तमन्ना भाटिया संग ब्रेकअप के बाद बुरी तरह ट्रोल हुए Vijay Varma, बोले- बहुत गालियां सुननी पड़ीं

Vijay Varma ने बताया कि ब्रेकअप के बाद उन्हें ट्रोलिंग और नेगेटिविटी का कैसे सामना करना पड़ा. जानिए उन्होंने क्या कहा और उनके अपकमिंग प्रोजेक्ट्स की पूरी डिटेल्स.

Vijay Varma इन दिनों अपनी नई सीरीज ‘मटका किंग’ को लेकर चर्चा में हैं. लेकिन अपनी प्रोफेशनल लाइफ के साथ-साथ वह अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर भी सुर्खियों में रहे. दरअसल, एक्ट्रेस तमन्ना भाटिया के साथ उनके ब्रेकअप के बाद उन्हें काफी ट्रोलिंग और नेगेटिव कमेंट्स का सामना करना पड़ा. अब इस पूरे मामले पर एक्टर ने खुलकर अपनी बात रखी है.

ब्रेकअप के बाद मिली नेगेटिविटी

विजय वर्मा ने News18 के साथ बातचीत में बताया कि पिछले एक साल में उन्हें बहुत सारी बुरी बातें सुननी पड़ीं. लोग उन्हें गालियां देते थे और उनके बारे में गलत बातें लिखते थे.

उन्होंने कहा कि पहले के समय में अगर कोई किसी के बारे में बुरा बोलता था, तो उसे गलत माना जाता था. लेकिन अब सब उल्टा हो गया है जो गाली देता है, उसे कोई कुछ नहीं कहता.

विजय वर्मा: “दुनिया बहुत तेजी से बदल रही है”

विजय वर्मा ने आगे कहा, “दुनिया इतनी तेजी से बदल रही है कि मैं उसके साथ तालमेल नहीं बिठा पा रहा हूं. संस्कृति में पूरी तरह से बदलाव आ गया है. जिस तरह से लोग बातचीत करते हैं और कमेंट्स लिखते हैं, वह थोड़ा ज्यादा ही, सीधा और निजी (Personal) होता जा रहा है. कभी-कभी, इसमें बहुत ज्यादा मनगढ़ंत बातें और बहुत सारे झूठ होते हैं.”

मटका किंग से करेंगे धमाका

अब विजय वर्मा अपनी नई सीरीज ‘मटका किंग’ के साथ वापसी करने जा रहे हैं, जो 17 अप्रैल को प्राइम वीडियो पर रिलीज होगी. यह कहानी 1960 के मुंबई की है, जहां एक व्यक्ति ‘मटका’ नाम के जुए के खेल को बड़ा बिजनेस बना देता है और पूरे देश में फैला देता है.

विजय वर्मा का वर्क फ्रंट

विजय वर्माa जल्द ही एक और प्रोजेक्ट ‘फैमिली बिजनेस’ में नजर आएंगे, जिसमें अनिल कपूर भी होंगे. यह एक बड़ी कॉर्पोरेट कहानी होगी, जिसे हंसल मेहता और निरेन भट्ट बना रहे हैं.

यह भी पढ़ें: Khatron Ke Khiladi 15: क्या ‘इश्कबाज’ के ओमकार बनेंगे शो का हिस्सा? कुणाल जयसिंह ने दिया जवाब

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sheetal Choubey

मैं शीतल चौबे, प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट कंटेंट राइटर. पिछले एक साल से ज्यादा समय से मैं यहां बॉक्स ऑफिस अपडेट्स, भोजपुरी-बॉलीवुड खबरें, टीवी सीरियल्स की हलचल और सोशल मीडिया ट्रेंड्स को कवर कर रही हूं. एंगेजिंग, फास्ट और रीडर-फ्रेंडली कंटेंट लिखना मेरी खासियत है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >