टाइगर श्रॉफ को है ये गंभीर समस्या, थेरेपी लेने की सोच रहे एक्टर

Tiger Shroff: टाइगर श्रॉफ ने अपने बारे में एक ऐसा खुलासा किया है, जिसे जानकर आप हैरान हो जाएंगे. खतरनाक स्टंट्स करने वाले टाइगर को फ्लाइट से सफर करने में डर लगता है. उन्हें एयरोफोबिया है. अब वे इस डर से बाहर निकलना चाहते हैं. पढ़ें पूरी जानकारी…

Tiger Shroff: बॉलीवुड में अपनी फिटनेस और दमदार एक्शन के लिए पहचान बना चुके टाइगर श्रॉफ अक्सर बड़े पर्दे पर बिना डरे खतरनाक स्टंट करते नजर आते हैं. लेकिन असल जिंदगी में उनका एक ऐसा डर सामने आया है, जिसे जानकर फैंस भी हैरान रह गए हैं. दरअसल, टाइगर श्रॉफ ने हाल ही में खुलासा किया है कि उन्हें उड़ान से जुड़ा डर यानी एयरोफोबिया है. उन्होंने बताया कि फ्लाइट में बैठने का ख्याल आते ही उन्हें घबराहट होने लगती है.

टर्बुलेंस वाली फ्लाइट से डरे और फिर…

टाइगर के मुताबिक, ये डर किसी छोटी वजह से नहीं बल्कि एक पुराने अनुभव की वजह से है. कुछ साल पहले वे एक बेहद टर्बुलेंस वाली फ्लाइट में थे, जहां उन्हें लगा कि सब कुछ उनके कंट्रोल से बाहर है. उसी घटना के बाद से उनके मन में फ्लाइट को लेकर डर बैठ गया. अब हालात ऐसे हैं कि फ्लाइट से कुछ दिन पहले ही उन्हें बेचैनी होने लगती है. उन्होंने ये भी बताया कि वो इस डर से बाहर निकलने के लिए थेरेपी लेने के बारे में सोच रहे हैं, ताकि इस फोबिया को खत्म किया जा सके.

टाइगर को है ओवरथिंकिंग की समस्या

हालांकि, टाइगर ये भी मानते हैं कि हवाई यात्रा दुनिया के सबसे सुरक्षित तरीकों में से एक है. उन्होंने कई पायलट्स से बात की, जिन्होंने उन्हें समझाया कि टर्बुलेंस सड़क के झटकों जैसा ही होता है, लेकिन इसके बावजूद उनका डर कम नहीं हो पा रहा. टाइगर ने यह भी स्वीकार किया कि वह ज्यादा सोचने की आदत से परेशान रहते हैं, जो उनकी लाइफ के कई फैसलों को प्रभावित करती है और कभी-कभी तनाव भी बढ़ा देती है. टाइगर श्रॉफ हाल ही में बागी 4 में नजर आए थे. आने वाले समय में वह ‘लग जा गले’ और ‘वज्र’ जैसी फिल्मों में दिखाई देंगे.

यह भी पढे़ं: अंदर से कैसा दिखता है जैकी श्रॉफ का आलिशान बंगला? नजारा जीत लेगा दिल

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Aniket kumar

अनिकेत कुमार प्रभात खबर के साथ पिछले दो वर्षों से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. वे मुजफ्फरपुर समेत उत्तर बिहार के आठ प्रमुख जिलों—मुजफ्फरपुर, दरभंगा, सीतामढ़ी, समस्तीपुर, मधुबनी, शिवहर, बेतिया और मोतिहारी—की डिजिटल टीम को लीड करते हैं. पत्रकारिता में उन्हें करीब पांच वर्षों का अनुभव है.

डिजिटल पत्रकारिता के विभिन्न आयामों की समझ रखने वाले अनिकेत वर्तमान में हाइपरलोकल पत्रकारिता पर विशेष रूप से काम कर रहे हैं. हाइपरलोकल, क्राइम और राजनीति से जुड़ी खबरों में उनकी खास रुचि है. इससे पहले वे बिहार और उत्तर प्रदेश की राजनीतिक खबरों पर भी काम कर चुके हैं. खबरों के साथ-साथ वीडियो इंटरव्यू, वीडियो रिपोर्ट और सोशल मीडिया रील्स बनाने का अनुभव भी रखते हैं. YouTube और Instagram के कंटेंट एल्गोरिद्म और डिजिटल ऑडियंस की पसंद को समझते हुए वे खबरों को अलग-अलग डिजिटल फॉर्मेट में प्रस्तुत करने पर भी काम करते हैं.

अपने पत्रकारिता करियर में उन्होंने उत्तर प्रदेश विधानसभा उपचुनाव और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 को जमीनी स्तर पर कवर किया है. प्रभात खबर के साथ बिहार विधानसभा चुनाव कवरेज के दौरान उन्होंने करीब 50 विधानसभा क्षेत्रों का दौरा किया, जहां मतदाताओं से सीधे संवाद किया और प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में चौपाल कार्यक्रम किए. नेताओं से सीधे सवाल पूछने के साथ उन्होंने जनता के बीच जाकर कई जमीनी मुद्दों को वीडियो रिपोर्ट के जरिए सामने रखा. चुनाव के दौरान अलग-अलग विधानसभा क्षेत्रों में समय बिताने और लोगों के बीच रहकर रिपोर्टिंग करने के अनुभव उन्हें डेस्क पर खबरों को बेहतर संदर्भ के साथ समझने और प्रस्तुत करने में मदद करते हैं.

प्रभात खबर से पहले वे राजस्थान पत्रिका और न्यूजट्रैक जैसे मीडिया संस्थानों के साथ काम कर चुके हैं. उन्होंने शुरुआती शिक्षा मुजफ्फरपुर में अंग्रेजी माध्यम से प्राप्त की और इसके बाद इलाहाबाद विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई की.

बदलते मीडिया परिदृश्य और AI के दौर की पत्रकारिता को समझने में भी उनकी लगातार रुचि है. वे नए AI टूल्स और तकनीकों को सीखते हैं और उन्हें पत्रकारिता के काम में उपयोग करने के तरीकों पर लगातार प्रयोग करते रहते हैं. खाली समय में साहित्यिक किताबें पढ़ना और वीडियो बनाना उन्हें पसंद है. उनके लिए पत्रकारिता एक लगातार सीखने और बेहतर करने की प्रक्रिया है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >