TRP में नंबर 1 बनते ही ‘वसुधा’ के देवांश ने दिया दिल जीतने वाला रिएक्शन, कही ये बात

जीटीवी का सीरियल वसुधा टीआरपी चार्ट में नंबर वन पर आ गया है. ऐसे में शो में देवांश का किरदार निभाने वाले अभिषेक शर्मा ने खुलकर बात की.

टीआरपी लिस्ट में इस बार बड़ा फेरबदल देखने को मिला, जब क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2 और अनुपमा को जीटी के शो ‘वसुधा’ ने पछाड़ दिया और नंबर 1 पर अपनी जगह बना ली. शो में देवांश का किरदार निभाने वाले अभिषेक शर्मा ने माइलस्टोन से काफी खुश नजर आए. उन्होंने कहा कि यह वाकई एक बड़ी उपलब्धि है.

टीआरपी चार्ट में वसुधा के नंबर 1 आने पर क्या बोले देवांश

अभिषेक शर्मा उर्फ देवांस ने टाइम्स ऑफ इंडिया संग बात करते हुए कहा, “शो का नंबर 1 पर आना मेरे करियर में एक बहुत ही महत्वपूर्ण उपलब्धि है. एक अभिनेता के तौर पर आप हमेशा यही उम्मीद करते हैं कि आपका काम लोगों तक पहुंचे और ज्यादा से ज्यादा लोग आपका काम देखें. जब कोई शो लगातार टॉप पर रहता है, तो इससे आपको इंडस्ट्री में एक अलग ही पहचान मिलती है. यह आपको बताता है कि दर्शक आपके किरदार और आपकी ओर से बनाई दुनिया से काफी खुश हैं.”

देवांश के कैरेक्टर में बेस्ट देना चाहते हैं अभिषेक

अभिषेक ने आगे बताया, “यह रियल में मुझे और अधिक करने के लिए प्रेरित करती है. यह मेरे लिए एक तरह का प्रोत्साहन है कि मैं जो कुछ भी कर रहा हूं, वह कहीं न कहीं सही है. मुझे सच में लगता है कि मैं और मेहनत कर सकता हूं.” उन्होंने यह भी बताया कि आज के दर्शक पर्दे पर ईमानदारी से जुड़ते हैं, जिसे वह हर सीन में बनाए रखने की कोशिश करते हैं. एक्टर ने कहा, “मेरा मानना ​​है कि आज के दर्शक बहुत समझदार हैं. वे एक्टिंग में ईमानदारी से जुड़ते हैं. इसलिए मेरा ध्यान वहीं रहता है, देवांश के किरदार के प्रति सच्चा रहना और हर सीन में अपना बेस्ट परफॉर्मेंस करना.”

यह भी पढ़ें- भूत बंगला ने 22वें दिन फिर किया कमाल, कमा डाले इतने करोड़

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ashish Lata

आशीष लता डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर के साथ एंटरटेनमेंट हेड के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया इंडस्ट्री में करीब 7 साल का अनुभव रखने वाली आशीष ने एंटरटेनमेंट से लेकर देश-दुनिया और विभिन्न राज्यों की खबरों पर गहराई से काम किया है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >