'ये रिश्ता...' फेम मोहिना कुमारी समेत परिवार के पांच लोग निकले कोरोना पॉजिटिव, सभी अस्पताल में भर्ती

Mohena Singh- टीवी एक्ट्रेस मोहिना कुमारी समेत उनके परिवार के पांच लोगों का कोरोना वायरस का टेस्ट पॉजिटिव निकला है. मोहिना के अलावा उनके ससुर और कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज, मोहिना के पति सुयश, जेठानी आराध्या और उनके पांच साल के बेटे श्रेयांश शामिल हैं. इन सभी को ऋषिकेश के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है. अब मोहिना ने सोशल मीडिया पर अपने फैंस के लिए एक पोस्ट लिखा है.

टीवी एक्ट्रेस मोहिना कुमारी (Mohena Singh) समेत उनके परिवार के पांच लोगों का कोरोना वायरस का टेस्ट पॉजिटिव निकला है. मोहिना के अलावा उनके ससुर और कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज, मोहिना के पति सुयश, जेठानी आराध्या और उनके पांच साल के बेटे श्रेयांश शामिल हैं. इन सभी को ऋषिकेश के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है. अब मोहिना ने सोशल मीडिया पर अपने फैंस के लिए एक पोस्ट लिखा है.

Also Read: सलमान खान के फेवरेट म्यूजिक डायरेक्टर वाजिद खान का मुम्बई में निधन, शोक में डूबा बॉलीवुड

मोहिना कुमारी ने टाइम्स ऑफ इंडिया से बात करते हुए इस बात की पुष्टि की हैं. मोहिना ने इंटरव्यू में बताया, “इसकी शुरुआत तब हुई जब उनकी सास को बुखार आया. लेकिन जब उनका पहली बार में कोरोना का टेस्ट नेगेटिव आया तो सभी को लगा कि कुछ नहीं हुआ है और सब आराम से रहने लगे. लेकिन बाद में भी जब उनका बुखार ठीक नहीं हुआ तो पूरे परिवार ने टेस्ट कराने की सोची. क्योंकि बहुत से ऐसे लोग हैं जिनमें कोरोना के बिना किसी लक्षण के बाद भी टेस्ट कराने पर परिणाम पॉजिटिव आ रहा है. इसलिए हम सबने टेस्ट कराया और अब आपको पता ही है.”

मोहिना ने अब इस मामले पर इंस्टाग्राम पर फैन्स के लिए एक मैसेज शेयर किया है. उन्होंने लिखा, ‘शुरुआत के ये दिन काफी मुश्किल भरे हैं खासकर की जो घर के सबसे यंग और बड़े लोग हैं. लेकिन मैं प्रार्थना कर रही हूं कि जल्दी सब ठीक हो जाए. हमें अभी कोई शिकायत करने का अधिकार नहीं है क्योंकि बाहर कई लोग हमसे ज्यादा परेशानियां झेल रहे हैं. लेकिन मैं आप सभी को धन्यवाद कहना चाहूंगी जो हमारे लिए दुआ कर रहे हैं.’

अपने पोस्ट में आगे उन्होंने लिखा, हमें अभी कोई शिकायत करने का अधिकार नहीं है क्योंकि बाहर कई लोग हमसे ज्यादा परेशानियां झेल रहे हैं. लेकिन मैं आप सभी को धन्यवाद कहना चाहूंगी जो हमारे लिए दुआ कर रहे हैं.’

बता दें कि मोहिना कुमारी पॉप्युलर टीवी शो ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ में नजर आ चुकी हैं. शो में उन्होंने कीर्ति मनीष गोयनका का रोल प्ले किया था. मोहिना ने पिछले साल यानी अक्टूबर 2019 में सतपाल महाराज के बेटे सुयश रावत से शादी की थी. शादी के बाद उन्होंने एक्टिंग की दुनिया से दूरी बना ली है.

Posted By: Divya Keshri

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Divya Keshri

Published by: Prabhat Khabar

दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं। वह साल 2020 में प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी थीं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं। पिछले 7 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय दिव्या ग्लैमर, सिनेमा, टीवी और OTT की दुनिया को करीब से कवर कर रही हैं। उनकी खास रुचि फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरीज, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट्स, गॉसिप और टीवी-वेब सीरीज से जुड़ी खबरों में है। दिव्या ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें हर बीट पर काम करने का मौका मिला। इस दौरान उन्होंने कई खास पैकेज तैयार किए और झारखंड से जुड़े अलग-अलग विषयों पर काम किया। खबरों को आसान और असरदार तरीके से पेश करना उन्होंने वहीं सीखा। इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं और अब एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं। फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT प्लेटफॉर्म्स से जुड़े ट्रेंडिंग विषयों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। दिव्या का मानना है कि एंटरटेनमेंट की खबर सिर्फ जानकारी देने के लिए नहीं होती, बल्कि पाठकों से जुड़ने का माध्यम भी होती है। यही वजह है कि वह फिल्मों, टीवी और OTT से जुड़ी हर खबर को आसान, साफ और दिलचस्प अंदाज में लिखने की कोशिश करती हैं, ताकि पाठक खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें। फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग उनके पसंदीदा विषयों में शामिल हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >