धमाकेदार ओपनिंग के बाद ‘उस्ताद भगत सिंह’ की ठंडी पड़ी रफ्तार, जानें कमाई

Ustaad Bhagat singh Box Office Collection Day 6: फिल्म ‘उस्ताद भगत सिंह’ ने पहले दिन शानदार शुरुआत की थी, लेकिन अब फिल्म की कमाई में लगातार गिरावट देखने को मिल रही है. छठे दिन का कलेक्शन काफी कम रहा, जिससे साफ है कि दर्शकों का इंट्रेस्ट तेजी से घट रहा है.

Ustaad Bhagat Singh Box Office Collection Day 6: पवन कल्याण की फिल्म ‘उस्ताद भगत सिंह’ 19 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी. शुरुआत ठीक-ठाक रही, लेकिन कुछ ही दिनों में फिल्म की कमाई में गिरावट देखने को मिली. दर्शकों का इंट्रेस्ट धीरे-धीरे कम होता गया, जिससे फिल्म की रफ्तार थम सी गई है. अब इसके छठे दिन के आंकड़े सामने आ चुके हैं. आइए आपको बताते है फिल्म की डे 6 की कमाई.

फिल्म के छठे दिन का कलेक्शन

Sacnilk की रिपोर्टस के मुताबिक छठे दिन फिल्म ने लगभग 1.75 करोड़ रुपये की कमाई की है. पहले 6 दिनों में इसका कुल कलेक्शन करीब 64.60 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है. भारत में फिल्म का ग्रॉस कलेक्शन लगभग 76.05 करोड़ रुपये रहा, जबकि दुनियाभर में इसकी कमाई 86.47 करोड़ रुपये के आसपास पहुंच चुकी है.

पहले दिन का कलेक्शन कितना रहा

रिपोर्ट्स के मुताबिक, फिल्म ने पहले दिन करीब 34.75 करोड़ रुपये की कमाई की थी, लेकिन इसके बाद हर दिन कलेक्शन घटता गया. पहले वीकेंड के बाद भी फिल्म ज्यादा मजबूत पकड़ नहीं बना पाई. मंगलवार को फिल्म की कमाई करीब 1.75 करोड़ रुपये रही, जो काफी कम मानी जा रही है.
अब तक फिल्म कुल मिलाकर लगभग 64.60 करोड़ रुपये का कारोबार कर चुकी है, लेकिन जिस तरह की उम्मीद थी, उस हिसाब से यह आंकड़ा कमजोर माना जा रहा है.

रिलीज डेट बदलना पड़ा भारी?

पहले इस फिल्म को 26 मार्च को रिलीज किया जाना था, लेकिन बाद में इसे 19 मार्च को रिलीज कर दिया गया. यह फैसला इसलिए लिया गया क्योंकि यश की फिल्म टॉक्सिक ने अपनी रिलीज डेट बदल दी थी हालांकि, इस बदलाव के चलते फिल्म को सीधे बड़ी फिल्मों से टकराना पड़ा, जिसका असर कमाई पर साफ दिखा.

यह भी पढ़ें: धुरंधर 2 ने छठे दिन भी मचाया धमाल, गदर 2 और एनिमल के रिकॉर्ड हुए पीछे

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Anushka singh

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >