Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi 2: क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2 के लेटेस्ट एपिसोड में हाई वोल्टेज ड्रामा देखने को मिला. रियो की एंट्री ने तूफान ला दिया है. आज के एपिसोड में दर्शकों ने देखा कि परी आखिरकार रणविजय के खिलाफ बड़ा कदम उठाती है. वह सीधे पुलिस स्टेशन पहुंचकर उसके खिलाफ शिकायत दर्ज करवाती है. परी पुलिस को बताती है कि रणविजय लगातार उसे धमका रहा है और उसकी बेटी की जिंदगी भी खतरे में है. पुलिस उसे भरोसा दिलाती है कि सब कुछ ठीक हो जाएगा.
मिहिर मन ही मन करता है ये वादा
दूसरी तरफ विरानी हाउस में मिहिर और तुलसी की शादी की तैयारियां जोरों पर चल रही हैं. घर के सभी सदस्य मंदिर में होने वाली शादी को लेकर काफी उत्साहित हैं. इसी बीच मिहिर भगवान के सामने खड़े होकर मन ही मन वादा करता है कि वह हमेशा तुलसी का साथ देगा और हर मुश्किल में उसके साथ खड़ा रहेगा.
रियो, करण को देता है उल्टा जवाब
इधर रियो अपनी असली पहचान जानकर काफी परेशान है. इसी बीच करण, रियो की दवा लेकर जाता है और उसकी देखभाल करने की कोशिश करता है, लेकिन रियो उसकी चिंता को नहीं समझता और पलटकर जवाब देता है कि वह उसका पिता नहीं है. यह सुनकर करण टूट जाता है. कुछ देर बाद, रियो को नंदिनी का फोन आता है, जो उसे शादी के जश्न के लिए घर लौटने को कहती है. इस फोन से उसकी जिज्ञासा और बढ़ जाती है और वह अपने परिवार के बारे में और ज्यादा जानने के लिए एक्साइटेड हो जाता है.
रियो ने अपने असली पिता और दादी दादा को लेकर किया सवाल
रियो ने करण से उसके असली माता-पिता और दादा-दादी के बारे में सवाल किया. जिसपर करण ने बताया कि उसे किसी कारण से यह सच छिपाया था. हालांकि, जब रियो ने उसके पिता अंश के बारे में पूछा, तो करण ने बात टाल दी और कहा कि शादी के लिए देर हो रही है, जल्दी से तैयार हो जाओ. बाद में, करण अकेले में मन ही मन स्वीकार किया कि तुलसी से किए गए वादे के कारण वह रियो को पूरी सच्चाई नहीं बता सकता.
रणविजय की हत्या के आरोप में परी होगी गिरफ्तार
क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2 के आने वाले एपिसोड में देखा जाएगा कि तुलसी और मिहिर की शादी के दौरान पुलिस विरानी हाउस पहुंचेगी और रणविजय की हत्या के आरोप में परी को गिरफ्तार कर लेगी. इधर रियो भी फाइनली घर पहुंचता है.
यह भी पढ़ें- बंगाल में इस दिन फिर से रिलीज होगी द बंगाल फाइल्स, विवेक अग्निहोत्री ने सस्पेंस किया खत्म
