Ulka Gupta Birthday Special: आज 12 अप्रैल को टीवी और फिल्मों की मशहूर एक्ट्रेस उल्का गुप्ता अपना जन्मदिन मना रही हैं. एक्ट्रेस हाल ही में फिल्म ‘द केरला स्टोरी 2 गोज बियॉन्ड’ में सुरेखा के दमदार किरदार में नजर आई थीं, जहां उनके एक्टिंग की काफी तारीफ हुई. उल्का ने अपनी कड़ी मेहनत के दम पर आज इंडस्ट्री में अपनी एक अलग पहचान बनाई है. फिल्म में आने से पहले वह घर-घर में ‘झांसी की रानी’ की मनु के रूप में मशहूर हुई थीं. उनका वह निडर अंदाज और जाबांज किरदार आज भी लोगों के दिल-दिमाग में बसा हुआ है. आइए उनके इस खास दिन पर जानते हैं उनकी फिल्मों और करियर के सफर के बारे में.
‘झांसी की रानी’ बनकर जीती जंग
उल्का गुप्ता ने अपने करियर की शुरुआत साल 2007 में ‘रेशम डंक’ नाम के सीरियल से की थी. उसके बाद उल्का ने बहुत सारा टीवी सीरियल किया लेकिन इनके जिंदगी में सबसे बड़ा मोड़ तब आया जब उन्हें सीरियल ‘झांसी की रानी’ में छोटी मनु का रोल मिला. इसमें उन्होंने जिस तरह से घुड़सवारी की और तलवार चलाई, उसे देखकर हर कोई उनका फैन हो गया. इस एक शो ने उन्हें रातों-रात घर-घर में मशहूर कर दिया.
‘द केरला स्टोरी 2’ (2026)
फिल्म ‘द केरला स्टोरी 2’ में उल्का गुप्ता ने सुरेखा का किरदार निभाया है. यह फिल्म 27 फरवरी 2026 में सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी. फिल्म ने रिलीज के बाद बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन किया है. साथ ही दर्शकों ने उल्का की एक्टिंग की खूब तारीफ की है. इस फिल्म के जरिए उल्का ने एक बार फिर साबित कर दिया है कि वह हर तरह रोल बहुत अच्छे से निभा सकती हैं.
‘सिम्बा’ (2018)
बॉलीवुड की सुपरहिट फिल्म ‘सिम्बा’ में उल्का गुप्ता ने नंदिनी मोहिते का रोल निभाया था. इस फिल्म में वह सुपरस्टार रणवीर सिंह के साथ नजर आई थीं. भले ही इसमें उनका रोल बहुत बड़ा नहीं था, लेकिन उन्होंने अपनी छोटी सी भूमिका से भी दर्शकों का ध्यान अपनी ओर खींचा. इस फिल्म के बाद उन्हें बॉलीवुड में भी पहचाना जाने लगा.
‘आंध्र पोरी’ (2015)
यह एक तेलुगु फिल्म है जिसमें उल्का गुप्ता ने लीड एक्ट्रेस के रूप में काम किया था. इसमें उन्होंने प्रशांत’ नाम की एक स्कूल जाने वाली लड़की का किरदार निभाया था. इस फिल्म के लिए उन्होंने अपनी भाषा और लुक पर काफी मेहनत की थी. साउथ के दर्शकों ने उन्हें इस फिल्म में बहुत प्यार दिया और उनकी सादगी की चर्चा हुई.
‘मिस्टर कबाड़ी’ (2017)
यह एक कॉमेडी-ड्रामा फिल्म थी जिसमें उल्का को एक अलग अंदाज में देखा गया. इस फिल्म में काम करना उनके लिए एक नया अनुभव था क्योंकि इसमें बड़े कलाकारों की टोली थी.
यह भी पढ़ें: विवादों के बीच बादशाह ने किया ‘टटीरी’ के नए वर्जन का ऐलान, गाने में किए खास बदलाव
