Urfi Javed को पिंक बालों में देख पहचानना हुआ मुश्किल, इस खास शब्द को अपने ड्रेस पर करवाया प्रिंट, VIDEO

उर्फी जावेद ने फोटोशूट कराया है, जिसमें उन्हे देखकर आप चौंक जाएंगे. इसमें वो पिंक बालों में नजर आ रही है. बता दें कि एक्ट्रेस अक्सर अपने आउटफिट को लेकर चर्चा में रहती है. इस बार तो उनके नये लुक को देककर यूजर्स खूब सारे कमेंट कर रहे है.

टीवी क्वीन उर्फी जावेद हर बार अपने बोल्ड आउटफिट से लाइमलाइट में आ जाती है. लगभग हर दिन उर्फी अजीबो-गरीब ड्रेस में नजर आती है. कभी सेफ्टी पिन कभी फूल तो कभी डस्टबिन बैग, एक्ट्रेस एक्सपेरिमेंट करने से डरती नहीं. कई बार उन्हें अपने कपड़ों की वजह से ट्रोलिंग का शिकार होना पड़ता है. इस बार एक्ट्रेस बिल्कुल अलग लुक में दिखी. ऐसा लुक आपन उनका पहले कभी देखा नहीं होगा. पिंक बालों में वो पहचान में ही नहीं आ रही.

उर्फी जावेद का नया फोटोशूट

उर्फी जावेद ने फोटोशूट कराया है, जिसका बिहाइंड द सीन क्लिप लोगों का ध्यान खींच रहा है. वीडियो विरल भयानी ने पोस्ट किया है. इसमें एक्ट्रेस ब्लैक आउटफिट में नजर आ रही है, जिसपर ‘डर्टी’ प्रिंटेड है. सबसे खास बात है कि उन्होंने अपने बालों को पिंक करवा लिया है और आईब्रो को ब्लीच किया है. उनका ये अंदाज काफी अलग है और आप एक पल के लिए उन्हें पहचान नहीं पाएंगे.

https://www.instagram.com/p/CpAz-UHDPhq/?hl=en

यूजर्स के रिएक्शन

उर्फी जावेद ने इस लुक को पूरे कॉन्फिडेंस के साथ कैरी कर किया है. बता दें कि एक्ट्रेस उसी टीम के साथ काम कर रही है जिसने एक मैगजीन के लिए रणवीर सिंह का विवादित न्यूड लुक दिया था. हालांकि यूजर्स को उनका ये लुक उतना भा नहीं रहा. वीडियो पर कमेंट करते हुए एक मीडिया यूजर ने लिखा, मैं तो 2 मिनट के लिए डर गई. एक यूजर ने लिखा, आज कपड़े थोड़े सही है तो मेकअप भूतनी वाला है. एक यूजर ने लिखा, रानू मंडल मैक्स प्रो.

Also Read: Khatron Ke Khiladi 13 के लिए उर्फी जावेद को किया गया अप्रोच, शो में खतरनाक स्टंट करते दिखेंगी एक्ट्रेस!
खतरों के खिलाड़ी 13 में उर्फी जावेद?

इन दिनों रोहित शेट्टी का स्टंट बेस्ड रियलिटी शो खतरों के खिलाड़ी 13 को लेकर सोशल मीडिया पर काफी बज है. शो में इस बार कौन-कौन होगा ये जानने के लिए फैंस उत्सुक है. ईटाइम्स की एक रिपोर्ट की मानें तो कहा जा रहा है कि इस सीजन के लिए उर्फी जावेद को अप्रोच किया गया है. बताया जा रहा है कि वो इस सीजन की कंफर्म कंटेस्टेंट है. हाल ही में इसके मेकर्स से एक्ट्रेस मिली थी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Divya Keshri

दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं। वह साल 2020 में प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी थीं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं। पिछले 7 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय दिव्या ग्लैमर, सिनेमा, टीवी और OTT की दुनिया को करीब से कवर कर रही हैं। उनकी खास रुचि फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरीज, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट्स, गॉसिप और टीवी-वेब सीरीज से जुड़ी खबरों में है। दिव्या ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें हर बीट पर काम करने का मौका मिला। इस दौरान उन्होंने कई खास पैकेज तैयार किए और झारखंड से जुड़े अलग-अलग विषयों पर काम किया। खबरों को आसान और असरदार तरीके से पेश करना उन्होंने वहीं सीखा। इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं और अब एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं। फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT प्लेटफॉर्म्स से जुड़े ट्रेंडिंग विषयों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। दिव्या का मानना है कि एंटरटेनमेंट की खबर सिर्फ जानकारी देने के लिए नहीं होती, बल्कि पाठकों से जुड़ने का माध्यम भी होती है। यही वजह है कि वह फिल्मों, टीवी और OTT से जुड़ी हर खबर को आसान, साफ और दिलचस्प अंदाज में लिखने की कोशिश करती हैं, ताकि पाठक खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें। फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग उनके पसंदीदा विषयों में शामिल हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >