The Great Indian Kapil Show: जान्हवी कपूर को एक्ट्रेस नहीं बनाना चाहती थीं श्रीदेवी, राजकुमार राव के वैनिटी में हमेशा होती है ये खास चीज

द ग्रेट इंडियन कपिल शो के नये एपिसोड में जान्हवी कपूर और राजकुमार राव आए. एक्ट्रेस ने बताया कि उनकी मां दिवंगत अभिनेत्री श्रीदेवी नहीं चाहती थीं कि वह एक्ट्रेस बनें. इसके अलावा राजकुमार राव ने एक बड़ा खुलासा किया.

The Great Indian Kapil Show: राजकुमार राव और जान्हवी कपूर द ग्रेट इंडियन कपिल शो के लेटेस्ट एपिसोड में बतौर जज बनकर आए. दोनों अपनी फिल्म मिस्टर एंड मिसेज माही के प्रमोशन के लिए शो में आए थे. इस दौरान कृष्णा अभिषेक, सुनील ग्रोवर और कीकू शारदा ने उन्हें खूब हंसाया. इस दौरान राजकुमार ने बताया कि उनके वैनिटी में हमेशा एक कुकर क्यों रहता है. वहीं, जान्हवी ने बताया कि उनकी मां और दिग्गज एक्ट्रेस श्रीदेवी नहीं चाहती थी कि वो एक्ट्रेस बने.


जान्हवी कपूर ने किया ये खुलासा
द ग्रेट इंडियन कपिल शो में कपिल ने जान्हवी कपूर से पूछा कि क्या वो हमेशा से एक्टिंग की दुनिया में आना चाहती थी. इसपर एक्ट्रेस ने खुलासा किया, “वो बहुत सालों से कोशिश करती रही कि मुझे इस दिशा से दूर रखे. मैं ड्रेसअप करती थी या मेकअप करती थी, तो वो मुझसे बोलती थी – पता है मेरा सपना क्या है? आप एक दिन डॉक्टर बनो.’

The Great Indian Kapil Show: इस हॉलीवुड सिंगर ने शाहरुख खान संग मुलाकात को लेकर खोले राज, कहा- उन्होंने मुझे कुछ…

The Great Indian Kapil Show: कपिल शर्मा ने सोनाक्षी सिन्हा से पूछा शादी को लेकर सवाल, एक्ट्रेस बोलीं- ‘मेरे जले पर नमक…’

The Family Man 3: इस शख्स ने द फैमिली मैन को लेकर दी अपडेट, कहा- तीसरा सीजन होगा एक्शन सीन से भरपूर


राजकुमार राव ने खोला कुकर वाला राज
जान्हवी कपूर ने सोच रखा था उन्हें एक्ट्रेस ही बनना है. वो अपनी मां श्रीदेवी से कहती थी कि वो उनके सपने को पूरा करने के लिए कम से कम एक फिल्म में एक डॉक्टर का रोल निभाएंगी. वहीं, राजकुमार राव से कपिल शर्मा ने पूछा, आपके वैनिटी में हमेशा एक कुकर क्यों होता है. इसपर एक्टर ने जवाब दिया, कुछ जल्दी में हेल्दी खाना बनाया जा सकें, इस वजह से वो कुकर रखते हैं. एक्टर ने बताया ये एक खास तरीके का कुकर है. बता दें कि द ग्रेट इंडियन कपिल शो ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर आता है. अपकमिंग एपिसोड में सानिया मिर्जा, मैरी कॉम और साइना नेहवाल मेहमान बनकर आएंगी.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >