बॉक्स ऑफिस का ‘बादशाह डायरेक्टर’ कौन? जानिए, किसने कमाई में छोड़ा सबको पीछे

Top Film Directors: धुरंधर 2 की सफलता के बीच देश के टॉप डायरेक्टर्स की लिस्ट चर्चा में है. एसएस राजामौली, रोहित शेट्टी और आदित्य धर जैसे फिल्ममेकर्स ने बॉक्स ऑफिस पर करोड़ों की कमाई कर अपनी मजबूत पकड़ साबित की है. जानिए उन डायरेक्टर्स की पूरी लिस्ट…

Top Film Directors: बॉक्स ऑफिस पर इस समय एक ही नाम गूंज रहा है, धुरंधर 2. फिल्म ने आते ही कमाई के नए रिकॉर्ड बना दिए हैं और लगातार धमाकेदार प्रदर्शन कर रही है. इसी के साथ फिल्म के डायरेक्टर आदित्य धर भी चर्चा में छा गए हैं. ऐसे में आइए जानते हैं देश के उन टॉप डायरेक्टर्स के बारे में, जिनका बॉक्स ऑफिस रिकॉर्ड सबसे ज्यादा दमदार रहा है.

एस. एस. राजामौली

इस लिस्ट में सबसे ऊपर नाम आता है एस. एस. राजामौली का. उन्होंने करीब 12 फिल्मों के जरिए दुनियाभर में लगभग 4250 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है. उनकी फिल्मों का स्केल और कहानी दोनों ही उन्हें नंबर वन बनाते हैं.

रोहित शेट्टी

दूसरे नंबर पर हैं रोहित शेट्टी, जो अपने एक्शन और मसाला फिल्मों के लिए जाने जाते हैं. उनकी करीब 17 फिल्मों ने मिलकर 3450 करोड़ रुपये का वर्ल्डवाइड बिजनेस किया है.

आदित्य धर

तीसरे स्थान पर तेजी से उभरते डायरेक्टर आदित्य धर हैं. हैरानी की बात ये है कि उन्होंने सिर्फ 3 फिल्मों के जरिए ही करीब 2600 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया है, जो अपने आप में बड़ा रिकॉर्ड है.

सुकुमार

चौथे नंबर पर साउथ के चर्चित डायरेक्टर सुकुमार हैं. उनकी 9 फिल्मों ने करीब 2700 करोड़ रुपये का कारोबार किया है और उनकी स्टोरीटेलिंग को खूब पसंद किया जाता है.

राजकुमार हिरानी

वहीं पांचवें नंबर पर हैं राजकुमार हिरानी, जिनकी फिल्मों में कंटेंट और इमोशन का जबरदस्त मेल देखने को मिलता है. उनकी 6 फिल्मों ने मिलकर लगभग 2450 करोड़ रुपये की कमाई की है.

यह भी पढ़ें: ‘धुरंधर 2’ का किला उखाड़ने अप्रैल में रिलीज हो रहीं ये फिल्में, देखिए पूरी लिस्ट

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Aniket kumar

अनिकेत कुमार प्रभात खबर के साथ पिछले दो वर्षों से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. वे मुजफ्फरपुर समेत उत्तर बिहार के आठ प्रमुख जिलों—मुजफ्फरपुर, दरभंगा, सीतामढ़ी, समस्तीपुर, मधुबनी, शिवहर, बेतिया और मोतिहारी—की डिजिटल टीम को लीड करते हैं. पत्रकारिता में उन्हें करीब पांच वर्षों का अनुभव है.

डिजिटल पत्रकारिता के विभिन्न आयामों की समझ रखने वाले अनिकेत वर्तमान में हाइपरलोकल पत्रकारिता पर विशेष रूप से काम कर रहे हैं. हाइपरलोकल, क्राइम और राजनीति से जुड़ी खबरों में उनकी खास रुचि है. इससे पहले वे बिहार और उत्तर प्रदेश की राजनीतिक खबरों पर भी काम कर चुके हैं. खबरों के साथ-साथ वीडियो इंटरव्यू, वीडियो रिपोर्ट और सोशल मीडिया रील्स बनाने का अनुभव भी रखते हैं. YouTube और Instagram के कंटेंट एल्गोरिद्म और डिजिटल ऑडियंस की पसंद को समझते हुए वे खबरों को अलग-अलग डिजिटल फॉर्मेट में प्रस्तुत करने पर भी काम करते हैं.

अपने पत्रकारिता करियर में उन्होंने उत्तर प्रदेश विधानसभा उपचुनाव और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 को जमीनी स्तर पर कवर किया है. प्रभात खबर के साथ बिहार विधानसभा चुनाव कवरेज के दौरान उन्होंने करीब 50 विधानसभा क्षेत्रों का दौरा किया, जहां मतदाताओं से सीधे संवाद किया और प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में चौपाल कार्यक्रम किए. नेताओं से सीधे सवाल पूछने के साथ उन्होंने जनता के बीच जाकर कई जमीनी मुद्दों को वीडियो रिपोर्ट के जरिए सामने रखा. चुनाव के दौरान अलग-अलग विधानसभा क्षेत्रों में समय बिताने और लोगों के बीच रहकर रिपोर्टिंग करने के अनुभव उन्हें डेस्क पर खबरों को बेहतर संदर्भ के साथ समझने और प्रस्तुत करने में मदद करते हैं.

प्रभात खबर से पहले वे राजस्थान पत्रिका और न्यूजट्रैक जैसे मीडिया संस्थानों के साथ काम कर चुके हैं. उन्होंने शुरुआती शिक्षा मुजफ्फरपुर में अंग्रेजी माध्यम से प्राप्त की और इसके बाद इलाहाबाद विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई की.

बदलते मीडिया परिदृश्य और AI के दौर की पत्रकारिता को समझने में भी उनकी लगातार रुचि है. वे नए AI टूल्स और तकनीकों को सीखते हैं और उन्हें पत्रकारिता के काम में उपयोग करने के तरीकों पर लगातार प्रयोग करते रहते हैं. खाली समय में साहित्यिक किताबें पढ़ना और वीडियो बनाना उन्हें पसंद है. उनके लिए पत्रकारिता एक लगातार सीखने और बेहतर करने की प्रक्रिया है.

ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >