Tunisha Sharma Suicide Case: शीजान खान को नहीं मिली बेल, 9 जनवरी तक टली सुनवाई, जानें अब तक का अपडेट

Tunisha Sharma Suicide: टीवी अभिनेत्री तुनिशा शर्मा को आत्महत्या के लिए उकसाने के मामले में न्यायिक हिरासत में चल रहे अभिनेता शीजान खान की जमानत याचिका नौ जनवरी तक के लिए स्थगित कर दी गई है. एक्टर के वकील ने कहा कि वह निर्दोष हैं.

Tunisha Sharma Suicide: टीवी एक्ट्रेस तुनिशा शर्मा आत्महत्या मामले में उनके एक्स बॉयफ्रेंड शीजान खान न्यायिक हिरासत में है. उनपर तुनिशा को आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप है. आज वसई कोर्ट में शीजान के बेल पर सुनवाई हुई. जहां कोर्ट ने एक्टर को राहत नहीं देते हुए उनकी जमानत याचिका को नौ जनवरी तक के लिए स्थगित कर दिया है.

शीजान खान को राहत नहीं

इस बीच, शीजान खान के वकील ने कहा कि पुलिस की अक्षमता के कारण वह और उनका परिवार पीड़ित है. उन्होंने कहा, ”सच्चाई और न्याय की जीत होगी, हमें न्यायपालिका पर पूरा भरोसा है और मैं दोहराता हूं कि शीजान मोहम्मद खान निर्दोष है. उन्होंने गिरफ्तारी की शक्ति का दुरुपयोग किया है.”

शीजान खान की सीक्रेट गर्लफ्रेंड के चैट रिट्रीव

शीजान खान ने अपने फोन से कई चैट्स को हटा दिया था. खासतौर पर इस ‘सीक्रेट’ गर्लफ्रेंड के साथ हुई चैट को. हालांकि वालीव पुलिस टीम ने एक्टर के भी डिलीट किये गये चैट को रिकवर कर लिया है. जिसके बाद यह पता चला कि वह वास्तव में उस लड़की के संपर्क में है. पुलिस टीम के मुताबिक, उन्होंने हाल ही में लड़की से कुछ घंटों तक पूछताछ की और आधिकारिक तौर पर उसके बयान दर्ज किए. कहा तो ये भी जा रहा है कि लेटेस्ट शीजान ने इस लड़की के साथ रिश्ता शुरू किया, जिसके चलते उनका तुनिशा से ब्रेक-अप हो गया. तुनिशा एक्टर के इस फैसले से तबाह हो गई थी और वो लगातार उनसे संपर्क करने की कोशिश कर रही थी.

Also Read: Entertainment News: तुनिशा शर्मा ने अपने दोस्त से मांगे थे 3000 रुपये, कॉल डिटेल्स में हुआ खुलासा
तुनिशा शर्मा ने 20 साल की उम्र में की आत्महत्या

टीवी की मशहूर एक्ट्रेस तुनिशा शर्मा ने शनिवार (23 दिसंबर) को आत्महत्या कर ली. उनके निधन से हर कोई सदमे में है. पुलिस ने मामले में तुनिशा के एक्स ब्वॉयफ्रेंड और को-स्टार शीजान खान को गिरफ्तार कर लिया है. उनके खिलाफ आईपीसी की धारा 306 के तहत आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला दर्ज किया गया है. अभिनेत्री की मां लगातार शीजान पर कई गंभीर आरोप लगा रही है. अब उन्होंने कहा कि शीजान ने तुनिशा को धोखा दिया है, वह मेरी बेटी के साथ रिलेशनशिप में रहने के बावजूद भी कई और लड़की के साथ बात किया करता था. शीजान को बख्शा नहीं जाना चाहिए, उसे सजा मिलनी चाहिए.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ashish lata

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >