इन दिनों अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में हैं. खबर है कि उन्होंने पंजाबी एक्ट्रेस और मॉडल ईशा रिखी के साथ चुपचाप शादी रचा ली है. सोशल मीडिया पर वायरल हो रही तस्वीरों ने इस चर्चा को और तेज कर दिया है. हालांकि, अभी तक दोनों की ओर से कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है. ऐसे में जानें आखिर कौन हैं ईशा रिखी?

कौन हैं ईशा रिखी?

ईशा रिखी पंजाबी फिल्म इंडस्ट्री का जाना-माना चेहरा हैं. उनका जन्म चंडीगढ़ में हुआ और उन्होंने अपनी पढ़ाई भी वहीं से पूरी की. कम उम्र में ही उन्होंने मॉडलिंग शुरू कर दी थी और साल 2013 में पंजाबी फिल्म ‘जट्ट बॉयज पुट जट्टान डे’ से एक्टिंग करियर की शुरुआत की. इसके बाद उन्होंने ‘हैप्पी गो लकी’ सहित कई फिल्मों में काम किया. साल 2018 में उन्होंने हिंदी फिल्म ‘नवाबजादे’ से बॉलीवुड में कदम रखा.

वायरल तस्वीरों में दिखा शादी का अंदाज

सामने आई तस्वीरों में बादशाह पारंपरिक कुर्ता-पायजामा और साफा पहने नजर आ रहे हैं, जबकि ईशा रिखी लाल रंग के पारंपरिक आउटफिट में बेहद खूबसूरत लग रही हैं. कुछ फोटोज में दोनों वरमाला पहनते और परिवार के बीच खुशियां मनाते दिखाई दे रहे हैं. इन तस्वीरों के सामने आते ही फैंस ने कपल को बधाइयां देना शुरू कर दिया.

लंबे समय से डेट कर रहे थे दोनों

बताया जाता है कि बादशाह और ईशा रिखी पिछले कुछ सालों से एक-दूसरे को डेट कर रहे थे. अब वायरल तस्वीरों के बाद उनकी शादी की चर्चा जोरों पर है. हालांकि, फैंस को अभी भी दोनों की आधिकारिक पुष्टि का इंतजार है.

यह भी पढ़ें: तलाक के 6 साल बाद फिर दूल्हा बने बादशाह? सामने आईं शादी की तस्वीरें

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Pushpanjali

मेरा नाम पुष्पांजलि है और मैं पिछले दो साल से प्रभात खबर डिजिटल के साथ जुड़ी हूं. इस दौरान मैं फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री से जुड़ी खबरों और ट्रेंड्स को कवर कर रही हूं. मेरा मुख्य फोकस ट्रेंडिंग अपडेट्स, फिल्म रिव्यू, और बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स पर रहता है. मैं हमेशा कोशिश करती हूं कि जटिल और तकनीकी खबरों को भी पाठकों के लिए सरल, रोचक और पठनीय अंदाज में प्रस्तुत किया जाए, ताकि वे न सिर्फ खबर को समझ सकें बल्कि उससे जुड़े भी महसूस करें.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >