TMKOC: तो इस वजह से ‘तारक मेहता’ शो से बाहर होने वाली थी ये एक्ट्रेस, फिर ऐसे मां ने की थी मदद

Surbhi Chandna- इश्‍कबाज सीरियल से अपनी पहचान बनाने वाली एक्ट्रेस सुरभि चंदना टीवी जगत का जाना-पहचाना चेहरा है. सुरभि ने कॉलेज के वक्त से ही मॉडलिंग शुरू कर दी थी. उन्होंने सबसे पहले सब टीवी के पॉपुलर शो तारक मेहता का उल्‍टा चश्‍मा से शुरुआत की थी. शो में उन्हें एक छोटा सा रोल मिला था. लेकिन इस शो के मेकर्स उन्हें शो से रिप्लेस करने वाले थे क्योंकि उन्हें लाइन्स याद नहीं हो रही थी. ऐसा खुलासा खुद एक्ट्रेस सुरभि चंदना ने किया.

इश्‍कबाज सीरियल से अपनी पहचान बनाने वाली एक्ट्रेस सुरभि चंदना (Surbhi Chandna) टीवी जगत का जाना-पहचाना चेहरा है. सुरभि ने कॉलेज के वक्त से ही मॉडलिंग शुरू कर दी थी. उन्होंने सबसे पहले सब टीवी के पॉपुलर शो तारक मेहता का उल्‍टा चश्‍मा से शुरुआत की थी. शो में उन्हें एक छोटा सा रोल मिला था. लेकिन इस शो के मेकर्स उन्हें शो से रिप्लेस करने वाले थे क्योंकि उन्हें लाइन्स याद नहीं हो रही थी. ऐसा खुलासा खुद एक्ट्रेस सुरभि चंदना ने किया.

Also Read: Tarak Mehta Ka Ooltah Chashmah: ‘बिग बॉस’ फेम इस एक्टर की गर्लफ्रेंड थीं ‘बबिता’, मारपीट-झगड़ा के कारण टूट गया था रिश्ता

पिंकविला से सुरभि चंदना ने बातचीत में बताया कि, मुझे लाइन्स याद नहीं हो रही थीं, जिसे लेकर मेरी मम्मी काफी नाराज थीं. यहां तक कि तारक मेहता का उल्टा चश्मा की टीम को भी इस बारे में पता चल गया था और वे मुझे रिप्लेस करने वाले थे. मेरी मम्मी ने मुझे डराया-धमकाया तब जाकर मुझे अपनी लाइन्स याद हुई थीं. उन्होंने ये भी कहा कि, मैं आज भी नहीं जानती कि मैंने उसमें परफॉर्म कैसे किया था और देखिए, आज भी वह लोग उस एपिसोड को टेलिकास्ट करते हैं, जिसे देखकर मुझे अच्छा भी लगता है और हैरानी भी होती है.

गौरतलब है कि सुरभि ने सीरियल ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ से अपने टीवी करियर की शुरुआत की थी और इसमें वह स्वीटी के किरदार में नजर आईं थी. इसमें वो जेठालाल की दुकान पर सेल्सगर्ल का काम करती थीं. वहीं, एक्ट्रेस शो ‘कबूल है’ संजीवनी 2′ जैसे सीरियल में काम कर चुकी है.

Also Read: TMKOC: शुरुआती दिनों में ‘दयाबेन’ ने इस बी-ग्रेड फिल्म में किया था काम, क्या आप जानते हैं?

बता दें कि सुरभि एक ट्रेन्ड भरतनाट्यम डांसर भी हैं और अगर उनके निजी जीवन की बात करें तो वह दिल्ली की एक पंजाबी फैमिली से बिलॉन्ग करती हैं. एक्टिंग में करियर शुरू करने से पहले वह कैमरे के पीछे भी काम कर चुकी हैं. इसके अलावा उन्होंने स्टडीज में मार्किटिंग में एमबीए किया है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >