Tum Se Tum Tak: zee टीवी का पॉपुलर सीरियल ‘तुम से तुम तक’ में में इन दिनों कहानी दिलचस्प मोड़ पर पहुंच गई है. आने वाले एपिसोड में अनु का एक नया अंदाज देखने को मिलेगा, जो कहानी को पूरी तरह बदल सकता है. अनु का यह लुक सिर्फ दर्शकों को ही नहीं, बल्कि शो के बाकी किरदारों को भी हैरान कर देगा. अनु और आर्य की शादी की बात आगे बढ़ रही है, लेकिन इसके रास्ते में कई मुश्किलें भी आ रही हैं. अब अनु को खुद को साबित करने के लिए एक बड़ा चैलेंज दिया गया है.
अनु के सामने बड़ा चैलेंज
प्रोमो में दिखाया गया है कि आर्य पहले ही अनु के माता-पिता को मना चुका है. अब बारी अनु की है. आर्य का भाई हर्ष ने अनु के सामने दो दिन का चैलेंज रखा है, जिसमें उसे यह साबित करना है कि वह वर्धन परिवार की बहू बनने के लायक है की नहीं. इस चैलेंज में उसे वर्धन परिवार के रिती रिवाज, लाइफ स्टाइल सब सीखने होंगे. अब वर्धन परिवारी की बहु बनने के लिए अनु पूरी मेहनत करने वाली है.
खुद को बदलने की तैयारी में अनु
अनु अपने माता-पिता को इस चैलेंज के बारे में बताती है, जिसके बाद उसे कुछ नया सीखने की सलाह मिलती है. शुरुआत में उसे यह बात थोड़ी अजीब लगती है, लेकिन बाद में वह मान जाती है. अनु अपने तौर-तरीकों, व्यवहार और स्टाइल में बदलाव लाने की कोशिश करती है, ताकि वह वर्धन परिवार के हिसाब से खुद को ढाल सके.
आर्य देगा अनु का साथ
आने वाले एपिसोड में दिखेगा कि आर्य भी इस चैलेंज में अनु का पूरा साथ देगा. वह उसे समझाएगा और हर कदम पर उसकी मदद करेगा. अनु खुद को बेहतर बनाने के लिए हर नियम को फॉलो करती नजर आएगी.
नए लुक में सबको चौंकाएगी अनु
कहानी में एक बड़ा ट्विस्ट तब आएगा जब अनु बिल्कुल नए अंदाज में सामने आएगी. साड़ी और कॉन्फिडेंट लुक में उसे देखकर हर्ष और मीरा दोनों हैरान रह जाएंगे. अनु का यह रूप देखकर हर्ष को अपने परिवार की पुरानी यादें भी ताजा हो जाएंगी.
शादी के रास्ते में आएंगी मुश्किलें
हालांकि, कहानी यहीं आसान नहीं होती. जैसे-जैसे अनु और आर्य की शादी करीब आती है, वैसे-वैसे नई परेशानियां भी सामने आने लगती हैं. खबर है कि आने वाले एपिसोड में कुछ पुराने किरदारों की एंट्री से कहानी में और ड्रामा बढ़ेगा.
क्या एक हो पाएंगे अनु और आर्य?
अब देखने वाली बात यह होगी कि क्या अनु वर्धन परिवार का दिल जीत सकेगी. साथ ही,अनु और आर्य की शादी बिना किसी रुकावट के हो पाएगी या फिर कहानी में और ट्विस्ट आएंगे.
यह भी पढ़ें: दिग्विजय के गुस्से पर फूटी अनुपमा की नाराजगी, माही-गौतम के रिश्ते में आई दरार
