Upcoming Action Movies: OTT पर होने वाला है एक्शन का ब्लास्ट, इन 4 फिल्मों से मिलेगा जबरदस्त थ्रिल

Upcoming Action Movies On OTT: एक्शन फिल्में देखने में एक अलग ही तरह का एंटरटेनमेंट मिलता है. अगले हफ्ते नेटफ्लिक्स, प्राइम वीडियो और जियो हॉटस्टार जैसे ओटीटी प्लेटफॉर्म पर कई धांसू मूवीज रिलीज होने वाली है, जो आपको स्क्रीन से उठने नहीं देगा. आइये एक नजर लिस्ट पर डालते हैं.

Upcoming Action Movies On OTT: ओटीटी पर आने वाले दिनों में कुछ बेहद एक्शन से भरपूर फिल्में स्ट्रीम होने वाली है, जो दर्शकों को जबरदस्त एंटरटेनमेंट देगी. अगर आप भी मास एक्शन फिल्मों के दीवाने हैं, तो आपको ये मूवीज बिल्कुल भी मिस नहीं करनी चाहिए. इसमें धमाकेदार एक्शन सीक्वेंस से लेकर जबरदस्त थ्रिल भी होगा. लिस्ट में मलयालम फिल्म L2 एम्पुरान से लेकर अमेरिकी मूवी हैवॉक शामिल है. इसे नेटफ्लिक्स, प्राइम वीडियो और जियो हॉटस्टार पर एंजॉय किया जा सकता है.

L2 एम्पुरान

  • ओटीटी- जियो हॉटस्टार
  • रिलीज डेट- 24 अप्रैल

इस फिल्म की कहानी स्टीफन नेदुम्पल्ली के जीवन पर आधारित है, जो खुरेशी अब्राम के रूप में दोहरी जिंदगी जीता है. यह कहानी एक रहस्यमय नेता को दिखाती है, जो क्राइम की दुनिया में वर्ल्डवाइड अपनी पहचान बनाता है. एक्शन थ्रिलर फिल्म में मोहनलाल, पृथ्वीराज सुकुमारन, कैरोलीन कोजियोल, अभिमन्यु सिंह, टोविनो थॉमस और मंजू वारियर मुख्य भूमिका में हैं.

वीरा धीरा सूरन पार्ट 2

  • ओटीटी- प्राइम वीडियो
  • रिलीज डेट- 24 अप्रैल

कहानी काली नामक एक प्रोविजन स्टोर के मालिक की है, जो एक खतरनाक क्राइम नेटवर्क में शामिल होने तक एक नॉर्मल जीवन जीता है. हालांकि बाद में वह एक सीक्रेट मिशन निकलता है. तमिल एक्शन थ्रिलर में चियान विक्रम, दुशारा विजयन, सूरज वेंजरामूडू, एसजे सूर्या और पृथ्वी राज जैसे कलाकार हैं.

हैवॉक

  • ओटीटी- नेटफ्लिक्स
  • रिलीज डेट- 25 अप्रैल

यह फिल्म एक जासूस के बारे में है, जो एक राजनेता के अलग हुए बेटे को बचाने के लिए आपराधिक दुनिया में आने वाली सभी चुनौतियों से लड़ता है. वह भ्रष्टाचार और साजिश के जाल को सुलझाता है. अमेरिकी एक्शन थ्रिलर में टॉम हार्डी, जेसी मेई ली, टिमोथी ओलीफेंट, फॉरेस्ट व्हिटेकर, नरगेस रशीदी और लुइस गुजमैन जैसे स्टार्स हैं.

ज्वेल थीफ: द हीस्ट बिगिन्स

  • ओटीटी- नेटफ्लिक्स
  • रिलीज डेट- 25 अप्रैल

इसकी कहानी एक मास्टर चोर पर केंद्रित है, जो कीमती अफ्रीकी रेड सन डायमंड को चुराने के मिशन को स्वीकार करता है. हालांकि चोरी की प्लेनिंग डबल-क्रॉस के खतरनाक खेल में बदल जाती है. एक्शन-एडवेंचर थ्रिलर में सैफ अली खान, जयदीप अहलावत, कुणाल कपूर और निकिता दत्ता महत्वपूर्ण भूमिकाओं में हैं.

यह भी पढ़ें- Jaat: डायरेक्टर गोपीचंद मलिनेनी ने फिल्म की ब्लॉकबस्टर सफलता पर तोड़ी चुप्पी, कहा- 100 प्रतिशत ऑर्गेनिक होने…

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ashish lata

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >