तुनिशा शर्मा के करीबी दोस्त ने एक्ट्रेस की प्रेग्नेंसी को लेकर किया बड़ा खुलासा, जताई ये आशंका

तुनिशा की करीबी दोस्तों में से एक रय्या लबीब ने अब कथित तौर पर आरोप लगाया है कि तुनिशा शर्मा ने पहले गर्भावस्था को समाप्त करने के लिए गर्भपात की गोलियों का सेवन किया था.

एक्ट्रेस तुनिशा शर्मा की आत्महत्या ने पूरी इंडस्ट्री को झकझोर कर रख दिया है. उन्होंने अली बाबा: दास्तान ए काबुल के सेट पर फांसी लगा ली. मंगलवार को उनका अंतिम संस्कार किया जायेगा. एक्ट्रेस की मां ने बेटी के को-स्टार शीजान खान पर आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप लगाया है और उन्होंने एफआईआर दर्ज कराई है. पुलिस ने शीजान को गिरफ्तार कर लिया है और लगातारी उनसे पूछताछ कर रही है. शीजान खान ने पुलिस को बताया है कि तुनिषा शर्मा ने पहले भी आत्महत्या करने की कोशिश की थी.

करीबी दोस्त ने किया खुलासा

अब तुनिशा शर्मा के करीबी दोस्त ने उनकी प्रेग्नेंसी को लेकर बड़ा खुलासा किया है. तुनिशा शर्मा की पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में साफ था कि वो अपनी मौत के समय ‘प्रेग्नेंट नहीं’ थी. हालांकि तुनिशा की करीबी दोस्तों में से एक रय्या लबीब ने अब कथित तौर पर आरोप लगाया है कि तुनिशा शर्मा ने पहले गर्भावस्था को समाप्त करने के लिए गर्भपात की गोलियों का सेवन किया था.

संभव है कि तुनिशा पहले प्रेग्नेंट थी

इंडिया टुडे से खास बातचीत में रय्या लबीब ने दावा किया कि, “यह बहुत संभव है कि तुनिशा शर्मा प्रेग्नेंट थी. हो सकता है कि वह अपनी मृत्यु के समय प्रेग्नेंट नहीं थी, लेकिन वो पहले गर्भवती हो सकती थी और उसने गोलियां खाकर गर्भपात कराया होगा. मुझे पक्का पता नहीं है, लेकिन वह किसी बात को लेकर बहुत चिंतित थी.

लड़ाई का कारण था

हालांकि रय्या हबीब ने पुष्टि की कि तुनिशा शीजान खान के प्यार में पागल थी और शायद पहले गर्भवती थी और शादी करना चाहती थी. मैं गर्भावस्था के मुद्दे के बारे में सौ प्रतिशत निश्चित नहीं हूं, लेकिन इस बात की बहुत अधिक संभावना है कि वह गर्भवती हो सकती है, जो कि बड़ी लड़ाई का कारण था.”

Also Read: तुनिशा शर्मा से लेकर वैशाली ठक्कर तक, इन 5 अभिनेत्रियों ने इस साल की आत्महत्या, इंडस्ट्री सदमे में…
आत्महत्या से पहले टीम संग किया था लंच

रिपोर्ट के अनुसार, मौत से ठीक पहले तुनिशा शर्मा ने कथित तौर पर अपने एक्स ब्वॉयफ्रेंड और को-स्टार शीजान खान के साथ लंच किया था. इंडिया टुडे की एक रिपोर्ट के अनुसार, प्रोडक्शन और यूनिट के सदस्यों सहित पूरी टीम भी वहां मौजूद थी और उन सभी ने एक साथ लंच किया था.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Budhmani Minj

Senior Journalist having over 10 years experience in Digital, Print and Electronic Media.Good writing skill in Entertainment Beat. Fellow of Centre for Cultural Resources and Training .

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >