Viral Girl Monalisa की बॉलीवुड एंट्री पर लगा ग्रहण, सनोज मिश्रा की गिरफ्तारी के बाद फूट-फूटकर रोई, VIDEO

महाकुंभ 2025 में वायरल हुए वायरल गर्ल मोनालिसा का बॉलीवुड में डेब्यू के सपने पर पानी फिर गया. सनोज मिश्रा ने उन्हें अपनी फिल्म द डायरी ऑफ मणिपुर में लिया था. अब उनके गिरफ्तार होने के बाद मोनालिसा का सपना-सपना रह गया.

Viral Girl Monalisa: महाकुंभ मेला 2025 में वायरल हुई 16 साल की मोनालिसा एक बार फिर से चर्चा में आ गई है. मोनालिसा को फिल्म निर्माता सनोज मिश्रा ने अपनी फिल्मद डायरी ऑफ मणिपुर के लिए साइन किया था. इस फिल्म के जरिए वह बॉलीवुड में कदम रखने वाली थी. हालांकि ऐसा लगता है कि मोनालिसा का फिल्म इंडस्ट्री में कदम रखने का उनका सपना-सपना रह गया है. दरअसल, सनोज पर दुष्कर्म का आरोप लगा है, जिसके बाद दिल्ली पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया है. एक युवती ने उन पर आरोप लगाया है कि उन्होंने उसे एक्ट्रेस बनाने का झूठा वादा और उसका बार-बार शोषण किया. इस बीच मोनालिसा का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.

वीडियो में मोनालिसा फूट-फूटकर रोते दिख रही है. अपने दुपट्टे से वह आंसू भी पोंछती है. वीडियो में उनके परिवार के लोग उनके साथ दिख रहे हैं. मोनालिसा ने पिंक कलर का सूट पहना है और येलो कलर का दुपट्टा लिया हुआ है. हालांकि ये वीडियो चार दिनों पुराना है, लेकिन अब सनोज के गिरफ्तार होने के बाद सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. मोनालिसा के वीडियो पर कमेंट करते हुए एक मीडिया यूजर ने लिखा, कोई बात नहीं आप तो सेफ है यह मुसीबत जल्दी खत्म हो जाएगी.

यह भी पढ़ें-  The Family Man 3 Release: इस महीने रिलीज होगी द फैमिली मैन सीजन 3, मनोज बाजपेयी को कड़ी टक्कर देगा ये एक्टर

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >