Animal Park: तृप्ति डिमरी ने एनिमल पार्क को लेकर शेयर किया बड़ा अपडेट, बोली- यह होने वाला है…

Animal Park: रणबीर कपूर, रश्मिका मंदाना स्टारर फिल्म एनिमल ने बॉक्स ऑफिस पर धुआंधार कमाई की थी. फिल्म को दर्शकों ने खूब प्यार दिया था. अब तृप्ति डिमरी ने मूवी के सीक्वल यानी एनिमल पार्क को लेकर अपडेट शेयर किया है.

Animal Park: एनिमल की सफलता के बाद से, फैंस संदीप रेड्डी वांगा के निर्देशन में बनी फिल्म के सीक्वल का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. हाल ही में एक इंटरव्यू में, तृप्ति डिमरी ने एनिमल पार्क में एक बार फिर रणबीर कपूर के साथ काम करने के बारे में बात की. उन्होंने ये भी बताया कि उन्हें फिल्म के शूट शेड्यूल के बारे में कोई जानकारी नहीं है. तृप्ति ने बताया, “अभी के लिए, ईमानदारी से कहूं तो, मैं दर्शकों की तरह ही बिना क्लू के हूं, मुझे नहीं पता कि यह कब शुरू होगा या कहानी क्या है, मैं बस इतना जानती हूं कि यह होने वाला है, मुझे नहीं पता कि कब होगा.”

एनिमल पार्क को लेकर रणवीर कपूर ने दिया बड़ा अपडेट

तृप्ति डिमरी ने वैरायटी को आगे बताया कि “एनिमल में काम करना एक शानदार एक्सपीरियंस था. हां, इसके साथ काफी ट्रोलिंग का भी सामना करना पड़ा, लेकिन मुझे लगता है कि यह खेल का एक अभिन्न अंग है और हर अभिनेता को इससे गुजरना पड़ता है.” उन्होंने कहा कि एक्सपीरियंस ने उनके काम को अनलिमिटेड दर्शकों तक पहुंचाया. लोगों ने मुझे कई फिल्में और विज्ञापनों में देखा.”

Also Read- Animal की सफलता के बाद रातों-रात चमकी तृप्ति डिमरी की किस्मत, मुंबई में आलीशान मकान खरीद कर बनीं इन एक्टर्स की पड़ोसी

Also Read- Animal में तीन पत्नियां रखने पर कपिल शर्मा ने बॉबी देओल को चिढ़ाया, जानें ‘आश्रम’ एक्टर ने फिर क्या कहा

सुपरहिट साबित हुई थी एनिमल फिल्म

1 दिसंबर, 2023 को रिलीज हुई, एनिमल एक बेटे और उसके पिता के साथ टॉक्सिक रिश्ते के इर्द-गिर्द घूमती है. फिल्म में रणविजय सिंह (रणबीर द्वारा अभिनीत) को एक एंटी-हीरो के रूप में दिखाया गया था, जो अपने पिता की रक्षा के लिए किसी भी हद तक जा सकता था, जिसमें मशीन गन से 200 लोगों को मारना भी शामिल था. फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सफल रही और दुनिया भर में 900 करोड़ रुपये से अधिक की कमाई की.

Entertainment Trending Videos

Also Read- Gadar 2 और Animal की सफलता पर बात करते हुए सनी देओल का छलका दर्द, बोले- कई वर्षों तक….

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ashish lata

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >