UP के इस लड़के ने क्रॉप कर पोस्ट की ऐसी तस्वीर, हॉलीवुड एक्‍ट्रेस ने दिया ऐसा रिएक्‍शन

uttar pradesh boy akash took a photo hollywood actress alexandra daddario gave response see post bud : उत्तर प्रदेश की संगम नगरी के रहने वाले आकाश बर्नबास ने हॉलीवुड स्टार एलेक्जेंड्रा ददारियो (Alexandra Daddario) की फोटोशॉप पर क्रॉप की गई तस्वीर को अपनी तस्वीर के साथ मिलाकर जब ट्विटर पर डाली थी. उन्होंने सपने में भी नहीं सोचा था कि हॉलीवुड अभिनेत्री उनकी ट्वीट पर प्रतिक्रिया देंगी.

प्रयागराज: उत्तर प्रदेश की संगम नगरी के रहने वाले आकाश बर्नबास ने हॉलीवुड स्टार एलेक्जेंड्रा ददारियो (Alexandra Daddario) की फोटोशॉप पर क्रॉप की गई तस्वीर को अपनी तस्वीर के साथ मिलाकर जब ट्विटर पर डाली थी. उन्होंने सपने में भी नहीं सोचा था कि हॉलीवुड अभिनेत्री उनकी ट्वीट पर प्रतिक्रिया देंगी, लेकिन जब ददारियो ने आकाश की इस फोटो पर प्रतिक्रिया दी, तो आकाश के फॉलोअर की संख्या बेतहाशा बढ़ गई.

एलेक्जेंड्रा ददारियो की प्रतिक्रिया से पहले अकाश के ट्विटर पर 500 से अधिक फॉलोअर थे, लेकिन बृहस्पतिवार को आकाश ने ट्विटर पर जब एक तस्वीर डाली जिसमे उनका चेहरा मास्क से ढका था और उनके पीछे धान के खेत में ‘बेवॉच’ फिल्म की अभिनेत्री खड़ी दिखाई दे रही थी.

असल में इस फोटो को फोटोशॉप में क्रॉप करके तैयार की गई थी. इस फोटो को सैकड़ों लोगों ने रीट्वीट किया और हजारों लोगों ने पसंद किया. सबसे महत्वपूर्ण जवाब लॉस एंजेलिस स्थित फिल्म अभिनेत्री 34 वर्षीया एलेक्जेंड्रा ददारियो के स्वयं का रहा.

Also Read: Bigg Boss 14: सिद्धार्थ और शहनाज गिल का ये रोमांटिक VIDEO वायरल, ‘बिग बॉस’ विनर ने बताया- इस बार कैसे सीन पलटेगा

एलेक्जेंड्रा ददारियो ने आकाश की पोस्ट को रिट्वीट करते हुए कहा, यह इस तरह का मस्त वीकेंड रहा. कंटेट निर्माता के तौर पर काम करने वाले आकाश ने कहा कि उनकी ट्वीट पर हॉलीवुड अभिनेत्री ने प्रतिक्रिया दी, इसे लेकर वह चकित हैं. उन्होंने कहा, मुझे अब भी विश्वास नहीं होता कि उन्होंने जवाब दिया. हम भारतीयों को विदेशी कलाकारों से जवाब नहीं मिलता.

बता दें कि एलेक्जेंड्रा हॉलीवुड की एक फेमस एक्ट्रेस हैं. उन्‍होंने कई टीवी शोज में भी काम किया है. एलेक्जेंड्रा ने अपने करियर की शुरुआत भी टीवी शो , ‘All My Children’ से की थी और उस समय ये 16 साल की थी. इसके बाद वह ‘The Squid and the Whale’ थी जिसमें उन्‍हें काफी पसंद किया गया था. अभिनेत्री बेहद खूबसूरत हैं और फैन फ्लोविंग भी काफी हैं.

Posted by: Budhmani Minj

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >