The Night Manager Trailer Review: एक्शन और सस्पेंस से भरपूर है अनिल कपूर की वेब सीरीज, जानें- कब-कहां देखें?

The Night Manager Trailer Review: अनिल कपूर और ऑदित्य रॉय कपूर की मोस्ट अवेटेड वेब सीरीज 'द नाइट मैनेजर' 17 फरवरी को डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर स्ट्रीम की जाएगी. इसमें दर्शकों को एक आर्म्स डीलर, नाइट मैनेजर, प्यार और धोखे का खतरनाक खेल देखने को मिलेगा.

The Night Manager Trailer Review: मनोरंजन जगत के मशहूर कलाकार अनिल कपूर (Anil Kapoor) और आदित्य रॉय कपूर (Aditya Roy Kapur) इन-दिनों अपनी अपकमिंग वेब सीरीज ‘द नाइट मैनेजर’ को लेकर चर्चा में बने हुए हैं. ये सीरीज 17 फरवरी को डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर स्ट्रीम होगी. ट्रेलर की शुरुआत दमदार डायलॉग से होती है, जिसमें अदित्य कहते हैं कि अंधेरे के उसपार रोशनी नहीं, अक्सर और भी ज्यादा अंधेरा होता है…बाद में अनिल कपूर आर्म डीलर की भूमिका में दिखाई देते हैं, वह कहते हैं कि दूरे से तमाशे की तरह देखों तो जंग कितनी खूबसूरत चीज है…खासकर उनके लिए जो लड़ना नहीं चाहते…लड़ाना चाहते हैं, इस शो टाइम नाउ.

ये है वेब सीरीज की कहानी

ट्रेलर को देखकर ऐसा लगता है कि अनिल कपूर एक आर्म डीलर हैं. जिसका नाम शैंलेद्र रुंगता है. वहीं आदित्य रॉय कपूर एक खुफिया जासूस के साथ होटल के नाइट मैनेजर का रोल प्ले कर रहे हैं. किसी मोड़ पर आदित्य अनिल कपूर के बेटे की जान बचाते हैं, जिसके बाद एक्टर उनके फैमिली में शामिल हो जाते हैं. हालांकि आदित्य हथियारों के सौदागर को पकड़वाने में कामयाब होते हैं या नहीं ये तो सीरीज देखकर ही पता चलेगा. कुल मिलाकर ‘न नाइट मैनेजर’, आर्म्स डीलर, नाइट मैनेजर, प्यार और धोखे का खतरनाक खेल है. जिसमें हर मोड पर कई ट्विस्ट एंड टर्न देखने को मिलेंगे. आदित्य रॉय कपूर और अनिल कपूर अभिनीत, आगामी डिज़्नी+ हॉटस्टार सीरीज़ में शोभिता धूलिपाला, तिलोत्तमा शोम, सास्वता चटर्जी और रवि बहल भी हैं।

द नाइट मैनेजर के बारे में

17 फरवरी को डिज्नी + हॉटस्टार पर प्रीमियर होने वाली थ्रिलर वेब सीरीज का निर्देशन संदीप मोदी ने किया है. ये सीरीज ब्रिटिश श्रृंखला, भारतीय रूपांतरण हैं. छह-भाग वाली ब्रिटिश श्रृंखला का निर्देशन ऑस्कर विजेता फिल्म निर्माता सुसैन बिएर ने किया था. इसमें टॉम हिडलेस्टन ने अभिनीत किया और इसमें ह्यूग लॉरी, ओलिविया कॉलमैन, टॉम हॉलैंडर और एलिजाबेथ डेबिकी भी थे. सीरीज को 1993 के जॉन ले कार्रे उपन्यास से अनुकूलित किया गया था और 21 फरवरी, 2016 को यूके में प्रसारित किया गया था.

Also Read: Nora Fatehi: मात्र 5 हजार लेकर हिरोइन बनने भारत आई थीं दिलबर गर्ल, आज है करोड़ों की मालकिन

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Ashish Lata

आशीष लता डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर के साथ एंटरटेनमेंट हेड के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया इंडस्ट्री में करीब 7 साल का अनुभव रखने वाली आशीष ने एंटरटेनमेंट से लेकर देश-दुनिया और विभिन्न राज्यों की खबरों पर गहराई से काम किया है. बिहार, मध्यप्रदेश और राजस्थान जैसे राज्यों से जुड़ी खबरों के कंटेंट प्रोडक्शन में भी उनकी मजबूत पकड़ रही है. वह खबरों को आसान, रोचक और पाठकों की रुचि के अनुसार पेश करने के लिए जानी जाती हैं. एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म में आशीष की खास दिलचस्पी सिनेमा और सितारों की दुनिया से जुड़ी खबरों में रही है. वह बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS अपडेट्स, सेलेब्रिटी गॉसिप, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, टीवी शोज, वेब सीरीज और स्टार इंटरव्यू जैसे विषयों पर लगातार लिखती रही हैं. इसके अलावा स्पेशल और प्रीमियम न्यूज कंटेंट तैयार करने में भी उनकी खास विशेषज्ञता मानी जाती है. उनकी राइटिंग स्टाइल में फैक्ट्स, एंटरटेनमेंट वैल्यू और रीडर्स फर्स्ट अप्रोच का अच्छा संतुलन देखने को मिलता है. आशीष लता ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्लस न्यूज से की थी. यहां उन्होंने बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स कीं. इस दौरान उन्होंने अशोक चौधरी और नगर निगम अध्यक्ष जैसे कई प्रमुख नेताओं के इंटरव्यू भी किए. शुरुआती दौर में रिपोर्टिंग और फील्ड जर्नलिज्म के अनुभव ने उनकी लेखन शैली और न्यूज प्रेजेंटेशन को और मजबूत बनाया. इसके बाद आशीष ने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम किया। इन संस्थानों में रहते हुए उन्होंने न्यूज कवरेज, डिजिटल कंटेंट और एंटरटेनमेंट रिपोर्टिंग के कई अलग-अलग फॉर्मेट्स पर काम किया. लगातार बदलते डिजिटल मीडिया ट्रेंड्स को समझते हुए उन्होंने अपने कंटेंट को हमेशा ऑडियंस फ्रेंडली और SEO ऑप्टिमाइज्ड बनाए रखा. पटना में जन्मी आशीष लता की शुरुआती पढ़ाई पटना सेंट्रल स्कूल, सीबीएसी से हुई. इसके बाद उन्होंने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन की डिग्री हासिल की. आगे की पढ़ाई के लिए उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास्टर्स ऑफ इलेक्ट्रॉनिक मीडिया किया. उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि और मीडिया अनुभव उन्हें हिंदी पत्रकारिता के उन मूल सिद्धांतों की मजबूत समझ प्रदान करते हैं, जो जर्नलिज्म के बेसिक प्रिंसिपल 5Ws+1H यानी पर आधारित न्यूज राइटिंग के लिए बेहद जरूरी माने जाते हैं.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >