विक्की कौशल को कैसी लगी वाइफ कैटरीना कैफ की फिल्म फोन भूत, जानिये क्या कहा...

कैटरीना कैफ जल्द ही फिल्म फोन भूत में दिखाई देने वाली है. बीते दिनों फिल्म की स्पेशल सेलिब्रिटी स्क्रीनिंग रखी गई थी. जिसमें विक्की ने फिल्म देखी और स्टारकास्ट की जमकर तारीफ की.

बॉलीवुड एक्ट्रेस कैटरीना कैफ अपनी स्टाइल स्टेटमेंट के लिए जानी जाती है. एक्ट्रेस की सोशल मीडिया पर तगड़ी फैन-फॉलोइंग है. इन-दिनों अदाकारा अपनी अपकमिंग फिल्म भोन भूत को लेकर सुर्खियों में बनी हुई है. फिल्म में उनके साथ ईशान खट्टर और सिद्धांत चतुर्वेदी भी मुख्य भूमिकाओं में हैं. हॉरर-कॉमेडी फिल्म का निर्देशन गुरमीत सिंह ने किया है और इसे रवि शंकरन और जसविंदर सिंह बाथ ने लिखा है. फरहान अख्तर और रितेश सिधवानी के एक्सेल एंटरटेनमेंट द्वारा निर्मित यह फिल्म 4 नवंबर 2022 को सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए तैयार है.

विक्की कौशल ने देखी फोन भूत

बी-टाउन में बीते दिनों फोन भूत की स्पेशल सेलिब्रिटी स्क्रीनिंग रखी गई थी. इसमें फिल्म इंडस्ट्री के चर्चित लोग पहुंचे थे. प्रीमियर में फरहान अख्तर, शिबानी दांडेकर, जैकी श्रॉफ, नीलिमा अजीम, रसिका दुग्गल, एली अवराम, अहाना कुमरा सहित कई सेलेब्स को स्पॉट किया गया. स्क्रीनिंग में कैटरीना के पति और अभिनेता विक्की कौशल भी नजर आए. अब, उन्होंने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर फिल्म की तारीफ की है. विक्की कौशल ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर फोन भूत के पोस्टर को साझा किया है. उन्होंने इसके साथ लिखा, ”फुल फ्रंट पे आके मस्ती और पागलपन है ये फिल्म! अपने आस-पास के सिनेमाघरों में जाकर हंसिए. @ishankhatter @siddhantchaturvedi @katrinakaif @apnabhidu @gurmeetsingh @excelmovies.”

कैटरीना कैफ और विक्की कौशल की शादी

इसी बीच, कैटरीना कैफ और विक्की कौशल ने पिछले साल दिसंबर में राजस्थान के सिक्स सेंस फोर्ट बड़वारा में एक रॉयल अंदाज में एक दूसरे संग सात फेरे लिए थे. दोनों की शादी काफी प्राइवेट थी. हाल ही में दोनों कपल ने एक साथ दिवाली सेलिब्रेट की थी. कपल की शादी की फोटोज सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुई थी.

Also Read: Phone Bhoot: कैटरीना कैफ के हैलोवीन लुक के लिए विक्की कौशल ने किया कुछ ऐसा, एक्ट्रेस बोली- जब पति… कैटरीना कैफ और विक्की कौशल वर्क फ्रंट

वर्कफ्रंट की बात करें तो अगली बार गोविंदा नाम मेरा में कियारा आडवाणी और भूमि पेडनेकर के साथ दिखाई देंगे. अभिनेता के पास सारा अली खान, सैम बहादुर और आनंद तिवारी की अनटाइटल्ड फिल्म के साथ लक्ष्मण उटेकर की अभी तक की-शीर्षक वाली फिल्म भी है. दूसरी ओर, कैटरीना टाइगर 3 में सलमान खान के साथ एकजुट होंगी. इसे फिल्म निर्माता मनीष शर्मा द्वारा निर्देशित किया जा रहा है और यह हिंदी, तमिल और तेलुगु में दिवाली 2023 पर रिलीज होगी. जिंदगी ना मिलेगी दोबारा अभिनेत्री के पास विजय सेतुपति के साथ श्रीराम राघवन के निर्देशन में बनी मेरी क्रिसमस और अली अब्बास जफर की एक सुपरहीरो फिल्म भी है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Ashish Lata

आशीष लता डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर के साथ एंटरटेनमेंट हेड के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया इंडस्ट्री में करीब 7 साल का अनुभव रखने वाली आशीष ने एंटरटेनमेंट से लेकर देश-दुनिया और विभिन्न राज्यों की खबरों पर गहराई से काम किया है. बिहार, मध्यप्रदेश और राजस्थान जैसे राज्यों से जुड़ी खबरों के कंटेंट प्रोडक्शन में भी उनकी मजबूत पकड़ रही है. वह खबरों को आसान, रोचक और पाठकों की रुचि के अनुसार पेश करने के लिए जानी जाती हैं. एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म में आशीष की खास दिलचस्पी सिनेमा और सितारों की दुनिया से जुड़ी खबरों में रही है. वह बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS अपडेट्स, सेलेब्रिटी गॉसिप, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, टीवी शोज, वेब सीरीज और स्टार इंटरव्यू जैसे विषयों पर लगातार लिखती रही हैं. इसके अलावा स्पेशल और प्रीमियम न्यूज कंटेंट तैयार करने में भी उनकी खास विशेषज्ञता मानी जाती है. उनकी राइटिंग स्टाइल में फैक्ट्स, एंटरटेनमेंट वैल्यू और रीडर्स फर्स्ट अप्रोच का अच्छा संतुलन देखने को मिलता है. आशीष लता ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्लस न्यूज से की थी. यहां उन्होंने बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स कीं. इस दौरान उन्होंने अशोक चौधरी और नगर निगम अध्यक्ष जैसे कई प्रमुख नेताओं के इंटरव्यू भी किए. शुरुआती दौर में रिपोर्टिंग और फील्ड जर्नलिज्म के अनुभव ने उनकी लेखन शैली और न्यूज प्रेजेंटेशन को और मजबूत बनाया. इसके बाद आशीष ने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम किया। इन संस्थानों में रहते हुए उन्होंने न्यूज कवरेज, डिजिटल कंटेंट और एंटरटेनमेंट रिपोर्टिंग के कई अलग-अलग फॉर्मेट्स पर काम किया. लगातार बदलते डिजिटल मीडिया ट्रेंड्स को समझते हुए उन्होंने अपने कंटेंट को हमेशा ऑडियंस फ्रेंडली और SEO ऑप्टिमाइज्ड बनाए रखा. पटना में जन्मी आशीष लता की शुरुआती पढ़ाई पटना सेंट्रल स्कूल, सीबीएसी से हुई. इसके बाद उन्होंने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन की डिग्री हासिल की. आगे की पढ़ाई के लिए उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास्टर्स ऑफ इलेक्ट्रॉनिक मीडिया किया. उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि और मीडिया अनुभव उन्हें हिंदी पत्रकारिता के उन मूल सिद्धांतों की मजबूत समझ प्रदान करते हैं, जो जर्नलिज्म के बेसिक प्रिंसिपल 5Ws+1H यानी पर आधारित न्यूज राइटिंग के लिए बेहद जरूरी माने जाते हैं.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >