The Kapil Sharma Show: कॉमेडी शो ‘द कपिल शर्मा शो’ (The Kapil Sharma Show) में इस वीकेंड अभिनेता आशुतोष राणा ( Ashutosh Rana) अपनी पत्नी और अभिनेत्री रेणुका शहाणे (Renuka Sahane) के साथ मेहमान बनकर आनेवाले हैं. आशुतोष राणा एक शानदार अभिनेता होने के साथ साथ एक लेखक भी हैं. उन्होंने शो में कपिल शर्मा के सवालों के मजेदार जवाब दिये. इससे जुड़ा एक प्रोमो सामने आया है जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.
इस प्रोमो में कपिल शर्मा, आशुतोष राणा से पूछते हैं,’ क्या आपने ससुरालवालों के दबाव में आकर लिखना शुरू किया?’ अभिनेता ने जवाब दिया,’ मैं लिखता पहले से था. पहले मैं अपने सुख के लिए लिखता था, एक अच्छी पत्नी मिल जाये तो जिंदगी में वह बंदरगाह के जैसी होती है और कठिन स्त्री मिल जाये तो वह बंदरगाह में तूफान के समान होती है.’
यह एपिसोड बेहद खास होनेवाला है. आशुतोष राणा और रेणुका शहाणे दोनों की फिल्म इंडस्ट्री का जानामाना नाम है. कीकू शारदा और भारती सिंह भी अपने कॉमिक टाइमिंग से इस जोड़ी को हंसाने वाले हैं. इससे जुड़ा एक और प्रोमो सामने आया है जिसमें भारती सिंह की हेयरस्टाइल देख दोनों स्टार्स हैरान होते दिख रहे हैं. यहां देखें वीडियो…
वहीं इस वीकेंड फिल्म इंडस्ट्री की टैलेंटेड सिंगर्स हर्षदीप कौर (Harshdeep Kaur) और रिचा शर्मा (Richa Sharma) आने वाले है. आने वाला एपिसोड संगीतमय होने वाला है, जहां दोनों सिंगर्स अपने गाने से लोगों का दिल जीतेंगे. वहीं, कपिल इनके साथ जमकर मस्ती करने वाले है. शो का प्रोमो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा, जो फैंस को काफी पसन्द आ रहा है.
Also Read: The Kapil Sharma Show : कपिल शर्मा की इस बात पर चिल्ला पड़ी अर्चना पूरन सिंह! ये है वजह… VIDEO
कॉमेडियन कपिल शर्मा ने लॉकडाउन के बाद अपने शो ‘कपिल शर्मा शो’ के साथ वापसी तो कर ली है लेकिन उन्हें सेट पर शूटिंग के दौरान सामने दर्शकों की कमी खल रही है. मार्च में कोरोना वायरस महामारी के बाद शो की शूटिंग रोक दी गयी थी और इस बीच चैनल पर इसके पुराने एपिसोड दिखाये जाते रहे. हाल ही में कपिल शर्मा ने एक इंटरव्यू में बताया था,’ हम बिना दर्शकों के शूटिंग कर रहे हैं और सेट पर दर्शकों की कमी हमें खलती है. हालांकि अर्चना जी (अर्चना पूरन सिंह) इस कमी को पूरा कर देती हैं. वह और उनकी हंसी सेट पर सौ लोगों के समान है.”
Posted By: Budhmani Minj
