8वें दिन बॉक्स ऑफिस पर ‘उस्ताद भगत सिंह’ का बुरा हाल, ‘धुरंधर 2’ के आगे टिक नहीं पायी फिल्म

Ustaad Bhagat Singh Box Office Collection Day 8: ‘उस्ताद भगत सिंह’ बॉक्स ऑफिस पर उम्मीद के मुताबिक प्रदर्शन नहीं कर पाई. 8वें दिन फिल्म की कमाई लाखों में सिमट गई, जबकि साथ रिलीज हुई ‘धुरंधर 2’ लगातार रिकॉर्ड बना रही है.

Ustaad Bhagat Singh Box Office Collection Day 8: साउथ सिनेमा के सुपरस्टार पवन कल्यान की फिल्म ‘उस्ताद भगत सिंह’ के रिलीज के आठवें दिन पूरे हो चुके हैं. यह फिल्म रणवीर सिंह की ‘धुरंधर 2’ के साथ 19 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज हुई है. अब फिल्म को ‘धुरंधर 2’ से जबरदस्त टक्कर मिल रही है, लेकिन जहां एक तरफ ‘धुरंधर 2’ बॉक्स ऑफिस पर छाई हुई है, वहीं पवन कल्याण की ‘उस्ताद भगत सिंह’ उम्मीदों पर खरी नहीं उतर पाई. आइए आपको बताते है फिल्म की आठवें दिन की कमाई.

पहले हफ्ते में ही धीमी पड़ी रफ्तार

फिल्म ने ओपनिंग डे पर ठीक-ठाक शुरुआत करते हुए करीब 34.75 करोड़ रुपये की कमाई की थी लेकिन दूसरे दिन से ही इसकी कमाई में गिरावट देखने को मिली. दूसरे दिन फिल्म ने करीब 9 करोड़ रुपये और तीसरे दिन 9.1 करोड़ रपये का बिजनेस किया है. चौथे दिन से गिरावट और तेज हो गई, जहां फिल्म ने 7.50 करोड़ रपये कमाए. इसके बाद पांचवें दिन 2.50 करोड़ रुपये और छठे दिन 1.75 करोड़ रुपये की कमाई हुई है. सातवें दिन यानी बुधवार को फिल्म का कलेक्शन घटकर करीब 1.35 करोड़ रुपये रह गया है.

जानें 8वें दिन का कलेक्शन

Sacnilk की रिपोर्टस के मुताबिक आठवें दिन फिल्म की हालत और खराब हो गई. उस्ताद भगत सिंह ने डे 8 यानी गुरुवार को करीब 1.02 करोड़ रुपये का कारोबार किया है. वहीं फिल्म का भारत में नेट कलेक्शन करीब 66.97 करोड़ रुपये पहुंच गया है.

‘धुरंधर 2’ से मिली कड़ी टक्कर

जहां ‘धुरंधर 2’ बॉक्स ऑफिस पर 600 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई कर चुकी है और दुनियाभर में 1000 करोड़ क्लब में शामिल हो गई है, वहीं उस्ताद भगत सिंह अभी तक 100 करोड़ का आंकड़ा भी पार नहीं कर पाई है.

यह भी पढ़ें: अमीषा पटेल ने ‘धुरंधर 2’ की जमकर की तारीफ, ट्रोल्स को दिया करारा जवाब

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Anushka singh

अनुष्का सिंह प्रभात खबर डिजिटल में लाइफस्टाइल जर्नलिस्ट हैं. वह फैशन, ब्यूटी, स्किनकेयर, होम डेकोर, गार्डनिंग, घरेलू टिप्स और रोजमर्रा की लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों पर खबरें लिखती हैं. इसके अलावा वह बदलते लाइफस्टाइल ट्रेंड्स, मौसमी देखभाल, हेल्थ टिप्स और घर को बेहतर बनाने से जुड़ी उपयोगी जानकारी भी पाठकों तक पहुंचाती हैं. उन्होंने एमिटी यूनिवर्सिटी, रांची से मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई की है. उनकी कोशिश रहती है कि पाठकों को आसान भाषा में सटीक, भरोसेमंद और उपयोगी जानकारी मिले, जिसे वे अपनी रोजमर्रा की जिंदगी में आसानी से अपना सकें.

ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >