TMKOC के जेठालाल का छलका दर्द, 18 महीने बेरोजगारी पर बोले- मन का हो तो अच्छा, ना हो तो और भी अच्छा

TMKOC के जेठालाल यानी दिलीप जोशी को आज कौन नहीं जानता. एक्टर ने अपनी बेहतरीन अदाकारी के दम पर इंडस्ट्री और दर्शकों के दिलों में खास जगह बनाई है. 25 साल से ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ में काम कर रहे दिलीप जोशी इस शो से पहले 18 महीनों तक बेरोजगार थे. इस बुरे वक्त के बारे में उन्होंने एक इंटरव्यू के दौरान खुलासा किया है.

TMKOC: सीरियल ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ के जेठालाल यानी दिलीप जोशी आज किसी पहचान के मौहताज नहीं. 25 साल से इस किरदार को निभाकर दिलीप जोशी ने दर्शकों के दिलों में एक खास जगह बनाई है. हालांकि, उन्होंने अपने करियर के दौरान कई फिल्मों और शोज में काम किया, लेकिन उन्हें असली सफलता ‘जेठालाल’ बनकर ही मिली. लेकिन आपको जानकर हैरानी होगी कि इस रोल के मिलने से पहले एक्टर डेढ़ साल तक बेरोजगार थे. 24 साल के अनुभव के बावजूद उन्हें कोई काम नहीं मिल रहा था.

दिलीप जोशी के बुरे वक्त की कहानी

दिलीप जोशी ने अपनी इस आपबीती के बारे में एक इंटरव्यू में खुलासा किया. एक्टर ने डॉक्टर प्रीति से उनके यूट्यूब चैनल को दिए एक इंटरव्यू में अपने बुरे वक्त के बारे में बात करते हुए कहा, ‘मन हो तो अच्छा, मन का ना हो तो और भी अच्छा. स्ट्रेस से दूर रहने का बेहतरीन तरीका है कि जैसा चल रहा है चलने दो, मेहनत करते रहो. आमतौर पर हम तनाव में रहते हैं क्योंकि हम भविष्य के बारे में सोचते रहते हैं और जब कुछ हमारी प्लानिंग के मुताबिक नहीं होता है तो हम टेंशन में आ जाते हैं. इसलिए जीवन में मैं यही फॉलो करता हूं- अगर मन का हो तो अच्छा है और मन का न हो तो और भी अच्छा. यह मैंने अमिताभ बच्चन जी से एक इंटरव्यू में कई साल पहले सुना था.’

20-24 साल के अनुभव के बाद भी नहीं मिला काम

दिलीप जोशी ने आगे कहा, ‘अगर मैं ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ की बात करूं, तो मुझे इससे पहले एक बहुत अच्छा रोल मिला था. उस वक्त मुझे काम की बहुत जरूरत थी क्योंकि मैं डेढ़ साल से खाली बैठा था.इस फील्ड में 20-24 साल के अनुभव के बाद भी मेरे पास कोई काम नहीं था. उसी दौरान मुझे बहुत ही आकर्षक ऑफर मिला, लेकिन किसी कारण से यह काम नहीं आया.’

जेठालाल का लाइफ मंत्रा क्या है?

जेठालाल फिर बोले, ‘मैं सोच रहा था कि यार ऐसे पल पर भी भगवान क्या परीक्षा ले रहा है. लेकिन जल्द ही मुझे TMKOC मिल गया और उस समय मुझे एहसास हुआ कि जब भगवान आपके लिए योजना बनाते हैं तो वह अच्छा होता है. तनाव को दूर करने की यही कुंजी है मन का हो तो अच्छा और मन का न हो तो और भी अच्छा.’

यह भी पढ़े: Box Office Report: जाट-सिकंदर के साम्राज्य पर मंडराया ‘गुड बैड अग्ली’ का खतरा, ओपनिंग डे पर कर डाली 3 गुना ज्यादा कमाई

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sheetal choubey

शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में एंटरटेनमेंट कंटेंट राइटर हैं. वह बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी, बॉक्स ऑफिस, OTT रिलीज, टीवी शोज और सोशल मीडिया पर वायरल एंटरटेनमेंट अपडेट्स को कवर करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर बड़ी एंटरटेनमेंट खबर पूरी फैक्ट-चेकिंग, सटीक जानकारी और आसान भाषा के साथ सबसे पहले पाठकों तक पहुंचे.

किसी फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन हो, OTT पर नई रिलीज, किसी स्टार का वायरल मोमेंट, टीवी शो का बड़ा अपडेट या एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की कोई ट्रेंडिंग खबर, शीतल हर अहम अपडेट पर नजर रखती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर स्टोरी सिर्फ जानकारी देने तक सीमित न रहे, बल्कि पढ़ने में भी आसान, दिलचस्प और भरोसेमंद हो.

मूल रूप से बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई कानपुर (उत्तर प्रदेश) में हुई. इसके बाद उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, मध्य प्रदेश से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया.

उन्होंने अपने करियर की शुरुआत शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन और एंटरटेनमेंट दोनों बीट्स पर काम किया. इसी दौरान उन्होंने कंटेंट राइटिंग के साथ वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग का अनुभव भी हासिल किया.

करीब एक साल के अनुभव के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. यहां वह रोजाना बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी इंडस्ट्री, OTT और टीवी से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं.

नई फिल्में, वेब सीरीज, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और डिजिटल मीडिया की बदलती दुनिया को लगातार फॉलो करना शीतल को पसंद है. उनका फोकस ऐसी स्टोरीज लिखने पर रहता है जो तेज, भरोसेमंद, SEO-फ्रेंडली और रीडर्स के लिए पूरी तरह वैल्यू देने वाली हों.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >