Tarak Mehta Ka Ooltah Chashmah: शो के चाइल्ड एक्टर ‘टप्पू’ Bhavya Gandhi लेते थे हरदिन इतने रुपए, 9 साल तक किया था काम

Tappu Aka Bhavya Gandhi- तारक मेहता का उल्टा चश्मा छोटे परदे के सबसे फेमस टीवी शोज में से एक है. इस शो ने लोगों के दिलों में एक खास जगह बना ली है. शो के सभी किरदार अक्सर सुर्खियों में रहते है. शुरू में शो में टप्पू का किरदार भव्य गांधी (Bhavya Gandhi) ने निभाया था. लेकिन साल 2017 में राज अनादकट (Raj Anadkat) ने भव्‍य गांधी की जगह ली थी.

Tarak Mehta Ka Ooltah Chashmah, Tappu Aka Bhavya Gandhi: तारक मेहता का उल्टा चश्मा छोटे परदे के सबसे फेमस टीवी शोज में से एक है. इस शो ने लोगों के दिलों में एक खास जगह बना ली है. शो के सभी किरदार अक्सर सुर्खियों में रहते है. शुरू में शो में टप्पू का किरदार भव्य गांधी (Bhavya Gandhi) ने निभाया था. लेकिन साल 2017 में राज अनादकट (Raj Anadkat) ने भव्‍य गांधी की जगह ली थी. लेकिन क्या आप जानते हैं कि टीवी स्टार भव्य गांधी उस दौरान के हाईएस्ट पेड चाइल्ड एक्टर रहे हैं.

Also Read: Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah: 3 रुपए के लिए करना पड़ता था 24 घंटे काम, आज मुंबई में हैं दो घर, शो से ऐसी बदली ‘नट्टू काका’ की लाइफ

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, उन्हें उस दौर में हरदिन के 10,000 रुपए दिए जाते थे, जो कि चाइल्ड स्टार के तौर पर काफी बड़ी अमाउंट थी. भव्य ने साल 2008 से 2017 तक यानि पूरे 9 साल तारक मेहता का उल्टा चश्मा में काम किया था. हालांकि बाद में वो इस टीवी शो से अलग हो गए. जिसके बाद उनकी जगह राज अनादकट ने ली थी.

बता दें कि शो में टप्पू के रूप में भव्य को काफी प्रसिद्धी मिली थी. टप्पू और टप्पू सेना को फैंस ने खूब पसंद किया था. उस शो से ही भव्य ने बाल कलाकार के रूप में अपने करियर की शुरुआत की थी. वहीं, भव्य के शो छोड़ने के बाद राज अनादकट ने उनकी जगह ले ली थी. वहीं, दर्शकों ने भव्य गांधी के जाने के बाद राज को तुरंत अपना लिया.

Also Read: Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah: क्या तुम करोगी जेठालाल से शादी? इस सवाल पर बबीता ने दिया ये जवाब

अच्छी बात यह है कि राज अनादकट ने इस किरदार को निभाते हुए यह जरा भी एहसास नहीं करवाया कि सालों से दर्शकों के दिलों पर राज कर रहे भव्य गांधी को रिप्लेस कर आए हैं. शो में भले ही राज सिंपल और उनमें बचपना नजर आता है, लेकिन असल जिंदगी में वह काफी स्टाइलिश हैं. राज का इंस्टाग्राम स्टाइलिश तस्वीरों से भरी पड़ी हैं.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >