Teri Meri Doriyaann: सीरियल के बंद होने पर साहिबा ने तोड़ी चुप्पी, कहा- जब मैंने शो के ऑफ-एयर होने की…

तेरी मेरी डोरियां के बंद होने पर फैंस दुखी है. सीरियल के आखिरी एपिसोड का क्लिप फैंस सोशल मीडिया पर शेयर कर रहे हैं. साथ ही विजयेंद्र कुमारिया और हिमांशी पाराशर के नाम खास पोस्ट भी लिख रहे हैं.

Teri Meri Doriyaann: स्टार प्लस का सीरियल तेरी मेरी डोरियां ऑफ-एयर हो चुका है. सीरियल के बंद होने से फैंस थोड़े दुखी है. सीरियल में विजयेंद्र कुमारिया और हिमांशी पाराशर, अंगद और साहिबा का किरदार निभाते थे. आखिरी एपिसोड में मेकर्स ने अंगद और गुरनूर को मिला दिया और कहानी एक हैप्पी नोट पर खत्म हुआ. वहीं, शो ऐसे अचानक क्यों बंद हो गया, इस बारे में फैंस जानना चाहते हैं. हिमांशी ने इसे लेकर बात की.

तेरी मेरी डोरियां के ऑफ एयर होने पर हिमांशी पाराशर ने कही ये बात

तेरी मेरी डोरियां का आखिरी एपिसोड 14 जुलाई को स्टार प्लस पर टेलीकास्ट हुआ था. सीरियल में दिखाया गया कि गुरनूर और अंगद मिल जाते हैं और उनके रिश्ते को बरार फैमिली स्वीकार कर लेती है. सीरियल के ऑफ-एयर होने पर हिमांशी पाराशर ने टेलीचक्कर से बातचीत में कहा, जब उन्हें इसके बंद होने की न्यूज मिली तो उनका दिल भर आया था. एक्ट्रेस ने कहा, जब मैंने शो में साहिबा के किरदार की मौत के बारे में जाना तो मुझे काफी दुख हुआ था. सभी के लिए काफी मुश्किल था क्योंकि शो खत्म हो रहा था और सारे लोगों ने आखिरी एपिसोड शूट किया था.

Also Read- Teri meri Doriyaann Last Episode: अंगद और साहिबा का सीरियल हो रहा ऑफ-एयर, इस दिन आएगा आखिरी एपिसोड

Also Read- Teri Meri Doriyaann Off Air: ऑफ-एयर हो रहा अंगद-साहिबा का सीरियल तेरी मेरी डोरियां, इस दिन आएगा आखिरी एपिसोड

जानें तेरी मेरी डोरियां की कहानी

तेरी मेरी डोरियां की कहानी साहिबा और अंगद की थी, जिसके शादी एक समझौता थी. साहिबा की बहन सीरत शादी के दिन भाग जाती है और साहिबा को अंगद से शादी करनी पड़ती है. हालांकि अंगद इस रिश्ते को नहीं मानता और बार-बार साहिबा की बेइज्जती करता है. वक्त बीतने के साथ अंगद और साहिबा दोनों एक-दूसरे को समझने की कोशिश करते है और फिर उन्हें प्यार हो जाता है. अंगद के पिता की मौत के बाद सीरियल में पांच साल का लीप आया था. लीप के बाद दिलजीत की एंट्री हुई थी, जिसके साथ साहिबा रहती थी. अंगद और साहिबा का एक बेटा भी होता है, जिसका नाम अकीर होता है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >