VIRAL VIDEO: हेरा फेरी 3 एक्टर परेश रावल इस एक्टर की करते थे जासूसी, बताया कौन है बॉलीवुड में उनकी प्रेरणा

VIRAL VIDEO: सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. जिसमें हेरा फेरी के बाबू भैया यानी परेश रावल खुलासा कर रहे हैं कि बॉलीवुड इंडस्ट्री में उनकी प्रेरणा कौन है. आप भी देखिए ये वीडियो...

हेरा-फेरी फिल्म की सीरीज ने लोगों को बहुत हंसाया है. बाबू भैया के रोल में परेश रावल ने एसी जान डाली कि लोग आज भी ‘ए राजू’ डायलॉग पर रील्स बनाते हैं. बाबू भैया का कैरेक्टर काफी फेमस है. अब सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है. जिसमें परेश रावल गेस्ट है और अनुपम खेर सवाल करते नजर आ रहे हैं. इस क्लिप में आप देख सकते कि अनुपम खेर सवाल करते है, थियेटर के दौरान आप किसके जैसा बनना चाहते थे?

https://www.youtube.com/watch?si=zKp1gS9A4j6Mn81x&v=FUYp56hiMS4&feature=youtu.be

परेश रावल इसका जवाब देते हुए कहते है, नसीरुद्दीन शाह और ओम पुरी. परेश कहते है, ”मैंने सुना कोई दो एक्टर आए हैं और पार्किंग लॉट से ऑब्जर्व करने की बात करते है कि ये कैसे एक्टिंग करते हैं. वहीं फेसबुक यूजर्स अपनी प्रतिक्रिया देते हुए लिखते हैं, ”परेश रावल इतने बेहतरीन एक्टर हैं.. आज पता चला कि वो नसीरुद्दीन शाह और ओम पुरी की दिल से प्यार करते हैं…उनको सलाम.” अगले यूजर लिखते हैं, ”80 के दशक में हर किसी को नसीर ही पसंद थे.” एक अन्य यूजर ने कहा, ”परेश रावल एक बेहतरीन अभिनेता हैं.” बता दें कि ये वीडियो अनुपम खेर का शो ‘कुछ भी हो सकता है’ (The Anupam Kher Show- Anything Can Happen) का है. कलर्स टीवी पर आने वाला इस टॉक शो को अनुपम खेर होस्ट करते हैं. इसमें हर सप्ताह एक नई सेलेब्स शामिल होते हैं.

रिपोर्ट- आदित्य कुमार

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Ashish Lata

आशीष लता डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर के साथ एंटरटेनमेंट हेड के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया इंडस्ट्री में करीब 7 साल का अनुभव रखने वाली आशीष ने एंटरटेनमेंट से लेकर देश-दुनिया और विभिन्न राज्यों की खबरों पर गहराई से काम किया है. बिहार, मध्यप्रदेश और राजस्थान जैसे राज्यों से जुड़ी खबरों के कंटेंट प्रोडक्शन में भी उनकी मजबूत पकड़ रही है. वह खबरों को आसान, रोचक और पाठकों की रुचि के अनुसार पेश करने के लिए जानी जाती हैं. एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म में आशीष की खास दिलचस्पी सिनेमा और सितारों की दुनिया से जुड़ी खबरों में रही है. वह बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS अपडेट्स, सेलेब्रिटी गॉसिप, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, टीवी शोज, वेब सीरीज और स्टार इंटरव्यू जैसे विषयों पर लगातार लिखती रही हैं. इसके अलावा स्पेशल और प्रीमियम न्यूज कंटेंट तैयार करने में भी उनकी खास विशेषज्ञता मानी जाती है. उनकी राइटिंग स्टाइल में फैक्ट्स, एंटरटेनमेंट वैल्यू और रीडर्स फर्स्ट अप्रोच का अच्छा संतुलन देखने को मिलता है. आशीष लता ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्लस न्यूज से की थी. यहां उन्होंने बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स कीं. इस दौरान उन्होंने अशोक चौधरी और नगर निगम अध्यक्ष जैसे कई प्रमुख नेताओं के इंटरव्यू भी किए. शुरुआती दौर में रिपोर्टिंग और फील्ड जर्नलिज्म के अनुभव ने उनकी लेखन शैली और न्यूज प्रेजेंटेशन को और मजबूत बनाया. इसके बाद आशीष ने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम किया। इन संस्थानों में रहते हुए उन्होंने न्यूज कवरेज, डिजिटल कंटेंट और एंटरटेनमेंट रिपोर्टिंग के कई अलग-अलग फॉर्मेट्स पर काम किया. लगातार बदलते डिजिटल मीडिया ट्रेंड्स को समझते हुए उन्होंने अपने कंटेंट को हमेशा ऑडियंस फ्रेंडली और SEO ऑप्टिमाइज्ड बनाए रखा. पटना में जन्मी आशीष लता की शुरुआती पढ़ाई पटना सेंट्रल स्कूल, सीबीएसी से हुई. इसके बाद उन्होंने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन की डिग्री हासिल की. आगे की पढ़ाई के लिए उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास्टर्स ऑफ इलेक्ट्रॉनिक मीडिया किया. उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि और मीडिया अनुभव उन्हें हिंदी पत्रकारिता के उन मूल सिद्धांतों की मजबूत समझ प्रदान करते हैं, जो जर्नलिज्म के बेसिक प्रिंसिपल 5Ws+1H यानी पर आधारित न्यूज राइटिंग के लिए बेहद जरूरी माने जाते हैं.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >