Dhinchak Pooja का इतना गंदा गाना; Corona पर आये नये गाने पर बोले यूजर्स

Dhinchak Pooja- बिग बॉस की पूर्व कंटेस्टेंट ढिंचैक पूजा एक बार फिर से अपने नये गाने को लेकर चर्चा में है. इस बार पूजा ने कोरोना वायरस पर गाना बनाया है.

Memes on Dhinchak Pooja song on Coronavirus: बिग बॉस की पूर्व कंटेस्टेंट ढिंचैक पूजा (Dhinchak Pooja) एक बार फिर से अपने नये गाने को लेकर चर्चा में है. इस बार पूजा ने कोरोना वायरस पर गाना बनाया है. इस गाने का नाम होगा ना कोरोना है. इस गाने को अब तक लाखों व्यूज मिल चुके है. वहीं इस गाने पर सोशल मीडिया यूजर्स अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं.

ढिंचैक पूजा ने इस गाने के वीडियो को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है. वीडियो में वह लोगों को कोरोना वायरस से बचने और सही से हाथ धोने की सलाह देती दिखाई दे रही हैं. वीडियो सॉन्ग में ढिंचैक पूजा कहती हैं, ‘कोरोना कोरोना दुआ करो किसी को ये ना होना’.

वीडियो में ढिंचैक पूजा के अलावा सभी लोगों ने मास्क पहना हुआ है. जबकि पूजा कैजुअल कपड़े, कैप और सनग्लासेस में नजर आ रही हैं. पूजा के इस गाने पर यूजर्स जमकर कमेंट कर रहे है. सोशल मीडिया पर कई मीम्स अब तक इस गाने पर बन चुका है. आप भी पढ़ें कुछ फनी मीम्स.

बता दें कि ढिंचैक पूजा के गाने ‘दिलों का शूटर है मेरा स्कूटर’ और ‘सेल्फी मैंने ले ली आज’ सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुए थे. इन दोनों गानों की वजह से ढिंचक पूजा बिग बॉस तक पहुंच गई थीं. हालांकि ज्यादा दिनों तक पूजा बिग बॉस में टिक नहीं पायी थी. लेकिन उसके बाद से पूजा काफी पॉपुलर हो गई थी.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >