Trending Shows on JioHotstar: घर बैठे एंटरटेनमेंट का मिलेगा फुल डोज, जियो हॉटस्टार पर देखें ये ट्रेंडिंग फिल्में और सीरीज

Trending Shows on JioHotstar: जियो हॉटस्टार पर इस समय कई फिल्में और सीरीज दर्शकों के बीच ट्रेंड कर रही हैं. रियलिटी शो से लेकर रोमांटिक, वॉर, थ्रिलर और हॉरर जैसी हर जॉनर की टॉप 10 लिस्ट सामने आई है. अगर आप वीकेंड पर कुछ नया और मजेदार देखने की सोच रहे हैं, तो यह लिस्ट आपके लिए परफेक्ट है.

Trending Shows on JioHotstar: अगर आप वीकेंड पर घर बैठे कुछ अच्छा और ट्रेंडिंग देखने का प्लान बना रहे हैं, तो जियो हॉटस्टार इस समय आपके लिए बेहतरीन ऑप्शन बना हुआ है. इस प्लेटफॉर्म पर रियलिटी शो, रोमांटिक फिल्में, वॉर ड्रामा, क्राइम थ्रिलर, हॉरर और इंटरनेशनल वेब सीरीज जैसे हर तरह का कंटेंट मौजूद है. जियो हॉटस्टार पर कुछ फिल्में और सीरीज इस वक्त दर्शकों के बीच जमकर ट्रेंड कर रही हैं. इसी बीच आइए जानते हैं उन टॉप 10 फिल्मों और सीरीज के बारे में, जो इस समय सबसे ज्यादा देखी जा रही हैं.

लाफ्टर शेफ्स

सबसे पहले नंबर पर है कलर्स टीवी का पॉपुलर रियलिटी शो ‘लाफ्टर शेफ्स’. इस शो ने हंसी और कुकिंग का अनोखा तड़का लगाया है. हाल ही में इसका सीजन 3 खत्म हुआ, जिसके फिनाले को दर्शकों ने खूब पसंद किया. 

स्प्लिट्सविला सीजन 16

दूसरे नंबर पर है युवाओं के बीच पॉपुलर डेटिंग रियलिटी शो ‘स्प्लिट्सविला सीजन 16’. इस बार शो को करण कुंद्रा और सनी लियोनी होस्ट कर रहे हैं. प्यार, ड्रामा और टास्क से भरपूर यह शो हमेशा चर्चा में रहता है. 

गुस्ताख इश्क

तीसरे स्थान पर है रोमांटिक फिल्म ‘गुस्ताख इश्क’. इस फिल्म में विजय वर्मा और फातिमा सना शेख नजर आते हैं. प्यार, रिश्तों और इमोशंस को सादगी से दिखाने वाली इस फिल्म को दर्शकों से अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है. 

स्पेस जेन: चंद्रयान

नकुल मेहता की वेब सीरीज ‘स्पेस जेन: चंद्रयान’ चौथे नंबर पर है. यह सीरीज भारत के स्पेस मिशन और वैज्ञानिकों की मेहनत को दिखाती है. देशभक्ति और साइंस में रुचि रखने वालों के लिए यह एक अलग तरह का अनुभव देती है. 

अ नाइट ऑफ द सेवेंथ किंगडम

एचबीओ की सीरीज ‘अ नाइट ऑफ द सेवेंथ किंगडम’ पांचवें नंबर पर है. यह मशहूर सीरीज गेम ऑफ थ्रोन्स की प्रीक्वल है. इसमें सत्ता, जंग और राजनीति की कहानी दिखाई गई है. फैंटेसी पसंद करने वालों के लिए यह सीरीज खास है. 

बॉर्डर

छठे नंबर पर 1997 में रिलीज हुई सुपरहिट वॉर ड्रामा फिल्म बॉर्डर है. यह फिल्म आज भी लोगों के दिलों में खास जगह रखती है. भारत-पाक युद्ध पर बनी यह फिल्म देशभक्ति की भावना से भर देती है. फिल्म का सीक्वल भी इन दिनों सिनेमाघरों में बवाल मचा रहा है. 

गेम ऑफ थ्रोन्स

सातवें नंबर पर मशहूर वेब सीरीज गेम ऑफ थ्रोन्स है. इसके कुल 8 सीजन हैं और हर सीजन में जबरदस्त ड्रामा, राजनीति और जंग देखने को मिलती है. यह सीरीज आज भी बहुत पॉपुलर है. 

इलेवन

आठवें नंबर पर है तेलुगु सिनेमा की क्राइम थ्रिलर फिल्म इलेवन. सस्पेंस और मिस्ट्री से भरी यह फिल्म दर्शकों को आखिर तक बांधे रखती है. 

द ट्रेन ऑफ डेथ

हॉरर फिल्म द ट्रेन ऑफ डेथ नौवें नंबर पर है. डर और रहस्य पसंद करने वालों के लिए यह फिल्म एक अच्छा ऑप्शन है. 

बिग बॉस 19

कलर्स टीवी का सुपरहिट रियलिटी शो बिग बॉस 19 आखिरी नंबर पर है. हर सीजन में कंटेस्टेंट्स की लड़ाई, दोस्ती और ड्रामा दर्शकों को स्क्रीन से जोड़े रखता है. 

ये भी पढ़ें: Rubina Dilaik: जुड़वां बेटियों के बाद दूसरी बार मां बनने वाली है रूबीना दिलैक? ‘आई एम प्रेग्नेंट’ वाले वीडियो ने इंटरनेट पर बढ़ाया सस्पेंस

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Shreya Sharma

श्रेया शर्मा पिछले 1साल से प्रभात खबर डिजिटल में एंटरटेनमेंट बीट पर कार्यरत हैं. टीवी, ओटीटी, फिल्मों, भोजपुरी सिनेमा और सेलिब्रिटी से जुड़ी खबरों को कवर करती हैं. ट्रेंडिंग विषयों को आसान, रोचक और भरोसेमंद भाषा में पाठकों तक पहुंचाना उनका मुख्य उद्देश्य है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >