Tmkoc Babita Ji: मात्र 125 रुपए थी बबीता जी की पहली सैलरी, जानें अब एक एपिसोड से कितना कमाती है एक्ट्रेस

1 / 1
Tmkoc Babita Ji: मात्र 125 रुपए थी बबीता जी की पहली सैलरी, जानें अब एक एपिसोड से कितना कमाती है एक्ट्रेस
फुल स्क्रीन में देखें

Tmkoc Babita Ji: मात्र 125 रुपए थी बबीता जी की पहली सैलरी, जानें अब एक एपिसोड से कितना कमाती है एक्ट्रेस

Tmkoc Babita Ji: तारक मेहता का उल्टा चश्मा की बबीता जी यानी ‘मुनमुन दत्ता’ सोशल मीडिया पर काफी पॉपुलर है. मुनमुन अपने रील्स वीडियोज शेयर करती रहती है. आपको बताते है उनसे जुड़ी कुछ बातें.

तारक मेहता का उल्टा चश्मा की बबीता जी यानी ‘मुनमुन दत्ता’ की दिलकश अदाओं पर फैंस अपना दिल हार जाते है. मुनमुन शो से साल 2008 से जुड़ी है और अभी तक शो में बनी हुई है.

मुनमुन दत्ता आज एक लग्जरी लाइफ जीती है. लेकिन आपको बता है कि एक्ट्रेस की पहली सैलरी मात्र 125 रुपए थी. ये सैलरी उन्हें 6 साल की उम्र में मिला था. वहीं, मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार एक एपिसोड के लिए एक्ट्रेस को 60 हजार रुपए मिलते है.

मुनमुन दत्ता ‘मुंबई एक्सप्रेस’, ‘हॉलीडे’ और ‘द लिटिल गॉडेस’ जैसी फिल्मों में काम कर चुकी है. वहीं, एक्ट्रेस ने अपनी एक्टिंग की शुरुआत टीवी सीरियल हम सब बाराती से किया था. जिसके बाद उन्हें तारक मेहता का उल्टा चश्मा शो मिला था.

मुनमुन दत्ता का मुंबई में एक आलीशान फ्लैट है, जिसमें वो अपनी मां के साथ रहती है. अक्सर वो अपने घर की तसवीरें फैंस के साथ शेयर करती रहती है. उनके पास टोयोटा इनोवा क्रिस्टा और मारुती स्विफ्ट डिजायर कार है.

मुनमुन की सोशल मीडिया पर काफी फैन फॉलोइंग भी है. तारक शो में जेठालाल और उनके बीच होने वाली नोंक-झोंक फैंस का काफी पसन्द आती है. इसके अलावा वो रील्स वीडियो भी बनाती है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >