जब सपना चौधरी ने खाया था जहर, हो गई थी बुरी हालत, वजह जानकर हो जाएंगे हैरान

1 / 1
जब सपना चौधरी ने खाया था जहर, हो गई थी बुरी हालत, वजह जानकर हो जाएंगे हैरान
फुल स्क्रीन में देखें

जब सपना चौधरी ने खाया था जहर, हो गई थी बुरी हालत, वजह जानकर हो जाएंगे हैरान

सपना चौधरी का जादू फैंस के सिर चढ़कर बोलता है. सपना अपनी तसवीरों और स्टेज डांस के अलावा रील्स वीडियोज के जरिए लाइमलाइट में बनी रहती है. लेकिन क्या आप जानते है सपना ने एक बार जहर खाकर अपनी जान लेने की कोशिश की थी.

हरियाणवी डांसर सपना चौधरी आज एक जाना-पहचाना नाम है. सपना के डांस वीडियोज पर फैंस अपना दिल हार बैठते है. देसी क्वीन आज जिस मुकाम पर है, वहां पहुंचने के लिए उन्होंने कड़ी मेहनत की है.

लेकिन क्या आप जानते है साल 2016 में सपना चौधरी ने जहर खाकर अपनी जान लेने की कोशिश की थी. जी हां, सपना ने जहर खाकर सुसाइड करने की कोशिश की थी. हालांकि उनकी जान बचा ली गई थी, लेकिन उनकी हालत खराब हो गई थी और उन्हें कई दिनों तक आईसीयू में रहना पड़ा था.

दरअसल, एक प्रोगाम में सपना ने जो रागनी गाई थी और इसके बोल को लेकर काफी हंगामा हुआ था. जिसके बाद उनपर केस भी हुआ था और उन्हें सोशल मीडिया पर काफी ट्रोल किया गया था. इस गाने को बैन कर दिया गया था. इतना बवाल देखकर उन्होंने ये कदम उठाया था.

सपना चौधरी की फैन फॉलोइंग जबरदस्त है. देसी क्वनी को इंस्टाग्राम पर भी काफी लोग फॉलो करते है. उनके स्टेज शो पर भी लाखों व्यूज आते है. सपना, सलमान खान के शो बिग बॉस में भी नजर आ चुकी है.

सपना के पर्सनल लाइफ की बात करें तो एक्ट्रेस ने वीर साहू संग शादी की है. दोनों का एक बेटा भी है, जिसका नाम पोरस है. वीर साहू एक सिंगर, कंपोजर, लिरिसिस्ट और हरियाणवी एक्टर हैं.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >