VIRAL: आखिर क्यों शिल्पा शेट्टी ने अपने पति राज कुंद्रा को मारा ‘थप्पड़’, देखें VIDEO

shilpa shetty- शिल्पा ने अपनी बेटी की परिवार के साथ एक तसवीर भी पोस्ट की थी. वहीं, उनके पति राज कुंद्रा लाइमलाइट से दूर रहते है, फिर भी उनकी लोकप्रियता शिल्पा से कम नहीं है.

मुंबई: बॉलीवुड अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी (Shilpa Shetty) हाल ही में सेरोगेसी के जरिए एक बेटी की मां बनी है, जिसका नाम उन्होंने समीशा शेट्टी रखा है. शिल्पा ने अपनी बेटी की परिवार के साथ एक तसवीर भी पोस्ट की थी. यह तसवीर उनके फैंस को काफी पसंद आई थी. इस तसवीर को बॉलीवुड सितारों ने भी लाइक और शेयर किया था. वहीं, उनके पति राज कुंद्रा (Raj Kundra) लाइमलाइट से दूर रहते है, फिर भी उनकी लोकप्रियता शिल्पा से कम नहीं है.

शिल्पा शेट्टी अपने फैंस से सोशल मीडिया पर जुड़ी रहती हैं और अपने एकाउंट पर काफी पोस्ट शेयर करती रहती हैं. लेकिन इस मामले में उनके पति राज कुंद्रा उनसे आगे निकल गए है. उन्होंने अपने इंस्टाग्राम एकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया है कि सभी हैरान रह गए.

उनके टिकटॉक (TikTok ) पर 1 मिलियन फॉलोअर्स हो गए हैं. राज कुंद्रा के एक मिलियन फॉलोअर्स होने पर कई सेलिब्रिटीज चौंक गए हैं. जिसके बाद राज ने एक वीडियो फैंस के साथ शेयर किया हैं, जिसमें वह बहुत खुश दिख रहे है.

राज कुंद्रा गाने ‘न हम अमिताभ, न दिलीप कुमार, न किसी हीरो के बच्चे’ पर थिरकते हुए नजर आ रहे हैं. इस बीच शिल्पा शेट्टी भी वहां पहुंच जाती हैं और राज को एक ‘थप्पड़’ लगाती हैं. इसके बाद शिल्पा कहती हैं, ‘औकात में रहो, मेरे पति हो.’

राज कुंद्रा ने वीडियो शेयर करते हुए लिखा, ‘इस प्यार के लिए सभी लोगों का शुक्रिया. टिक टॉक पर 3 महीने में एक मिलियन फॉलोअर्स कैसे? ये मजाक है! शिल्पा.’ यह महज एक फनी वीडियो था.

इस वीडियो की शुरूआत में कॉमेडियन कपिल शर्मा और चंदन प्रभाकर राज के 1 मिलियन फॉलोवर्स के बारे में बात कर रहे हैं. उनके अलावा इस वीडियो में एक्ट्रेस अनीता हंसदानी के साथ-साथ अभिनेता रितेश देशमुख, आर माधवन और कई टिक टॉक सेलेब्स नजर आए.

वहीं, शिल्पा शेट्टी जल्द ही फिल्म ‘निकम्मा’ में नजर आएंगी. इस फिल्म में शिल्पा एक राइटर का किरदार निभाने वाली है. यह फिल्म इस साल जून में रिलीज हो रही है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >