Tarak Mehta Ka Ooltah Chashmah शो में वापसी करना चाहती थीं पुरानी ‘अंजली भाभी’? अब नेहा मेहता ने कही ये बात

Tarak Mehta Ka Ooltah Chashmah neha mehta, anjali bhabhi : ‘तारक मेहता का उल्‍टा चश्‍मा’ शो साल 2008 से लगातार दर्शकों को हंसाता आ रहा है. हाल ही में शो ने 3000 एपिसोड पूरे किए. लेकिन इससे पहले शो के दो पुराने कलाकार ने शो को अलविदा कह दिया था. शो में तारक मेहता की पत्नी का रोल निभाने वाली अंजली भाभी यानी नेहा मेहता ने शो छोड़ दिया था. जिसके बाद उनकी जगह सुनयना फौजदार को लिया गया. अब एक मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, नेहा मेहता शो छोड़ने के बाद शो में वापसी करना चाहती थीं, लेकिन बात नहीं बनी.

Tarak Mehta Ka Ooltah Chashmah neha mehta, anjali bhabhi : ‘तारक मेहता का उल्‍टा चश्‍मा’ शो साल 2008 से लगातार दर्शकों को हंसाता आ रहा है. हाल ही में शो ने 3000 एपिसोड पूरे किए. लेकिन इससे पहले शो के दो पुराने कलाकार ने शो को अलविदा कह दिया था. शो में तारक मेहता की पत्नी का रोल निभाने वाली अंजली भाभी यानी नेहा मेहता ने शो छोड़ दिया था. जिसके बाद उनकी जगह सुनयना फौजदार को लिया गया. अब एक मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, नेहा मेहता शो छोड़ने के बाद शो में वापसी करना चाहती थीं, लेकिन बात नहीं बनी.

ईटाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार, नेहा मेहता ने बताया कि वह शो में वापस आना चाहती थीं. अपना फैसला बदलने को तैयार थीं, लेकिन जब उन्होंने इस बारे में प्रड्यूसर असित मोदी को बताया तो उन्होंने कहा कि वह उनकी जगह किसी और को लेने का मन बना चुके हैं. बता दें कि नेहा इस शो के शुरूआत से ही जुड़ी हुई थी. शो में अंजलि को प्यार करने वाली और स्ट्रिक्ट पत्नी के रूप में देखा जा सकता है.

नेहा मेहता ने कहा, ‘हां ऐसा हुआ था. मैं शो में दोबारा लौटने के बारे में सोच रही थी, पर मैं सेट पर कुछ चीजें बदलना चाहती थी. उन्होंने कहा कि यहां का नियम जानते हैं, आपको करना है तो करो वरना छोड दो. एक प्वाइंट आया जहां मुझे लगा कि मुझे यहां रुकना चाहिए. एक शो टीम वर्क है और हर कोई इसमें योगदान देता है. मैं अभिनय के क्षेत्र में बहुत सम्मान और प्रतिष्ठा रखती हूं क्योंकि मैंने तारक मेहता का उल्टा चश्मा के पहले भी मनोरंजन की दुनिया में बहुत काम किया है.

Also Read: अब हंसी का होगा डबल धमाका, कपिल शर्मा ला रहे हैं नया शो, इस दिन से ऑन एयर होगा ‘द हनी बन्नी शो विद कपिल शर्मा’

बता दें कि नेहा मेहता ने गुजराती फिल्म में भी काम किया और साउथ इंडस्ट्री की फिल्मों में उन्होंने काम किया था और 2003 में तेलुगू फिल्म धाम में नज़र आ चुकी हैं. यहां तक की संजय दत्त स्टारर फिल्म ईएमआई में काम किया था. इस फिल्म में उन्होंने उर्मिला के वकील के किरदार का काम किया था. काफी साल गुजराती थिएटर में काम करने के बाद उन्होंने सबसे पहले टीवी शो डॉलर बहू में काम किया था. उसके बाद उन्होंने ‘भाभी’ में काम किया था और नेहा ने इस सीरियल में एक साल काम किया. इसके बाद नेहा ने सौ दादा सासु ना, रात होने को है और देस में निकला होगा चांद जैसे सीरियल में काम किया.

वहीं, उनकी जगह शो में नई अंजली भाभी सुनैना फौजदार आ चुकी है. सुनैना फौजदार ने अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत स्‍टार प्‍लस के शो संतान से की थी. इसके अलावा वह राजा की आयेगी बारात, कुबूल है, रहना है तेरी पलकों के छांव में, सीआईडी, सावधान इंडिया, आहट, एक रिश्‍ता साझेदारी का, लगी तुझसे लगन और फियर फाइल्‍स जैसे सीरीयल्‍स में नजर आ चुकी हैं.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >