Vikram Gokhale Health Update: विक्रम गोखले की तबीयत फिर बिगड़ी, वेंटिलेटर पर हैं एक्टर

दिग्गज अभिनेता विक्रम गोखले की तबीयत एक बार फिर बिगड़ गई है. वह अभी भी वेंटिलेटर सपोर्ट पर है. अस्पताल अधिकारियों के बताया कि विक्रम गोखले वेंटिलेटर पर ही हैं और वह बीपी सपोर्ट दवा पर वापस आ गए हैं.

Vikram Gokhale Health Update: ऐसा कहा जा रहा था कि दिग्गज अभिनेता विक्रम गोखले की सेहत में धीरे-धीरे सुधार हो रहा है. हालांकि, अस्पताल के ताजा अपडेट के मुताबिक, अब एक बार फिर उनकी तबीयत में बिगड़ गई है और एक्टर वेंटिलेटर सपोर्ट पर आ गए हैं. बीपी सपोर्ट दवा पर रखा गया है. हम दिल दे चुके सनम और भूल भुलैया जैसी फिल्मों में अपनी भूमिकाओं के लिए लोकप्रिय अभिनेता को स्वास्थ्य कारणों के कारण दीनानाथ मंगेशकर अस्पताल में भर्ती कराया गया था.

विक्रम गोखले हेल्थ अपडेट

दीनानाथ मंगेशकर अस्पताल ने विक्रम गोखले के स्वास्थ्य के बारे में अपडेट करते हुए एक आधिकारिक बयान शेयर किया. बयान में कहा गया है, “प्रसिद्ध अभिनेता विक्रम गोखले वेंटिलेटर पर बने हुए हैं. उनकी तबीयत थोड़ी और बिगड़ गई है और वह बी.पी. सपोर्ट दवा पर वापस आ गए हैं.” बीते दिनों अस्पताल के अधिकारियों ने कहा था कि “विक्रम गोखले की सेहत में धीमा, लेकिन स्थिर सुधार दिख रहा है. वह अपनी आंखें खोल रहे हैं, अपने अंगों को हिला रहे हैं और 48 घंटों में वेंटिलेटरी सपोर्ट बंद होने की संभावना है. उनका बीपी और दिल स्थिर है.”

विक्रम गोखले की बेटी ने कही थी ये बात

अभिनेता की बेटी नेहा गोखले ने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया था कि उनके पिता ‘‘अभी वेंटिलेटर पर हैं और उनका देहांत नहीं हुआ है. उनके लिए प्रार्थना करते रहें.” अस्पताल के एक अधिकारी ने कहा कि विक्रम गोखले वेंटिलेटर पर हैं और डॉक्टर अपनी पूरी कोशिश कर रहे हैं.

विक्रम गोखले ने ‘परवाना’ से की थी शुरुआत

गौरतलब है कि, विक्रम गोखले ने अपने फिल्मी करियर की शुरुआत 26 साल की उम्र में 1971 में अमिताभ बच्चन अभिनीत फिल्म परवाना से की थी. चार दशक से अधिक के करियर में विक्रम गोखले विभिन्न मराठी और बॉलीवुड फिल्मों में दिखाई दिए, जिनमें अग्निपथ (1990), हम दिल दे चुके सनम (1999), भूल भुलैया (2007) और मिशन मंगल (2019) शामिल हैं. विक्रम को आखिरी बार शिल्पा शेट्टी, शर्ली सेठिया और अभिमन्यु दासानी के साथ निकम्मा में देखा गया था, जो इस साल जून में रिलीज हुई थी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Ashish Lata

आशीष लता डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर के साथ एंटरटेनमेंट हेड के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया इंडस्ट्री में करीब 7 साल का अनुभव रखने वाली आशीष ने एंटरटेनमेंट से लेकर देश-दुनिया और विभिन्न राज्यों की खबरों पर गहराई से काम किया है. बिहार, मध्यप्रदेश और राजस्थान जैसे राज्यों से जुड़ी खबरों के कंटेंट प्रोडक्शन में भी उनकी मजबूत पकड़ रही है. वह खबरों को आसान, रोचक और पाठकों की रुचि के अनुसार पेश करने के लिए जानी जाती हैं. एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म में आशीष की खास दिलचस्पी सिनेमा और सितारों की दुनिया से जुड़ी खबरों में रही है. वह बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS अपडेट्स, सेलेब्रिटी गॉसिप, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, टीवी शोज, वेब सीरीज और स्टार इंटरव्यू जैसे विषयों पर लगातार लिखती रही हैं. इसके अलावा स्पेशल और प्रीमियम न्यूज कंटेंट तैयार करने में भी उनकी खास विशेषज्ञता मानी जाती है. उनकी राइटिंग स्टाइल में फैक्ट्स, एंटरटेनमेंट वैल्यू और रीडर्स फर्स्ट अप्रोच का अच्छा संतुलन देखने को मिलता है. आशीष लता ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्लस न्यूज से की थी. यहां उन्होंने बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स कीं. इस दौरान उन्होंने अशोक चौधरी और नगर निगम अध्यक्ष जैसे कई प्रमुख नेताओं के इंटरव्यू भी किए. शुरुआती दौर में रिपोर्टिंग और फील्ड जर्नलिज्म के अनुभव ने उनकी लेखन शैली और न्यूज प्रेजेंटेशन को और मजबूत बनाया. इसके बाद आशीष ने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम किया। इन संस्थानों में रहते हुए उन्होंने न्यूज कवरेज, डिजिटल कंटेंट और एंटरटेनमेंट रिपोर्टिंग के कई अलग-अलग फॉर्मेट्स पर काम किया. लगातार बदलते डिजिटल मीडिया ट्रेंड्स को समझते हुए उन्होंने अपने कंटेंट को हमेशा ऑडियंस फ्रेंडली और SEO ऑप्टिमाइज्ड बनाए रखा. पटना में जन्मी आशीष लता की शुरुआती पढ़ाई पटना सेंट्रल स्कूल, सीबीएसी से हुई. इसके बाद उन्होंने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन की डिग्री हासिल की. आगे की पढ़ाई के लिए उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास्टर्स ऑफ इलेक्ट्रॉनिक मीडिया किया. उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि और मीडिया अनुभव उन्हें हिंदी पत्रकारिता के उन मूल सिद्धांतों की मजबूत समझ प्रदान करते हैं, जो जर्नलिज्म के बेसिक प्रिंसिपल 5Ws+1H यानी पर आधारित न्यूज राइटिंग के लिए बेहद जरूरी माने जाते हैं.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >