The Great Indian Kapil Show: कार्तिक आर्यन की लव लाइफ को लेकर विद्या बालन ने खोले राज, बोलीं- उसका नाम बता दो

द ग्रेट इंडियन कपिल शो सीजन 2 का प्रोमो सामने आया है, जो देखने में काफी एंटरटेनिंग लग रहा है. लेटेस्ट एपिसोड में भूल भुलैया 3 की टीम शो का हिस्सा बनेगी. कपिल, आर्यन, विद्या बालन और तृप्ति डिमरी से खूब मजाक करते हैं.

The Great Indian Kapil Show: द ग्रेट इंडियन कपिल शो सीजन 2 नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम हो रहा है. काजोल, कृति सनोन और शाहीर शेख हाल ही में शो में आए थे. उन्होंने अपनी मूवी दो पत्ती को प्रमोट किया था और ये एपिसोड काफी जबरदस्त रहा था. वहीं, अब लेटेस्ट एपिसोड में भूल भुलैया 3 की टीम आने वाली है. कार्तिक आर्यन, विद्या बालन और तृप्ति डिमरी शो में चार चांद लगाएंगे. शो का प्रोमो सामने आ गया है, जिसे देखकर आपको बहुत मजा आएगा.

द ग्रेट इंडियन कपिल शो में दिखेंगी भूल भुलैया 3 की टीम

कपिल शर्मा ने द ग्रेट इंडियन कपिल शो सीजन 2 के लेटेस्ट एपिसोड की झलक फैंस को दिखा दी है. प्रोमो में जैसे ही भूल भुलैया 3 की टीम आती है, कपिल, कार्तिक आर्यन, विद्या बालन और तृप्ति डिमरी का स्वागत करते हैं. उसके बाद वह विद्या से कहते हैं, हैलो विद्या जी कितने सालों बाद आपके दीदार हुए. इसपर विद्या कहती है, हां आप तो हमें भूल ही गए, इसलिए तो हम भूल भुलैया लेकर आए. इसके बाद प्रोमो में आगे दिखाया जाता है कि, वह लोग ट्रुथ और डेयर गेम खेलते हैं. विद्या कहती है क्या वह कार्तिक से सवाल पूछ सकती है. एक्ट्रेस पूछती है, उसका नाम क्या है?

कार्तिक आर्यन ने कार्तिक आर्यन के खोले राज

प्रोमो आगे बढ़ता है और कार्तिक आर्यन की मां कहती है, किस किस का नाम लोगे? एक हो तो बोलो? ये सुनकर हर कोई हंसने लगता है. बात दें कि एक्टर का नाम सारा अली खान और ऋतिक रोशन की कजिन पश्मीना रोशन से जुड़ चुका है. वहीं, द ग्रेट इंडियन कपिल शो के पिछले सीजन एक्टर अपनी मां माला के साथ आए थे. शो में उनके पिता औऱ बहन भी आई थी. वर्क फ्रंट की बात करें तो एक्टर की मूवी भूल भुलैया 3 को रिलीज होने में सिर्फ एक दिन रह गए है. फिल्म में वह रूह बाबा बनकर सबका दिल जीतते दिखेंगे.

Also Read- Kartik Aaryan: कुछ ऐसा रहा है कार्तिक की पिछली 5 फिल्मों का बॉक्स ऑफिस पर हाल, क्या भूल भुलैया 3 बनेगी उनके लिए All-Time Blockbuster

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >