Anupama: सीरियल अनुपमा के एपिसोड की शुरुआत में प्रेम, अनुपमा को अपने रेस्टोरेंट में बुलाता है. वह अनुपमा से पूजा करवाने और हाथों के निशान लेने की बात करता है, लेकिन इस दौरान प्रेम काफी भावुक हो जाता है. वह कहता है कि आज उसका सबसे बड़ा दिन होना चाहिए था, लेकिन वहां सिर्फ वे दोनों ही मौजूद हैं. प्रेम खुद को लूजर कहता है और अपने टूटे सपने के लिए अनु को जिम्मेदार ठहराता है. यह सुनकर अनु भी भावुक हो जाती है और उसे समझाने की कोशिश करती है कि आज नहीं तो कल उसका सपना जरूर पूरा होगा.
परिवार ने अनुपमा को ठहराया दोषी
गौतम और वसुंधरा समेत कई लोग अनु को ही इस स्थिति के लिए जिम्मेदार बताते हैं. वसुंधरा तो यहां तक कह देती है कि अगर प्रेम को कुछ हुआ, तो वह अनुपमा और राही को नहीं छोड़ेगी. प्रेम, अनुपमा से सवाल करता है कि जब वह उसे भगवान मानता था, तो उसने उसके लिए झूठ क्यों नहीं बोला. इस पर अनुपमा कहती है कि उसने वही किया जो सही था. प्रेम आखिरी बार अनुपमा से आशीर्वाद मांगता है और कहता है कि अब वह उससे कभी नहीं मिलेगा. यह सुनकर अनुपमा पूरी तरह टूट जाती है.
प्रेरणा ने भी तोड़ा रिश्ता
दूसरी तरफ, प्रेरणा भी अनुपमा पर अपना गुस्सा निकालती है. वह कहती है कि एक रिपोर्ट की वजह से उसका और प्रेम का सपना टूट गया. प्रेरणा अनुपमा से अपना रिश्ता खत्म कर देती है और उसे रेस्टोरेंट से जाने के लिए कहती है. इस मुश्किल समय में राही, प्रेम का साथ देती नजर आती है. वह उसे हिम्मत देती है और कहती है कि वह हमेशा उसके साथ है. आने वाले एपिसोड में कहानी में नया ट्विस्ट देखने को मिलेगा. अनुपमा और दिग्विजय को एक फूड कार्निवल के बारे में पता चलता है. अनुपमा इसमें हिस्सा लेने का फैसला करती है. वहीं, दिग्विजय बताता है कि वह सावी का कैफे खोलने जा रहा है.
यह भी पढ़ें- Anupama के फैसले से प्रेम का गुस्सा सातवें आसमान पर, लेटेस्ट एपिसोड में बड़ा ट्विस्ट
