TMKOC: महाभारत में भी दिख चुका है तारक मेहता शो का 'टप्पू', निभाया था यह किरदार

Tarak Mehta Ka Ooltah Chashmah- तारक मेहता का उल्टा चश्मा हमेशा टीआरपी चार्ट पर सबसे आगे रहता है. शो के सारे किरदार लोगों को बेहद पसन्द है. इस शो में टप्‍पू का किरदार शुरू में भव्य गांधी ने निभाया था. लेकिन साल 2017 में राज अनादकट ने भव्‍य गांधी की जगह ले ली थी. लेकिन क्‍या आपको पता है कि राज 2014 में स्टार प्लस पर प्रसारित हुए महाभारत का भी हिस्सा रह चुके हैं. लॉकडाउन के कारण दोबारा से महाभारत का प्रसारण किया जा रहा है, जिसके बाद से फैंस उन्हें नोटिस कर रहे है.

Tarak Mehta Ka Ooltah Chashmah: तारक मेहता का उल्टा चश्मा (Tarak Mehta Ka Ooltah Chashmah) हमेशा टीआरपी चार्ट पर सबसे आगे रहता है. शो के सारे किरदार लोगों को बेहद पसन्द है. इस शो में टप्‍पू का किरदार शुरू में भव्य गांधी (Bhavya Gandhi) ने निभाया था. लेकिन साल 2017 में राज अनादकट (Raj Anadkat) ने भव्‍य गांधी की जगह ले ली थी. लेकिन क्‍या आपको पता है कि राज 2014 में स्टार प्लस पर प्रसारित हुए महाभारत का भी हिस्सा रह चुके हैं. लॉकडाउन के कारण दोबारा से महाभारत का प्रसारण किया जा रहा है, जिसके बाद से फैंस उन्हें नोटिस कर रहे है.

Also Read: Tarak Mehta Ka Ooltah Chashmah: शो के चाइल्ड एक्टर ‘टप्पू’ Bhavya Gandhi लेते थे हरदिन इतने रुपए, 9 साल तक किया था काम

राज अनादकट ने सिद्धार्थ कुमार तिवारी द्वारा निर्देशित महाभारत में काम किया था, जब वो 15 साल के थे. इस सीरीज में राज ने कौरवों के 100 भाइयों में से एक भाई बने थे. उन्होंने हाल ही में स्पॉटब्वॉय को दिए एक इंटरव्यू में बताया, ‘वह ज्यादा महत्वपूर्ण किरदार नहीं था, लेकिन मैंने कौरवों के 100 भाई में 3 तीसरे नंबर के भाई का किरदार निभाया था.’ इस इंटरव्यू में उन्होंने यह भी बताया कि उनके फैंस जब रिपीट टेलीकास्ट हो रहा है, तब मुझे पहचान रहे हैं.

बता दें कि तारक मेहता का उल्टा चश्मा में टप्पू के रूप में भव्य को काफी प्रसिद्धी मिली थी. उस शो से ही भव्य ने बाल कलाकार के रूप में अपने करियर की शुरुआत की थी. वहीं, भव्य के शो छोड़ने के बाद राज अनादकट ने उनकी जगह ले ली थी. वहीं, दर्शकों ने भव्य गांधी के जाने के बाद राज को तुरंत अपना लिया.

Also Read: Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah: 3 रुपए के लिए करना पड़ता था 24 घंटे काम, आज मुंबई में हैं दो घर, शो से ऐसी बदली ‘नट्टू काका’ की लाइफ

अच्छी बात यह है कि राज अनादकट ने इस किरदार को निभाते हुए यह जरा भी एहसास नहीं करवाया कि सालों से दर्शकों के दिलों पर राज कर रहे भव्य गांधी को रिप्लेस कर आए हैं. शो में भले ही राज सिंपल और उनमें बचपना नजर आता है, लेकिन असल जिंदगी में वह काफी स्टाइलिश हैं. राज का इंस्टाग्राम स्टाइलिश तस्वीरों से भरी पड़ी हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Divya Keshri

Published by: Prabhat Khabar

दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं। वह साल 2020 में प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी थीं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं। पिछले 7 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय दिव्या ग्लैमर, सिनेमा, टीवी और OTT की दुनिया को करीब से कवर कर रही हैं। उनकी खास रुचि फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरीज, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट्स, गॉसिप और टीवी-वेब सीरीज से जुड़ी खबरों में है। दिव्या ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें हर बीट पर काम करने का मौका मिला। इस दौरान उन्होंने कई खास पैकेज तैयार किए और झारखंड से जुड़े अलग-अलग विषयों पर काम किया। खबरों को आसान और असरदार तरीके से पेश करना उन्होंने वहीं सीखा। इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं और अब एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं। फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT प्लेटफॉर्म्स से जुड़े ट्रेंडिंग विषयों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। दिव्या का मानना है कि एंटरटेनमेंट की खबर सिर्फ जानकारी देने के लिए नहीं होती, बल्कि पाठकों से जुड़ने का माध्यम भी होती है। यही वजह है कि वह फिल्मों, टीवी और OTT से जुड़ी हर खबर को आसान, साफ और दिलचस्प अंदाज में लिखने की कोशिश करती हैं, ताकि पाठक खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें। फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग उनके पसंदीदा विषयों में शामिल हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >