Kapil Sharma का Akshay Kumar को ताना, कहा- मेरे जैसे छोटे लोगों के ऐड भी छीन लेते हैं

The Kapil Sharma Show- द कपिल शर्मा शो' में इस वीकेंड अक्षय कुमार, कैटरीना कैफ और रोहित शेट्टी अपनी फिल्म सूर्यवंशी का प्रमोशन करने आएंगे.

मुंबई: ‘द कपिल शर्मा शो’ (The Kapil Sharma Show) में इस वीकेंड अक्षय कुमार (Akshay Kumar), कैटरीना कैफ (Katrina Kaif) और रोहित शेट्टी (Rohit Shetty) अपनी फिल्म ‘सूर्यवंशी’ (Sooryavanshi) का प्रमोशन करने आएंगे. इस दौरान सूर्यवंशी की पूरी टीम कपिल के शो पर खूब एंजॉय करती है. इस बीच कपिल अक्षय कुमार से उनका ऐड उनसे छीनने के लिए ताना मारते है. कपिल का यह वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहे है.

इस वीडियो को कपिल शर्मा ने अपने इंस्टाग्राम एकाउंट से शेयर किया है. कपिल ने कहा, ‘मेरे जैसा कोई आदमी छोटी-मोटी ऐड कर रहा हो तो उसका ऐड भी छीन लेते हैं ये. मैंने एक प्रोडक्ट की ऐड की थी, तो मैंने सोचा यार बड़ी चल रही है ये हिट है. अगले साल मुझे ये फिर से बुलाएंगे, लेकिन अगली साल देखा तो यह यमराज वाला टोपा पहनकर कह रहे कि अपनी पॉलिसी करवाइये. मैंने सोचा कि यार ये क्या.’ यह बात सुन कर अक्षय उन्हें तकिया फेंक कर मारते हैं.

इसके अलावा कपिल शर्मा ने रोहित शेट्टी से अक्षय कुमार की सूर्यवंशी के बारे में बात करते हुए कहा, ‘रोहित सर ने अजय देवगन साहब के साथ सिंघम बनाई, रणवीर सिंह के साथ सिंबा बनाई. अब अक्षय सर के साथ सूर्यवंशी बनाई है. तो सर ऐसी कौनसी चीज थी जो सिंघम और सिंबा नहीं कर पाए जो आप अक्षय सर को लेकर आए हो सूर्यवंशी में.’ इस पर रोहित शेट्टी जवाब देते हैं, ‘आप फिल्‍म देखो, आपको पता चलेगा.’

बता दें कि अक्षय कुमार की ‘सूर्यवंशी’ जहां 24 मार्च को रिलीज होने वाली थी, लेकिन कोरोनावायरस के कारण उसकी रिलीज डेट आगे बढ़ा दी गई है. हालांकि, यह पता नहीं चल पाया है कि फिल्म कब रिलीज होने वाली है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Divya Keshri

Published by: Prabhat Khabar

दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं। वह साल 2020 में प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी थीं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं। पिछले 7 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय दिव्या ग्लैमर, सिनेमा, टीवी और OTT की दुनिया को करीब से कवर कर रही हैं। उनकी खास रुचि फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरीज, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट्स, गॉसिप और टीवी-वेब सीरीज से जुड़ी खबरों में है। दिव्या ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें हर बीट पर काम करने का मौका मिला। इस दौरान उन्होंने कई खास पैकेज तैयार किए और झारखंड से जुड़े अलग-अलग विषयों पर काम किया। खबरों को आसान और असरदार तरीके से पेश करना उन्होंने वहीं सीखा। इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं और अब एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं। फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT प्लेटफॉर्म्स से जुड़े ट्रेंडिंग विषयों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। दिव्या का मानना है कि एंटरटेनमेंट की खबर सिर्फ जानकारी देने के लिए नहीं होती, बल्कि पाठकों से जुड़ने का माध्यम भी होती है। यही वजह है कि वह फिल्मों, टीवी और OTT से जुड़ी हर खबर को आसान, साफ और दिलचस्प अंदाज में लिखने की कोशिश करती हैं, ताकि पाठक खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें। फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग उनके पसंदीदा विषयों में शामिल हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >