विजय की मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘जना नायकन’ कब होगी रिलीज? मेकर्स ने दिया अपडेट

Jana Nayagan Release Date: तमिलनाडु के नए मुख्यमंत्री विजय की आखिरी फिल्म ‘जना नायकन’ जल्द सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है. मेकर्स ने बताया कि सीबीएफसी प्रक्रिया अंतिम चरण में है और फिल्म अगले 14 दिनों में रिलीज हो सकती है. फिल्म में पूजा हेगड़े और बॉबी देओल भी नजर आएंगे.

Jana Nayagan Release Date: तमिल सुपरस्टार और तमिलनाडु के नए मुख्यमंत्री विजय की मच अवेटेड फिल्म Jana Nayagan को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है. लंबे समय से रिलीज का इंतजार कर रहे फैंस के लिए राहत की खबर है कि फिल्म अब जल्द ही सिनेमाघरों में दस्तक दे सकती है. मेकर्स ने खुद इसकी रिलीज को लेकर नई जानकारी साझा की है.

अगले 14 दिनों में रिलीज हो सकती है फिल्म

चेन्नई में मीडिया से बातचीत के दौरान फिल्म के निर्माता वेंकट के नारायण ने बताया कि ‘जना नायकन’ अगले 14 दिनों के भीतर रिलीज हो सकती है. उन्होंने कहा कि फिल्म की सीबीएफसी सर्टिफिकेशन प्रक्रिया अंतिम चरण में है और बोर्ड के साथ लगातार बातचीत जारी है. इसी वजह से फिल्म की रिलीज में देरी हुई थी. पिछले कुछ महीनों से यह फिल्म कई कारणों से चर्चा में बनी हुई थी, जिसमें ऑनलाइन लीक विवाद भी शामिल रहा.

विजय की आखिरी फिल्म को लेकर बढ़ा उत्साह

निर्देशक एच. विनोद के निर्देशन में बनी यह फिल्म विजय के करियर की सबसे खास फिल्मों में मानी जा रही है. राजनीति में सक्रिय होने के बाद इसे विजय की आखिरी फिल्म बताया जा रहा है, इसलिए दर्शकों के बीच इसे लेकर अलग ही उत्साह देखने को मिल रहा है.

मेकर्स ने की विजय की जमकर तारीफ

निर्माता ने बातचीत के दौरान विजय की जमकर तारीफ भी की. उन्होंने कहा कि विजय बेहद अनुशासित और अपने वादों पर कायम रहने वाले इंसान हैं. आम लोगों से उनका जुड़ाव ही उन्हें खास बनाता है. मेकर्स ने यह भी कहा कि ‘जना नायकन’ सिर्फ एक फिल्म नहीं, बल्कि तमिलनाडु की नई राजनीतिक सोच और बदलाव का प्रतीक भी बन चुकी है.

फिल्म में नजर आएंगे कई बड़े सितारे

फिल्म की स्टारकास्ट भी काफी दमदार है. इसमें पूजा हेगड़े, बॉबी देओल, ममिता बैजू और गौतम वासुदेव मेनन अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे.

यह भी पढ़ें: 500 रुपये से शुरू हुआ था थलापति विजय का सफर, अब मुख्यमंत्री बनने पर मिलेगी इतनी सैलरी

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Pushpanjali

मेरा नाम पुष्पांजलि है और मैं पिछले दो साल से प्रभात खबर डिजिटल के साथ जुड़ी हूं. इस दौरान मैं फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री से जुड़ी खबरों और ट्रेंड्स को कवर कर रही हूं. मेरा मुख्य फोकस ट्रेंडिंग अपडेट्स, फिल्म रिव्यू, और बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स पर रहता है. मैं हमेशा कोशिश करती हूं कि जटिल और तकनीकी खबरों को भी पाठकों के लिए सरल, रोचक और पठनीय अंदाज में प्रस्तुत किया जाए, ताकि वे न सिर्फ खबर को समझ सकें बल्कि उससे जुड़े भी महसूस करें.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >