The 50 Show: क्या यह रियलिटी शो बदल देगा इन टीवी सितारों की किस्मत? खत्म होते करियर को संजीवनी

The 50 Show: टीवी का नया रियलिटी शो ‘द 50’ कई ऐसे सितारों के लिए उम्मीद की किरण बनकर आया है, जिनका करियर ठहर सा गया था. 50 सेलेब्स के बीच ये शो किसी के लिए कमबैक तो किसी के लिए आखिरी मौका साबित हो सकता है. जानिए कुछ स्टार्स के बारे में…

The 50 Show: टीवी की दुनिया में एक बार फिर हलचल मच गई है. नया रियलिटी शो ‘द 50’ सिर्फ एक और शो नहीं, बल्कि कई ऐसे सितारों के लिए आखिरी मौके जैसा है, जिनका करियर कहीं ठहर-सा गया था. 1 फरवरी 2026 से शुरू हुए इस शो में पूरे 50 सेलिब्रिटीज उतरे हैं, लेकिन कुछ के लिए ये मंच सच में लाइफ जैकेट बन सकता है. कभी जिन चेहरों की टीवी पर धूम थी, आज वही चेहरे लंबे वक्त से स्क्रीन से गायब थे. न कोई बड़ा शो, न कोई ऑफर. ऐसे में ‘द 50’ उनके लिए वो मौका बनकर आया है, जहां से बाजी पलटी जा सकती है.

जिन्हें माना जा रहा था ‘खत्म’

कलर्स टीवी और जियो हॉटस्टार का ये शो उन सेलेब्स को फिर से चर्चा में ले आया है, जिनके करियर को इंडस्ट्री पहले ही ठंडे बस्ते में डाल चुकी थी. अब सवाल ये है कि क्या ये शो उनकी किस्मत बदल पाएगा?

क्या करण पटेल फिर बनेंगे टीवी किंग?

‘ये है मोहब्बतें’ के रमन भल्ला यानी करण पटेल कभी टीवी के सबसे बड़े नामों में गिने जाते थे. लेकिन पिछले कुछ सालों से वो नजर नहीं आए. अब ‘द 50’ में उनकी एंट्री से फैंस को उम्मीद है कि करण अपनी खोई हुई बादशाहत वापस पा सकते हैं.

कोमोलिका की दमदार वापसी

इसी तरह टीवी की आइकॉनिक विलेन और ‘बिग बॉस 6’ की विनर उर्वशी ढोलकिया भी लंबे समय बाद स्क्रीन पर लौटी हैं. खास बात ये है कि ‘द 50’ में उन्हें कैप्टन बनाया गया है. ऐसे में फैंस फिर से उनका पुराना जलवा देखने को बेताब हैं.

एक दशक बाद सिद्धार्थ भारद्वाज की एंट्री

एमटीवी स्प्लिट्सविला के विनर और ‘बिग बॉस 5’ के रनर-अप रहे सिद्धार्थ भारद्वाज अचानक गायब हो गए थे. करीब 10 साल बाद ‘द 50’ से उनकी वापसी हुई है और पहले ही दिन उनका एग्रेसिव अंदाज चर्चा में आ गया.

रिद्धिमा पंडित के लिए नया चांस

‘बहु हमारी रजनीकांत’ से पहचान बनाने वाली रिद्धिमा पंडित भी काफी समय से लाइमलाइट से दूर थीं. बिग बॉस ओटीटी में उनका सफर फीका रहा, लेकिन अब ‘द 50’ में वो खुद को दोबारा साबित करने उतरी हैं.

शाइनी दोशी को मिलेगा करियर का टर्न?

‘सरस्वतीचंद्र’ और ‘पंड्या स्टोरी’ जैसे हिट शोज की एक्ट्रेस शाइनी दोशी की डिमांड पहले जैसी नहीं रही. अब ‘द 50’ में उनकी मौजूदगी से उम्मीद की जा रही है कि ये शो उनके करियर को नई दिशा दे सकता है.

यह भी पढे़ं: The 50 Show: पहले ही एपिसोड में बेकाबू हुए करण पटेल, सिद्धार्थ को दे डाली हड्डी तोड़ने की धमकी

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Aniket kumar

अनिकेत कुमार प्रभात खबर के साथ पिछले दो वर्षों से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. वे मुजफ्फरपुर समेत उत्तर बिहार के आठ प्रमुख जिलों—मुजफ्फरपुर, दरभंगा, सीतामढ़ी, समस्तीपुर, मधुबनी, शिवहर, बेतिया और मोतिहारी—की डिजिटल टीम को लीड करते हैं. पत्रकारिता में उन्हें करीब पांच वर्षों का अनुभव है.

डिजिटल पत्रकारिता के विभिन्न आयामों की समझ रखने वाले अनिकेत वर्तमान में हाइपरलोकल पत्रकारिता पर विशेष रूप से काम कर रहे हैं. हाइपरलोकल, क्राइम और राजनीति से जुड़ी खबरों में उनकी खास रुचि है. इससे पहले वे बिहार और उत्तर प्रदेश की राजनीतिक खबरों पर भी काम कर चुके हैं. खबरों के साथ-साथ वीडियो इंटरव्यू, वीडियो रिपोर्ट और सोशल मीडिया रील्स बनाने का अनुभव भी रखते हैं. YouTube और Instagram के कंटेंट एल्गोरिद्म और डिजिटल ऑडियंस की पसंद को समझते हुए वे खबरों को अलग-अलग डिजिटल फॉर्मेट में प्रस्तुत करने पर भी काम करते हैं.

अपने पत्रकारिता करियर में उन्होंने उत्तर प्रदेश विधानसभा उपचुनाव और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 को जमीनी स्तर पर कवर किया है. प्रभात खबर के साथ बिहार विधानसभा चुनाव कवरेज के दौरान उन्होंने करीब 50 विधानसभा क्षेत्रों का दौरा किया, जहां मतदाताओं से सीधे संवाद किया और प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में चौपाल कार्यक्रम किए. नेताओं से सीधे सवाल पूछने के साथ उन्होंने जनता के बीच जाकर कई जमीनी मुद्दों को वीडियो रिपोर्ट के जरिए सामने रखा. चुनाव के दौरान अलग-अलग विधानसभा क्षेत्रों में समय बिताने और लोगों के बीच रहकर रिपोर्टिंग करने के अनुभव उन्हें डेस्क पर खबरों को बेहतर संदर्भ के साथ समझने और प्रस्तुत करने में मदद करते हैं.

प्रभात खबर से पहले वे राजस्थान पत्रिका और न्यूजट्रैक जैसे मीडिया संस्थानों के साथ काम कर चुके हैं. उन्होंने शुरुआती शिक्षा मुजफ्फरपुर में अंग्रेजी माध्यम से प्राप्त की और इसके बाद इलाहाबाद विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई की.

बदलते मीडिया परिदृश्य और AI के दौर की पत्रकारिता को समझने में भी उनकी लगातार रुचि है. वे नए AI टूल्स और तकनीकों को सीखते हैं और उन्हें पत्रकारिता के काम में उपयोग करने के तरीकों पर लगातार प्रयोग करते रहते हैं. खाली समय में साहित्यिक किताबें पढ़ना और वीडियो बनाना उन्हें पसंद है. उनके लिए पत्रकारिता एक लगातार सीखने और बेहतर करने की प्रक्रिया है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >