Trisha Krishnan: दक्षिण भारतीय सिनेमा की चर्चित अभिनेत्री तृषा कृष्णन लंबे समय से तमिल और तेलुगु फिल्म इंडस्ट्री का बड़ा नाम बनी हुई हैं. अपनी शानदार एक्टिंग और लगातार हिट फिल्मों के दम पर उन्होंने करोड़ों की संपत्ति खड़ी की है. आज तृषा सिर्फ साउथ सिनेमा ही नहीं, बल्कि पूरे देश में लोकप्रिय चेहरा बन चुकी हैं.
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, तृषा कृष्णन की कुल संपत्ति करीब 85 करोड़ रुपये के आसपास बताई जाती है. फिल्मों के अलावा वह ब्रांड एंडोर्समेंट, विज्ञापन और सोशल मीडिया प्रमोशन से भी अच्छी कमाई करती हैं. कहा जाता है कि वह एक फिल्म के लिए करोड़ों रुपये फीस चार्ज करती हैं.
चेन्नई और हैदराबाद में आलीशान संपत्ति
तृषा कृष्णन लग्जरी लाइफस्टाइल के लिए भी जानी जाती हैं। चेन्नई में उनका शानदार घर है, जिसकी कीमत करोड़ों में बताई जाती है. इसके अलावा हैदराबाद में भी उनकी एक प्रीमियम प्रॉपर्टी मौजूद है. अभिनेत्री को लग्जरी कारों का भी शौक है और उनके पास कई महंगी गाड़ियां हैं.
उनके कार कलेक्शन में मर्सिडीज-बेंज, बीएमडब्ल्यू और रेंज रोवर जैसी गाड़ियां शामिल हैं. यही वजह है कि उनकी लाइफस्टाइल अक्सर चर्चा में रहती है.
फिल्मों से बढ़ी लोकप्रियता
तृषा ने अपने करियर की शुरुआत साल 1999 में की थी, लेकिन उन्हें असली पहचान तेलुगु फिल्म Varsham से मिली. इसके बाद उन्होंने लगातार कई सुपरहिट फिल्मों में काम किया.
उनकी चर्चित फिल्मों में Ghilli, Ponniyin Selvan और Leo जैसी फिल्में शामिल हैं. हाल के वर्षों में उनकी लोकप्रियता और बढ़ी है, जिसके बाद उनकी फीस में भी इजाफा हुआ.
विजय के साथ जोड़ी रहती है चर्चा में
तृषा और विजय की ऑनस्क्रीन जोड़ी को दर्शक काफी पसंद करते हैं. दोनों कई फिल्मों में साथ नजर आ चुके हैं और उनकी केमिस्ट्री हमेशा चर्चा में रहती है.
वहीं मीडिया में दोनों के रिश्ते को लेकर भी कई बार खबरें सामने आई हैं. हालांकि, विजय और तृषा ने निजी रिश्तों को लेकर कभी कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया.
यह भी पढ़ें: अर्चना पूरन सिंह के घर गूंजी खुशियां, ‘छोटी बहुरानी’ के स्वागत का वीडियो वायरल
