Vasudha Written Update: सीरियल ‘वसुधा’ के आने वाले एपिसोड में जबरदस्त इमोशनल ड्रामा देखने को मिलने वाला है. कहानी अब ऐसे मोड़ पर पहुंच गई है जहां एक तरफ देव और प्रभात मिलकर करिश्मा के खिलाफ बड़ा खेल खेल रहे हैं. वहीं दूसरी तरफ चंद्रिका की जिंदगी में उम्मीद की नई किरण दिखाई देने लगी है. अब तक गहरे सदमे में रहने वाली चंद्रिका धीरे-धीरे ठीक होने लगी है.
करिश्मा को अपनी जीत का है घमंड
आने वाले एपिसोड में करिश्मा ऐलान करती है कि उसने चौहान हाउस की डील 2000 करोड़ रुपये में बेच दी है. उसे लगता है कि उसने चौहान परिवार को पूरी तरह हरा दिया है और अब सबकुछ उसके कंट्रोल में है. देव उसके सामने हैरान बनने का नाटक करता है और ऐसा दिखाता है जैसे मित्तल की एंट्री के बाद हालात पूरी तरह बदल गए हो. लेकिन असल में देव और प्रभात पहले से ही करिश्मा के खिलाफ एक बड़ी योजना तैयार कर चुके हैं. करिश्मा इस बात से पूरी तरह अनजान है कि वह धीरे-धीरे उसी जाल में फंस रही है, जिसे देव और प्रभात ने उसके लिए बिछाया है.
वसुधा रखेगी चंद्रिका का ख्याल
सीरियल का सबसे इमोशनल हिस्सा तब देखने को मिलेगा जब वसुधा, चंद्रिका का ख्याल रखती है. वसुधा उसे समझाती है कि उसकी आस्था जीत गई क्योंकि प्रभात अभी जिंदा है. इसके बाद वसुधा, चंद्रिका की मांग में सिंदूर भरती है और उसे फिर से सुहागन के रूप में तैयार करती है. यह सीन काफी भावुक होने वाला है क्योंकि प्रभात की मौत की खबर के बाद चंद्रिका पूरी तरह टूट चुकी थी और उसने जीने की उम्मीद लगभग छोड़ दी थी.
प्रभात की एंट्री से आएगा नया ट्विस्ट
प्रभात मित्तल के भेष में घर में एंट्री लेगा. चंद्रिका उसे ठीक से देख भी नहीं पाएगी, लेकिन फिर भी उसकी मौजूदगी महसूस कर लेगी. प्रभात के आते ही चंद्रिका के हाथ में हलचल होती है, जिससे हिंट मिलता है उसके दिल का रिश्ता अब भी प्रभात से जुड़ा हुआ है. अब आने वाले एपिसोड में यह देखना दिलचस्प होगा कि क्या चंद्रिका, प्रभात को पहचान पाएगी.
यह भी पढ़ें- राही ने अनुपमा के कैरेक्टर पर उठाए सवाल, गुस्से में अनु ने जड़ा थप्पड़
