Viral News: क्या खतरों के खिलाड़ी 14 को मिल गया विजेता? फिनाले के सेट से सामने आयी कार और ट्रॉफी की फोटो

खतरों के खिलाड़ी 14 इन दिनों अपने ग्रैंड फिनाले को लेकर चर्चा में है. जल्द ही इस सीजन शो को विनर मिल जाएगा. इस बीच ग्रैंड फिनाले के सेट से कुछ तसवीरें वायरल हो रही है.

Khatron Ke Khiladi 14: रोहित शेट्टी का स्टंट बेस्ड रियलिटी शो खतरों के खिलाड़ी 14 अब दो महीने तक दर्शकों को एंटरटेन करने के बाद ग्रैंड फिनाले की ओर बढ़ रहा है. इस सीजन ट्रॉफी कौन उठाएगा, इससे कुछ ही दिनों बाद पर्दा हट जाएगा. कुल 12 कंटेस्टेंट्स शो में थे, जिसमें से अब एक कंट्स्टेंट विनर बन गया है. शो में लगातार दो महीनों तक सारे 12 कंटेस्टेंट एक-दूसरे को कड़ी टक्कर देते दिखे. मुंबई में 15 को फिनाले हुआ, जिसमें दो बड़े स्टार्स शामिल हुए.

खतरों के खिलाड़ी 14 के ग्रैंड फिनाले में आलिया भट्ट हुई शामिल

खतरों के खिलाड़ी 14 के ग्रैंड फिनाले में आलिया भट्ट और वेदांग रैना शामिल हुए. दोनों अपनी मूवी जिगरा के प्रमोशन के लिए आए. सोशल मीडिया पर ऐसी चर्चा थी कि एक्ट्रेस विनर का नाम अनाउंस करेंगी. अब फिनाले के सेट से कुछ तसवीरें सामने आयी है, जो वायरल हो रही है. आलिया को शो के कंटेस्टेंट्स के साथ स्पॉट किया गया और उनकी तसवीरें भी सामने आयी.

अभिषेक कुमार ने आलिया भट्ट के लिए लिखा खास मैसेज

केकेके 14 के फिनाले के सेट से अभिषेक कुमार ने आलिया भट्ट के साथ तसवीर शेयर किया. उन्होंने कैप्शन में लिखा कि एक समय था 2013 का जब मैं “हम्प्टी शर्मा की दुल्हनिया” में एक क्राउड आर्टिस्ट था और शूट का लास्ट डे था. मैंने सोचा आलिया मैम के साथ एक तसवीर क्लिक करवा लूं. एक्टर ने लिखा, इसके लिए उन्होंने सुबह से रात के 2 बजे तक वेट किया. लेकिन तसवीर क्लिक नहीं करवा पाया. आज मैम ने खुद कहा अभिषेक चलो एक पिक्चर क्लिक करते हैं. वहीं, नियति फतनानी ने आलिया और वेदांग के साथ तसवीरें पोस्ट की.

ट्रॉफी के साथ-साथ गाड़ी की फोटो वायरल

सोशल मीडिया पर करणवीर मोहरा और आलिया भट्ट की भी तसवीरें वायरल हो रही है. इसके अलावा ग्रैंड फिनाले से एक फोटो सामने आयी है, जिसमें कार के साथ प्राइज मनी दिख रही है. तसवीर में खतरों के खिलाड़ी की टीम कुर्सी पर बैठे दिख रही है और सामने ट्रॉफी रखी हुई है. उसके सामने ही एक ब्लैक कलर की कार खड़ी है.

कौन बना खतरों के खिलाड़ी 14 का विजेता

रोहित शेट्टी के शो खतरों के खिलाड़ी 14 के ग्रैंड फिनाले की तसवीरें देख कर इतना तो क्लियर हो गया कि इस सीजन का विजेता मिल गया है. हालांकि वो कौन है, इसका खुलासा 29 सितंबर को चलेगा.

Also Read- Khatron Ke Khiladi 14: ये कंटेस्टेंट बना शो का पहला फाइनलिस्ट, फिनाले में इन दो प्रतियोगियों से लड़ेगा ट्रॉफी के लिए

Also Read- Khatron Ke Khiladi 14: आसिम और अभिषेक कुमार की लड़ाई को लेकर रोहित शेट्टी ने तोड़ी चुप्पी, कहा- 10 साल हो गए ये…

Also Rate- Khatron Ke Khiladi 14: सुमोना, निमृत और अभिषेक के बीच हुआ पहला स्टंट, कपिल शर्मा की ऑनस्क्रीन पत्नी को मिला फियर फंदा

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Divya Keshri

दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं। वह साल 2020 में प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी थीं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं। पिछले 7 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय दिव्या ग्लैमर, सिनेमा, टीवी और OTT की दुनिया को करीब से कवर कर रही हैं। उनकी खास रुचि फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरीज, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट्स, गॉसिप और टीवी-वेब सीरीज से जुड़ी खबरों में है। दिव्या ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें हर बीट पर काम करने का मौका मिला। इस दौरान उन्होंने कई खास पैकेज तैयार किए और झारखंड से जुड़े अलग-अलग विषयों पर काम किया। खबरों को आसान और असरदार तरीके से पेश करना उन्होंने वहीं सीखा। इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं और अब एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं। फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT प्लेटफॉर्म्स से जुड़े ट्रेंडिंग विषयों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। दिव्या का मानना है कि एंटरटेनमेंट की खबर सिर्फ जानकारी देने के लिए नहीं होती, बल्कि पाठकों से जुड़ने का माध्यम भी होती है। यही वजह है कि वह फिल्मों, टीवी और OTT से जुड़ी हर खबर को आसान, साफ और दिलचस्प अंदाज में लिखने की कोशिश करती हैं, ताकि पाठक खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें। फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग उनके पसंदीदा विषयों में शामिल हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >