Viral Girl Monalisa इस बॉलीवुड एक्टर्स की हैं दीवानी, वरुण धवण-टाइगर श्रॉफ को नहीं करती पसंद

Viral Girl Monalisa: महाकुंभ की वायरल गर्ल मोनालिसा को वरुण धवण और टाइगर श्राफ जैसे स्टार्स पसंद नहीं है. वह सलमान खान और सनी देओल से मिलने की इच्छा रखती हैं.

Viral Girl Monalisa: महाकुंभ की वायरल गर्ल मोनालिसा की सोशल मीडिया पर जबरदस्त फैन फॉलोइंग है. फैंस उनकी एक झलक पाने के लिए बेताब रहते हैं. उनकी तसवीरें मिनटों में वायरल हो जाती है. हाल ही में मोनालिसा पटना पहुंची थी. जहां उन्होंने लिट्टी चोखा खाया, फिर बाद में रोड के रास्ते नेपाल पहुंची. अब एक खुलासा हुआ है कि इंटरनेट सेंसेशन का फेवरेट एक्टर और एक्ट्रेस कौन है.

ये है मोनालिसा की फेवरेट एक्ट्रेस

मोनालिसा की बढ़ती पॉपुलैरिटी को देखते हुए उन्हें एक फिल्म भी ऑफर हुआ है. जिसका नाम द डायरी ऑफ मणिपुर है. इसके लिए मोनालिसा काफी मेहनत कर रही हैं और एक्टिंग क्लासेस भी ले रही है. अब इंस्टेंट बॉलीवुड के साथ एक इंटरव्यू में निर्देशक सनोज मिश्रा, जिन्होंने मोनालिसा को अपनी पहली फिल्म के लिए साइन किया है, ने कहा कि मोनालिसा कंगना रनौत और सोनाक्षी सिन्हा जैसी एक्ट्रेस की काफी तारीफ करती है.

इस बॉलीवुड अभिनेताओं से मिलना चाहती हैं मोनालिसा

निर्देशक ने आगे बताया कि मोनालिसा सलमान खान और सनी देओल से मिलना चाहती हैं. उन्होंने कहा कि मोनालिसा को वरुण धवन और टाइगर श्रॉफ जैसे एक्टर्स पसंद नहीं है. सनोज मिश्रा ने कहा कि मोनालिसा को आज के एक्टर्स से मिलने की कोई इच्छा नहीं है और वह आज भी 90 के सुपरस्टार की फैन हैं.

कैसे पॉपुलर हुई मोनालिसा

मोनिलिसा सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती है. वह बॉलीवुड के फेमस सॉन्ग्स पर अपने वीडियोज शेयर करती रहती हैं, जिसे फैंस काफी ज्यादा पसंद करते हैं. प्रयागराज में हुए महाकुंभ में मोनालिसा माला बेचने आई थी. यहीं उनकी खूबसूरती के लोग कायल हो गए. त्रिवेणी जाने वाले लोग मोनालिसा से मिलते और उनकी तसवीरें सोशल मीडिया पर डालते थे. उनकी सांवली सूरत के फैंस दीवाने हो गए और आज वह इंटरनेट सेंसेशन बन गई है.

Prabhat Khabar Premium Story- क्या बॉलीवुड वालों का बोरिया–बिस्तर बांध देंगे साउथ वाले? दर्शकों के ना जुड़ पाने का यहां जानें कारण

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Ashish Lata

आशीष लता डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर के साथ एंटरटेनमेंट हेड के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया इंडस्ट्री में करीब 7 साल का अनुभव रखने वाली आशीष ने एंटरटेनमेंट से लेकर देश-दुनिया और विभिन्न राज्यों की खबरों पर गहराई से काम किया है. बिहार, मध्यप्रदेश और राजस्थान जैसे राज्यों से जुड़ी खबरों के कंटेंट प्रोडक्शन में भी उनकी मजबूत पकड़ रही है. वह खबरों को आसान, रोचक और पाठकों की रुचि के अनुसार पेश करने के लिए जानी जाती हैं. एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म में आशीष की खास दिलचस्पी सिनेमा और सितारों की दुनिया से जुड़ी खबरों में रही है. वह बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS अपडेट्स, सेलेब्रिटी गॉसिप, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, टीवी शोज, वेब सीरीज और स्टार इंटरव्यू जैसे विषयों पर लगातार लिखती रही हैं. इसके अलावा स्पेशल और प्रीमियम न्यूज कंटेंट तैयार करने में भी उनकी खास विशेषज्ञता मानी जाती है. उनकी राइटिंग स्टाइल में फैक्ट्स, एंटरटेनमेंट वैल्यू और रीडर्स फर्स्ट अप्रोच का अच्छा संतुलन देखने को मिलता है. आशीष लता ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्लस न्यूज से की थी. यहां उन्होंने बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स कीं. इस दौरान उन्होंने अशोक चौधरी और नगर निगम अध्यक्ष जैसे कई प्रमुख नेताओं के इंटरव्यू भी किए. शुरुआती दौर में रिपोर्टिंग और फील्ड जर्नलिज्म के अनुभव ने उनकी लेखन शैली और न्यूज प्रेजेंटेशन को और मजबूत बनाया. इसके बाद आशीष ने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम किया। इन संस्थानों में रहते हुए उन्होंने न्यूज कवरेज, डिजिटल कंटेंट और एंटरटेनमेंट रिपोर्टिंग के कई अलग-अलग फॉर्मेट्स पर काम किया. लगातार बदलते डिजिटल मीडिया ट्रेंड्स को समझते हुए उन्होंने अपने कंटेंट को हमेशा ऑडियंस फ्रेंडली और SEO ऑप्टिमाइज्ड बनाए रखा. पटना में जन्मी आशीष लता की शुरुआती पढ़ाई पटना सेंट्रल स्कूल, सीबीएसी से हुई. इसके बाद उन्होंने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन की डिग्री हासिल की. आगे की पढ़ाई के लिए उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास्टर्स ऑफ इलेक्ट्रॉनिक मीडिया किया. उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि और मीडिया अनुभव उन्हें हिंदी पत्रकारिता के उन मूल सिद्धांतों की मजबूत समझ प्रदान करते हैं, जो जर्नलिज्म के बेसिक प्रिंसिपल 5Ws+1H यानी पर आधारित न्यूज राइटिंग के लिए बेहद जरूरी माने जाते हैं.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >