Vikram Vedha Movie Review: करीना कपूर-राकेश रोशन ने फिल्म को बताया ‘ब्लॉकबस्टर’, जानिये क्या है कहानी

Vikram Vedha Movie Review: सैफ अली खान और ऋतिक रोशन स्टारर फिल्म ‘विक्रम वेधा’ 30 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी. बीते दिनों मुंबई में फिल्म की सेलिब्रिटी स्क्रीनिंग रखी गई. इस स्क्रीनिंग में कई बड़े स्टार्स पहुंचे और फिल्म देखी. आइये जानते हैं, उन्हें कैसी लगी फिल्म..

बॉलीवुड एक्टर ऋतिक रोशन (Hrithik Roshan) और सैफ अली खान (Saif Ali Khan) स्टारर फिल्म विक्रम वेधा 30 सितंबर 2022 को बॉक्स ऑफिस पर रिलीज होने के लिए पूरी तरह तैयार है. ब्रह्मास्त्र के बाद, उम्मीद की जा रही है कि विक्रम वेधा सिनेमाघरों में धूम मचा देगी. फिल्म के ट्रेलर और गानों को दर्शकों ने काफी ज्यादा पसंद किया है. बीते दिनों मुंबई में विक्रम वेधा की सेलिब्रिटी स्क्रीनिंग रखी गई थी. फिल्म को देखने कई स्टार्स पहुंचे थे. सभी ने फिल्म देखने के बाद स्टारकास्ट की जमकर तारीफ की.

राकेश रोशन ने की फिल्म की तारीफ

ऋतिक रोशन की फिल्म देखकर राकेश रोशन काफी ज्यादा इम्प्रेस हो गए. उन्होंने बेटे की तारीफ करते हुए ट्विटर पर लिखा, “विक्रम वेधा देखा निर्देशक, अभिनेताओं और टीम को बहुत अच्छा श्रेय वाह!” एक्शन एंटरटेनर की तारीफ करते हुए, करीना कपूर खान ने लिखा, “सर्वश्रेष्ठ फिल्म…सर्वश्रेष्ठ अभिनेता…सर्वश्रेष्ठ कहानी…सर्वश्रेष्ठ निर्देशक… क्या फिल्म है, ब्लॉकबस्टर.” गायत्री और पुष्कर की ओर से अभिनीत, ‘विक्रम वेधा’ इसी नाम से एक तमिल फिल्म की आधिकारिक हिंदी रीमेक है. ऋतिक रोशन एक गैंगस्टर की भूमिका निभा रहे हैं, जबकि सैफ इस एक्शन ड्रामा में एक पुलिस वाले की भूमिका निभा रहे हैं.

Also Read: Vikram Vedha: विक्रम वेधा के लिए ऋतिक रोशन-सैफ अली खान ने वसूली मोटी रकम, जानिये स्टार कास्ट की फीस

इस दिन रिलीज होगी फिल्म

विक्रम वेधा के ट्रेलर को देखने के बाद, फैंस इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. फिल्म 30 सितंबर को बॉक्स ऑफिस पर रिलीज होगा. पुष्कर-गायत्री द्वारा निर्देशित, विक्रम वेधा में राधिका आप्टे भी मुख्य भूमिका में हैं. विक्रम वेधा में काम करने के लिए एक्टर ने मोटी रकम वसूली है. रिपोर्ट की मानें तो ऋतिक ऋशन ने 50 करोड़ रुपये की फीस ली है. वहीं मेकर्स ने खुशी-खुशी उनके ये मांग पूरी भी की. सैफ अली खान ने फिल्म में काम करने के लिए 12 करोड़ रुपए चार्ज किए हैं. खैर, कीमत ऋतिक को जितनी चुकाई गई है, उसकी आधी रकम भी नहीं है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ashish lata

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >