Tunisha Sharma: कौन थी तुनिशा शर्मा, जिसने 20 साल की उम्र में मौत को लगाया गले, जानिए सबकुछ

टीवी एक्ट्रेस तुनिशा शर्मा की मौत से पूरी इंडस्ट्री सकते में है. 20 साल की उम्र में तुनिशा ने मौत को गले लगा लिया. 'अली बाबा: दास्तान-ए-काबुल' में काम कर रही एक्ट्रेस ने ये बड़ा कदम सेट पर उठाया. हर कोई एक्ट्रेस के बारे में जानना चाहता है कि वो कौन थी. चलिए आपतो बताते है उनके बारे में सबकुछ.

टीवी एक्ट्रेस तुनिशा शर्मा की मौत से पूरी इंडस्ट्री सकते में है. 20 साल की उम्र में तुनिशा ने मौत को गले लगा लिया. ‘अली बाबा: दास्तान-ए-काबुल’ में काम कर रही एक्ट्रेस ने ये बड़ा कदम सेट पर उठाया. तुनिशा ने सुसाइड क्यों किया, इस बारे में हर कोई जानना चाह रहा है.

तुनिशा शर्मा ने सोनी टीवी के शो ‘महाराणा प्रताप’ में एक बाल कलाकार के रूप में एक्टिंग में कदम रखा था. उन्होंने कई शो और बॉलीवुड फिल्मों में अभिनय किया था. एक्ट्रेस कई म्यूजिक वीडियोज में नजर आई थी.

फिल्म फितूर में तुनिशा ने यंग कैटरीना कैफ का रोल निभाया था. इसके अलावा तुनिशा बार बार देखो, दबंग 3, कहानी 2 जैसी मूवीज में नजर आई थी. बता दें कि 14 साल की उम्र से ही एक्टिंग की दुनिया में कदम रख दिया था.

तुनिशा ने चंडीगढ़ से अपनी स्कूलिंग की थी. जिसके बाद वो मुंबई आ गई थी. मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो वो मुंबई यूनिवर्सिटी से ग्रेजुशन कर रही थी. वहीं, वो सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती थी. इंस्टाग्राम पर उन्हें 1 मिलियन से ज्यादा लोग फॉलो करते थे.

मुंबई पुलिस ने उनके सह-अभिनेता शीजान मोहम्मद खान पर आत्महत्या के लिए उकसाने मामला दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया है. एसीपी चंद्रकांत जाधव ने बताया कि. उसकी मां ने शिकायत दर्ज कराई है. हम इसकी जांच कर रहे हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Divya Keshri

दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं। वह साल 2020 में प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी थीं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं। पिछले 7 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय दिव्या ग्लैमर, सिनेमा, टीवी और OTT की दुनिया को करीब से कवर कर रही हैं। उनकी खास रुचि फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरीज, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट्स, गॉसिप और टीवी-वेब सीरीज से जुड़ी खबरों में है। दिव्या ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें हर बीट पर काम करने का मौका मिला। इस दौरान उन्होंने कई खास पैकेज तैयार किए और झारखंड से जुड़े अलग-अलग विषयों पर काम किया। खबरों को आसान और असरदार तरीके से पेश करना उन्होंने वहीं सीखा। इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं और अब एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं। फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT प्लेटफॉर्म्स से जुड़े ट्रेंडिंग विषयों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। दिव्या का मानना है कि एंटरटेनमेंट की खबर सिर्फ जानकारी देने के लिए नहीं होती, बल्कि पाठकों से जुड़ने का माध्यम भी होती है। यही वजह है कि वह फिल्मों, टीवी और OTT से जुड़ी हर खबर को आसान, साफ और दिलचस्प अंदाज में लिखने की कोशिश करती हैं, ताकि पाठक खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें। फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग उनके पसंदीदा विषयों में शामिल हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >